सैमसंग कंपनी ने आज गैलेक्सी अनपैक के साथ Samsung Galaxy Z Fold8 अल्ट्रा को लांच कर दिया है जिसके साथ Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Flip8 और Galaxy Watch Ultra2 शामिल है गैलेक्सी Z फोल्ड8 अल्ट्रा कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस और प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन है इसमें शानदार डायनामिक अमोलेड 2X डिस्प्ले, दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, प्रोफेशनल-ग्रेड 200MP कैमरा सिस्टम और लेटेस्ट One UI 9 पर आधारित Android 16 देखने को मिलता है इसके अलावा AI आधारित स्मार्ट फीचर्स और S Pen कम्पैटिबिलिटी इसे सामान्य स्मार्टफोन से कंही अधिक उपयोगी बनता है।
यह स्मार्टफोन आपको टैबलेट का अनुभव भी दे सकता है फ़ोन का पहले से पतला डिज़ाइन, बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन और फ्लैगशिप परफॉरमेंस जैसे फीचर इसे मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर बनाते है इस आर्टिकल में हम इसके डिज़ाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, और कीमत के बारे में विस्तार से जानेंगे।
Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra: Price & Availability
Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra को इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है बात करे उसके प्राइज की तो यह उसके स्टोरेज वेरिएंट पर निर्भर करता है यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में लांच हुआ है इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की किमस्त 1,99,999 रुपये राखी गयी है और 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 2,19,999 रुपये है वंही इसके टॉप मॉडल 16Gb + 1TB वेरिएंट की कीमत 2,59,999 रुपये है स्मार्टफोन के लांच के बाद प्री-बुकिंग के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स और ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध करवा दिया है जिसके साथ ग्राहक को बैंक ऑफर पर 5,000 का ऑफर मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra: Specifications
डिज़ाइन और डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा को पहले से 0.1mm अधिक पतला, हल्का और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है वंही फोल्ड करने पर आसानी से जेब में फिट हो जाता है और अनफोल्ड करने पर बड़ी स्क्रीन बिलकुल टेबलेट जैसा फीलिंग देती है स्मार्टफोन की बॉडी आरमोर एलुमिनियम फ्रेम के साथ कोर्निंग गोरिल्ला गिलास सिरेमिक 2 की प्रोटेक्शन के उपयोग से बहुत अधिक टिकाऊ बनता है फ़ोन को बेहतरीन लुक देने के लिए यह चार कलर वायलेट शैडो, ग्रेफाइट, क्रीम और ग्रीन शैडो में लांच हुआ है।
स्मार्टफोन में 8.2 इंच का डायनामिक अमोलेड 2X इंफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दिया गया है जो QXGA+ रेसोलुशन और 120Hz की अडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है इतनी बड़ी स्क्रीन मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, और S Pen के साथ नोट्स बनाने के लिए शानदार अनुभव प्रदान करती है। वंही इसके बाहरी तरफ कम्पनी ने 6.5 इंच का डायनामिक अमोलेड 2X कवर डिस्प्ले दिया है जिससे फ़ोन को बिना अनफोल्ड के भी आसानी से वीडियो व्यइंग किया जा सकता है यह डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ अच्छी स्क्रोलिंग और ऐप्स के बीच स्विचिंग देता है।
इस फ़ोन की दोनों डिस्प्ले विज़न बूस्टर और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती हैं जिससे डिस्प्ले धुप में भी साफ दिखाई देती है और इसके आलावा, HDR10+ की वजह से बेहतर कलर रिप्रोडक्शन और मूवी देखने अनुभव अच्छा हो जाता है।
परफॉरमेंस
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 8 अल्ट्रा में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है यह प्रोसेसर खास तौर पर फ्लैगशिप गैलेक्सी स्मार्टफोन के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है वंही परफॉरमेंस के लिए इसमें बेहतर ओक्टा कोर CPU, GPU और NPU की प्रोसेसर शामिल है जो मल्टीटास्किंग, 3D गेमिंग प्रोफेशनल लेवल प्रोडक्टिविटी और AI टास्क को बहुत आसानी से संभल लेता है। इसके साथ गैलेक्सी AI की मदद से लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्ट, राइटिंग असिस्ट, सर्किल तो सर्च और कई अन्य AI फीचर्स मिलते हैं जो हर काम को सुविधाजनक बना देते है।
सॉफ्टवेयर
स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर की बात करे तो Android 16 पर आधारित One UI 9 के साथ आता है One UI 9 में कई स्मार्ट मल्टीटास्किंग फीचर दिए गए है जो फोल्डेबल स्क्रीन को ध्यान में रखते हुए यूज़र्स एक साथ कई ऐप्स को स्प्लिट स्क्रीन में चला सकते हैं और फ्लोटिंग विंडो का उपयोग कर सकते हैं Samsung Galaxy Z Fold8 अल्ट्रा में 7 साल तक Android OS अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है जिससे आने वाले वर्षो में नए फीचर और एंड्राइड अपडेट मिलते रहेंगे। इसके आलावा, 12GB और 16GB LPDDR5X RAM के साथ 256GB, 512GB और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज देखने को मिलता है।
कैमरा
Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra में प्रोफेशनल-ग्रेड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है जिससे हर तरह की फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है फ़ोन का सबसे बड़ा आकर्षण F1.7 अपर्चर का 200MP का कैमरा है जो बड़े सेंसर OIS और एडवांस AI इमेज प्रोसेसिंग के साथ आता है इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है जो ग्रुप फोटो और आर्किटेक्चर शॉट्स के लिए जाना जाता है वंही 10MP का टेलीफोटो कैमरा ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट करता है।
सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 10MP का कवर डिस्प्ले कैमरा और बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन के लिए 10MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है फ़ोन का अंडर-डिस्प्ले कैमरा बिना किसी रूकावट के पूरा व्यू प्रदान करता है Samsung कंपनी प्रो Visual Engine और Galaxy AI कैमरा पर काम करते है जिससे AI आधारित इमेज प्रोसेसिंग, बेहतर नाइट फोटोग्राफी और एडवांस HDR से फोटो और वीडियो प्रोफेशनल दिखाई देते है।
वंही वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में Samsung Galaxy Z Fold8 अल्ट्रा कई स्मार्टफोन को पीछे छोड़ देता है इसके रियर कैमरा से 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, 60fps पर 4k सुपर स्टेबल वीडियो और स्लो मोशन रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है फ़ोन में OIS और EIS की मदद से प्रोफेशनल क्वालिटी का आउटपुट मिलता है।
बैटरी & चार्जिंग
स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है कंपनी के अनुसार यह अल्ट्रा फ़ोन की बड़ी बैटरी है क्योकि Fold7 अल्ट्रा में 4400mAh की बैटरी देखने को मिलती है बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन बेहद पतला और हल्का रखा गया है जिसे लम्बे समेत तक इस्तेमाल किया जा सके कंपनी के अनुसार, एक बार फुल वहारगे करने पर 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का आनंद ले सकते है वंही चार्जिंग के लिए 45W सुपर फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
Galaxy AI फीचर्स
Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra में लेटेस्ट Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं स्मार्टफोन में Live Translate फीचर की मदद से कॉल के समय अलग-अलग भाषाओं का ट्रांसलेट किया जा सकता है वंही इसका दूसरा फीचर इंटरप्रेटर मोड आमने-सामने की बातचीत को तुरंत दूसरी भाषा में बदल देता है राइटिंग असिस्ट और नोट असिस्ट जैसे फीचर्स टेक्स्ट को बेहतर बनाने और नोट्स को तैयार करने में मदद करते है Galaxy AI का बड़ा फीचर Circle to Search किसी भी फोटो, वीडियो और नोट्स को केवल एक सर्कल बनाकर तुरंत सर्च करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़े:- Samsung Galaxy S26 Ultra: AI, 200 मेगापिक्सेल कैमरा और पावर का नया बादशाह ?
Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra में क्या है नया ?
Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलते है फ़ोन का सबसे बड़ा बदलाव पहले से पतला और हल्का फोल्डेबल डिज़ाइन है और नई आरमोर फ्लेक्स हिन्ज तकनीक जो फ़ोन अधिक मजबूत बनाती है बैटरी के मामले में भी Samsung ने सुधार किया है अब फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है फोल्ड 8 अल्ट्रा का सबसे बड़ा बदलाव 7 साल तक एंड्राइड OS अपडेट्स और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स है।
फायदे (Pros)
- 200MP प्रोफेशनल-ग्रेड कैमरा सिस्टम
- Snapdragon 8 Elite for Galaxy फ्लैगशिप प्रोसेसर
- 7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट्स
- प्रीमियम और पहले से पतला फोल्डेबल डिज़ाइन
- बड़ा 8.2-इंच Dynamic AMOLED 2X 120Hz डिस्प्ले
कमियां (Cons)
- इन-डिस्प्ले कैमरे की क्वालिटी कवर कैमरे जितनी बेहतर नहीं है।
- कीमत काफी प्रीमियम सेगमेंट में है।
अंतिम निष्कर्ष (Final Verdict)
मेरा फाइनल अनुभव यही है की यह फ़ोन आपको स्मार्टफोन और टेबलेट का अनुभव एक ही डिवाइस में दे सकता है क्योकि इसका प्रीमियम फोल्डेबल डिज़ाइन, 8.2-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 200MP कैमरा सिस्टम, Galaxy AI फीचर्स और 5000mAh बैटरी इसे 2026 में सबसे एडवांस फोल्डेबल स्मार्टफोन में शामिल करता है इसके आलावा 7 साल का एंड्राइड और सिक्योरिटी अपडेट जो लम्बे समय तक एडवांस फीचर अपडेट देता रहेगा। यदि आपका बजट फोल्डेबल स्मार्टफोन का है जिससे प्रीमियम डिज़ाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा, AI और प्रोडक्टिविटी मिले तो आप सैमसंग गैलेक्सी Z Fold8 अल्ट्रा को जरूर शामिल कर सकते है।
Ankesh Rajpoot is a tech writer and editor at Phonerunning, focused on smartphones, detailed specifications, comparisons, buying guides, prices, and mobile technology updates. He writes easy-to-understand content to help readers make informed smartphone decisions.