Redmi एक बार फिर अपनी लोकप्रिय Note Series में नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 5G इंडिया में लांच कर दिया है इस बार कंपनी का फोकस सिर्फ बेहतर परफॉरमेंस पर नहीं, बल्कि लम्बी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन पर भी है कंपनी यह स्मार्टफोन 6 अगस्त को इंडियन मार्किट में लांच किया है जिसमे आपको 45W की चार्जिंग के साथ 8000mAh की बड़ी बैटरी, 7 इंच की बड़ी डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 5G प्रोसेसर देखने को मिलता है।
अगर आप ऐसा 5G स्मार्टफोन चाहते है जो बार-बार चार्ज करने की परेशानी न हो तो Redmi Note 17 5G आपकी लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए। वैसे आज इस आर्टिकल में इसके डिज़ाइन, डिस्प्ले, परफॉरमेंस, कैमरा और संभावित कीमत से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को देखेंगे।
Redmi Note 17 5G: प्राइज और लांच डेट
Redmi Note 17 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जिसमे से 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 रखी गई है जिसकी एमआरपी ₹27,999 है और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। जिसकी एमआरपी ₹30,999 है कंपनी लांच ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है जो यह ऑफर चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर उपलब्ध है जिससे फ़ोन की कीमत और भी कम हो जाती है यह स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों के माध्यम से खरीदा जा सकता है यह स्मार्टफोन कई आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है, जिनमें Dark Night, Arctic Blue और Starlight Purple शामिल हैं।
Redmi Note 17 5G: स्पेसिफिकेशन
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Redmi Note 17 का ब्लैक, ग्रीन और पर्पल कलर वेरिएंट पहली ही नजर में काफी आकर्षक और प्रीमियम लुक देते है फ़ोन के पीछे की तरफ प्लास्टिक बैक पैनल दिया गया है, लेकिन इसमें मौजूद टेक्सचर्ड फिनिश स्टाइलिश लुक के साथ-साथ बेहतर ग्रिप भी प्रदान करता है। रिव्यु ऑब्जरवेशन के अनुसार, फोन पर फिंगरप्रिंट के निशान भी कम दिखाई देते हैं। फ़ोन को हाथ में पकड़ने पर थोड़ा भारी महसूस होता है जिसकी वजह इसकी बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड हो सकती है। और इसके साथ स्मार्टफोन लगभग 225 ग्राम के बराबर होने वाला है ।
Redmi Note 17 में 7-इंच का ट्रू कलर अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है इस रिफ्रेश रेट पर वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया ब्राउज़ करने का अनुभव अच्छा रहता है। इसमें कोर्निंग गोरिल्ला गिलास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस की वजह से तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है। वंही यह स्मार्टफोन मिड रेंज में आता है और hands-on टेस्टिंग के अनुसार, डिस्प्ले के चारो ओर खासकर नीचे की तरफ बेज़ल ज्यादा मोटी दिखाई देती है और यह अधिकतम 1080p वीडियो प्लेबैक तक ही सीमित है।
कैमरा
स्मार्टफोन में 50MP का सिंगल प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है और इसके साथ आपको अल्ट्रा वाइड और टेलीफ़ोटो सेंसर देखने को नहीं मिलता है इसके हिसाब से यह स्मार्टफोन कैमरा में लौ फील देता है यह AI कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ कम रोशनी में बेहतर फोटो कैप्चर कर लेता है वंही सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है जो Screen Flash का सपोर्ट करता है फ़ोन के रियर कैमरा से 30fps पर 1080p और फ्रंट कैमरा से 30fps पर फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट मिलता है जो सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के लिए पर्याप्त है।
परफॉरमेंस और गेमिंग
Redmi Note 17 में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है इस प्रोसेसर में पिछले जनरेशन की तुलना में Adreno 613 GPU दिया गया है जिससे रिव्यु ऑब्जरवेशन के अनुसार, ग्राफ़िक्स और परफॉरमेंस में कुछ सुधार देखने को मिलता है। जबकि CPU की स्पीड और पावर एफिशिएंसी पहले की तरह ही रहती है इसलिए स्मार्टफोन डेली यूज में स्मूथ परफॉर्म करता है इसके साथ फ़ोन को IP65 रेटिंग मिली है जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों (Splash Resistance) से सुरक्षा प्रदान करता है।
वंही उपलब्ध जानकारी के आधार पर अगर आप BGMI/PUBG खेलने के शौकीन हैं तो Redmi Note 17 में गेम अधिकतम 60FPS तक का अनुभव दे सकता है। यह स्मार्टफोन हाई फ्रेम रेट गेमिंग का सपोर्ट नहीं देता वंही गेमिंग के दौरान फोन का हीट मैनेजमेंट अच्छा देखने को मिलता है क्योकि इसमें 10,416mm² वपूर कूलिंग सिस्टम मिलता है जिससे लम्बे समय तक खेलने पर भी यह ज्यादा गर्म नहीं होता है लेकिन BGMI/PUBG खेलते समय कुछ जगहों पर हल्के फ्रेम ड्रॉप्स और कभी-कभी लैग महसूस हो सकते हैं हालांकि एक्चुअल गेमिंग परफॉरमेंस तापमान, सॉफ्टवेयर वर्शन और ग्राफ़िक्स सेटिंग्स के आधार पर अलग हो सकती है।
बैटरी और चार्जिंग
Redmi Note 17 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की विशाल बैटरी है। वंही उपलब्ध testing जानकारी के अनुसार, 1 घंटे 15 मिनट के लगातार उपयोग के बाद लगभग 6% बैटरी की खपत बताया गया है। जो इसकी शानदार पावर एफिशिएंसी को दिखती है वैसे यह बैटरी सामान्य उपयोग में 2 से 3 दिन तक बैटरी बैकअप आसानी से दे सकती है वंही चार्जिंग के लिए फ़ोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जो बैटरी को 0 से 100% चार्ज होने में लगभग 105 मिनट का समय लेता है इसके आलावा 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है जिसे पावर बैंक की तरह उपयोग करके दूसरे स्मार्टफोन या एक्सेसरीज़ को भी चार्ज कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है जो पहले के मुकाबले में बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस देता है हालंकि इस फ़ोन में HyperOS का नया कण्ट्रोल सेण्टर देखने को नहीं मिलता जिसकी वजह से Xiaomi का पुराना MIUI-स्टाइल नोटिफिकेशन पैनल दिया गया है जो यूज़र्स को थोड़ा पुराना महसूस हो सकता है। सॉफ्टवेयर अपडेट की बात करें तो रेडमी नोट सीरीज में 2 से 3 साल का एंड्राइड और सिक्योरिटी अपडेट्स देखने को मिलता है। यानि फ़ोन लम्बे समय तक सिक्योरिटी अपडेट देता है।
Redmi Note 17 5G में 8GB LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मिलता है इसकी वजह से ऐप्स जल्दी ओपन होते हैं, मल्टीटास्किंग बेहतर रहती है फ़ोन में कुछ AI फीचर दिए गए है जो आपके काम को आसान बना देते है इसके साथ कुछ नए Xiaomi EV-थीम वाले वॉलपेपर भी मिलते हैं जो फोन के इंटरफेस को एक नया और प्रीमियम लुक देते हैं।
Redmi Note 17 5G – Pros
- 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट
- 6.69-इंच True Color AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट
- Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर
- Android 16 आधारित HyperOS 3 और उपयोगी AI फीचर्स।
- 8GB LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज
Redmi Note 17 5G – Cons
- केवल 1080p वीडियो प्लेबैक तक सीमित, हाई-रिज़ॉल्यूशन स्ट्रीमिंग का सपोर्ट नहीं।
- BGMI/PUBG में अधिकतम 60FPS सपोर्ट मिलता है; 90FPS या 120FPS गेमिंग उपलब्ध नहीं।
- HyperOS का नया Control Center नहीं दिया गया है
- 8MP फ्रंट कैमरा औसत प्रदर्शन देता है
- अल्ट्रा वाइड और टेलीफ़ोटो सेंसर नहीं दिया गया।
इसे भी पढ़े:- OnePlus Nord 6 लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज में बड़ा धमाके वाला स्मार्टफोन ?
Redmi Note 17 5G –FAQ
1. Redmi Note 17 5G इंडिया में कब लांच हुआ।
Redmi Note 17 को इंडिया में 6 अगस्त 2026 को लांच हुआ है।
2. Redmi Note 17 5G में प्रोसेसर कौन-सा मिलता है।
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है।
3. Redmi Note 17 5G में कितने बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है।
फ़ोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
4. Redmi Note 17 5G के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कितनी है।
इस फ़ोन के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है।
5. क्या Redmi Note 17 5G को खरीदना चाहिए?
मेरे हिसाब से अगर आप 8000mAh की बड़ी बैटरी, अमोलेड डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉरमेंस चाहते है तो आप इसे खरीद सकते है।
इसे भी पढ़े:- Nothing Phone 4a Review: कीमत, फीचर्स और लॉन्चिंग से पहले ही दिखी थी इसके पिंक कलर की झलक ?
Ankesh Rajpoot is a tech writer and editor at Phonerunning, focused on smartphones, detailed specifications, comparisons, buying guides, prices, and mobile technology updates. He writes easy-to-understand content to help readers make informed smartphone decisions.