phonerunning

Samsung One UI 9 आया, Galaxy फोन में मिलेंगे ये नए AI फीचर्स

सैमसंग कंपनी ने अपने गैलेक्सी डिवाइस के लिए One UI 9 पेश कर दिया है इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट में कंपनी ने फोन के इंटरफ्रेश के साथ गैलेक्सी एआई और रोजाना इस्तेमाल होने वाले कई फीचर्स पर भी ध्यान दिया है Samsung One UI 9 में Now Nudge, My FanCam, Photo Assist और Now Brief जैसे कई फीचर भी दिए गए हैं।

कंपनी के मुताबिक वन यूआई 9 के रिलीज के बाद इसकी शुरुआत Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Fold8 Ultra और Galaxy Z Flip8 से हुई थी और इसके बाद इसका रोलआउट 16 सितंबर 2026 से गैलेक्सी एस26, गैलेक्सी एस26+ और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा के लिए भी किया गया लेकिन One UI 9 के सभी फीचर हर गैलेक्सी फोन में नहीं मिल सकते इसकी उपलब्धता मॉडल और भाषा पर निर्भर हो सकती है।

Samsung One UI 9 में क्या बदला है?

कंपनी ने वन यूआई 9 में गैलेक्सी एआई फीचर को रोजमर्रा के इस्तेमाल से जोड़ने की कोशिश की है इसका मतलब यह है कि यूजर को काम करने के लिए बार बार ऐप और अलग अलग सेटिंग में जाने की ज़रूरत कम पड़ सकती है इसके अलावा कंपनी ने मल्टीटास्किंग, फोटो एडिटिंग, वीडियो और सुरक्षा से जुड़े कुछ फीचर्स में भी बदलाव किए हैं।

Now Nudge देगा अगले काम का सुझाव

Samsung One UI 9 का Now Nudge एक ऐसा फीचर है जो स्क्रीन पर मौजूद किसी भी टेक्स्ट और इमेज को समझकर आगे के काम के सुझाव दे सकता है।

उदाहरण के लिए, अगर किसी टेक्स्ट में मिलने की जगह या फिर कोई दूसरी जानकारी साझा की गई है तो Now Nudge उस मिलने वाली जगह से जुड़े अगले काम को दिखा सकता है जिसका उद्देश्य जानकारी के अनुसार काम को आसान बनाना है लेकिन कंपनी के अनुसार, Now Nudge की उपलब्धता देश और भाषा के आधार पर अलग हो सकती है।

My FanCam से वीडियो में व्यक्ति पर रहेगा फोकस

किसी भी फोन में वीडियो बनाते समय अगर फ्रेम में कई लोग हों तो एक व्यक्ति को बीच में रखना आसान नहीं होता इसीलिए सैमसंग ने My FanCam फीचर इन कमो के लिए दिया है वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय इस फीचर की मदद से यूजर किसी व्यक्ति बीच में रख सकते हैं।

Samsung One UI 9 में Photo Assist को भी अपडेट किया है जिसमें यूजर आसान भाषा में बताकर या फिर बोलकर फोटो में बदलाव करवा सकता है यानी अब फोटो एडिट करने के लिए हर सेटिंग को मैन्युअली समझने की जरूरत नहीं पड़ती।

सैमसंग का ‘नाउ ब्रीफ़’ यूजर के लिए दिनभर की जरूरी जानकारी को एक जगह दिखाने के लिए बनाया गया है One UI 9 में कंपनी ने इसके पर्सनल ऑप्शन को बेहतर किया है जहां यूजर अपनी जरूरत के अनुसार कुछ ब्रीफिंग कार्ड को कस्टमाइज़ कर सकता है जिनमें मौसम, स्वास्थ्य और वीडियो जैसी कैटेगरी शामिल हो सकती हैं।

इसका मकसद यूजर को जरूरी जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध कराना है, ताकि हर जानकारी के लिए अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत कम हो।

इसे भी पढ़ें:- Android 17 Update – जानिए क्या है खास फीचर्स और अपडेट ?

Multi Window से एक साथ कर सकेंगे कई काम

One UI 9 में मल्टी विंडो को बेहतर बनाया गया है जिसके ज़रिए कम्पैटिबल ऐप्स दो ऐप के साथ-साथ स्प्लिट व्यू में तीन ऐप को भी चलाया जा सकता है जिसकी सुविधा खास तौर पर बड़े स्क्रीन वाले गैलेक्सी डिवाइस में उपयोगी हो सकती है। इसके साथ कंपनी ने विंडो को अलग-अलग तरीके से ठीक करने के लिये DeX को बेहतर किया है।

कंपनी ने खास तौर पर Galaxy Z Flip8 की FlexWindow यानी कवर स्क्रीन में कस्टमाइज़ेशन को बढ़ाया है यहाँ यूजर कवर स्क्रीन से ही ऐप्स, विजेट और क्विक पैनल को अपनी ज़रूरत के अनुसार बदल सकता है इससे फोन को हर बार खोलने की जरूरत कुछ कामों में कम हो सकती है।

One UI 9 किन फोन में मिलेगा?

सैमसंग ने वन यूआई 9 का रोलआउट सबसे पहले गैलेक्सी जेड फोल्ड8 अल्ट्रा, गैलेक्सी जेड फोल्ड8 और गैलेक्सी जेड फ्लिप8 के लिए शुरू किया था। इसके बाद 16 सितंबर 2026 को Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के लिए भी अपडेट जारी किया गया।

कंपनी के अनुसार आगे दूसरे कम्पैटिबल गैलेक्सी डिवाइस के लिए भी Samsung One UI 9 का रोलआउट किया जाएगा, इसके अलावा किसी खास फोन में अपडेट उपलब्ध है या नहीं, यह फोन की सॉफ्टवेयर अपडेट सेटिंग्स या सैमसंग मेंबर्स ऐप से चेक किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:- iOS 27 Update: Siri AI समेत iPhone में आए ये बड़े नए फीचर्स

Samsung One UI 9: FAQs

Q1. One UI 9 क्या है?

One UI 9 सैमसंग का गैलेक्सी डिवाइस के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर इंटरफ़ेस है, जिसमें इंटरफ़ेस इम्प्रूवमेंट के साथ नए अपडेटेड गैलेक्सी AI फीचर्स भी शामिल हैं।

Q2. One UI 9 किन Galaxy फोन में मिलेगा?

वन यूआई 9 की शुरुआत गैलेक्सी जेड फोल्ड8 अल्ट्रा, गैलेक्सी जेड फोल्ड8 और गैलेक्सी जेड फ्लिप8 से हुई। 16 सितंबर 2026 से गैलेक्सी एस26 सीरीज़ के लिए भी रोलआउट शुरू हो गया है और सैमसंग इसे धीरे-धीरे अन्य गैलेक्सी डिवाइसों तक पहुंचाएगी।

Q3. One UI 9 के प्रमुख AI फीचर्स कौन से हैं?

Now Nudge, My FanCam, Photo Assist और Now Brief One UI 9 के प्रमुख AI फीचर्स में शामिल हैं।

Q4. क्या One UI 9 के सभी फीचर्स हर Samsung फोन में मिलेंगे?

नहीं। Samsung के अनुसार AI फीचर्स और दूसरे फंक्शन की उपलब्धता डिवाइस मॉडल, भाषा और देश के अनुसार अलग हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:-

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *