आज के दौर में हर कोई एक ऐसा स्मार्टफोन चाहता है जो न सिर्फ दिखने में आकर्षक हो, बल्कि काम में भी किसी से कम न हो। Redmi का नया Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन इसी सोच के साथ बाजार में आया है कम्पनी के हिसाब से इस सेगमेंट में अभी तक का फास्टेस्ट स्मार्टफोन है क्योकि इसमें फास्टेस्ट चिप MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर, 100W के साथ 7540mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का Sony IMX882 कैमरा दिया गया है यह फोन उन लोगों के लिए है जो बिना समझौता किए एक बेहतरीन अनुभव चाहते हैं। इस पोस्ट में हम फ़ोन के फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानेंगे I
Redmi Turbo 5: कीमत
फ़ोन के कीमत की बात करे तो इसे कम कीमत पर लांच किया गया है जिसमे इसके 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है और वंही इसके टॉप मॉडल 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है अगर आप अभी Redmi Turbo 5 खरीदते हैं तो चुनिंदा बैंक कार्ड पर ₹2,000 का शानदार डिस्काउंट मिल रहा है यानी इतना दमदार फोन और भी कम कीमत 35,999 रुपये में आपका हो सकता है फ़ोन को बेहतर लुक देने के लिए इसे एस्फाल्ट ब्लैक, निट्रो ब्लू और टर्बो वाइट तीन कलर में लांच किया गया है I
Redmi Turbo 5: प्रोसेसर कितना सच्चा
स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500-Ultra फ्लैगशिप-ग्रेड चिपसेट दिया गया है जो TSMC की 4nm मैन्युफैक्चरिंग तकनीक पर बनी है जिससे कम बैटरी खपत के साथ तेज़ और बेहतर परफॉरमेंस मिलता है फ़ोन में Octa-core प्रोसेसर है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.4GHz तक जाती है इसकी मदद से हैवी मल्टीटास्किंग, हाई-ग्राफ़िक्स गेमिंग और डिमांडिंग एप्लिकेशन को आसानी से चलाया जा सकता है बेंचमार्क पर फ़ोन का AnTuTu स्कोर 2.3+ मिलियन के करीब निकल कर आया है जिससे यह इस प्राइज रेंज में बहुत से स्मार्टफोन को तकर देता है I
परफॉरमेंस की बात करे तो फ़ोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC8 GPU दिया गया है जो गेमिंग के दौरान स्थिर गेम प्ले और बेहतर विजुअल क्वालिटी प्रदान करता है कंपनी के अनुसार BGMI, Call of Duty Mobile और Genshin Impact जैसे 20+ गेम 120fps पर आसानी से खेल सकते है और गेमिंग को और बेहतर बनाने के लिए एडवांस्ड 5300mm² स्टेनलेस स्टील LHP+ कूलिंग सिस्टम दिया गया है इसके अलावा, डिवाइस में NPU 880 AI इंजन का सपोर्ट मिलता है जो AI आधारित फीचर्स और स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन को बेहतर बनाता है स्मार्टफोन धूल और पानी से सुरक्षा के मामले में फ्लैगशिप स्तर के साथ IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ पेश किया गया है I
Redmi Turbo 5 Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है इसका नया HyperOS 3 इंटरफेस अधिक क्लीन एनीमेशन, तेज़ ऐप रिस्पॉन्स और बेहतर सिस्टम एफिशिएंसी के साथ रोजमर्रा के उपयोग को और भी आसान बनाता है। सॉफ्टवेयर में कई स्मार्ट फीचर्स और AI आधारित ऑप्टिमाइजेशन देखने को मिलते हैं वंही सॉफ्टवेयर को खास बनाने के लिए 4 साल का OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है फ़ोन में 8GB +12GB LPDDR5X Ultra RAM और 256GB UFS 4.1 का उपयोग किया गया है LPDDR5X Ultra RAM तेज़ डेटा प्रोसेसिंग और बेहतर पावर एफिशिएंसी और UFS 4.1 हाई-स्पीड स्टोरेज को बेहतर बनती है I
Redmi Turbo 5: डिस्प्ले और डिज़ाइन
Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच HDR10+ Eye-Protection डिस्प्ले दी गई है जिसे शानदार विज़ुअल के साथ आई-कम्फर्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है यह अमोलेड डिस्प्ले 1.5K रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है जिससे फोटो, टेक्स्ट और वीडियो डिटेल दिखाई देते है फ़ोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट करती है जो स्क्रोलिंग, गेमिंग और एनीमेशन के समय टच रिस्पॉन्स बेहद तेज़ मिलता है ब्राइटनेस के मामले में रेडमी 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है जिससे जायदा धुप में वीडियो आसानी से देखा जा सकता है फ़ोन की डिस्प्ले की सुरछा के लिए गोरिल्ला गिलास 7i का प्रोटेक्शन देखने को मिलता है I
यह डिस्प्ले सिर्फ शानदार विजुअल्स ही नहीं, बल्कि आपकी आंखों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखती है इसमें 3840Hz PWM डिमिंग और DC डिमिंग का सपोर्ट दिया गया है जो लंबे समय तक स्मार्टफोन इस्तेमाल करते है उनके लिए यह डिस्प्ले आरामदायक रहने वाली है इसके अलावा, डिस्प्ले 12-बिट कलर डेप्थ के साथ 68.7 बिलियन रंगों में आती है सुरक्षा और सुविधा के लिए फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो तेज़ और सटीक अनलॉकिंग अनुभव प्रदान करता है वहीं, Wet Touch 2.0 तकनीक की मदद से गीले हाथों से टच रिस्पॉन्स बेहतर बना रहता है मल्टीमीडिया के लिए डॉल्बी विज़न का सपोर्ट मिलता है I
Redmi Turbo 5: कैमरा
Redmi Turbo 5 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आकर्षक Pixel Matrix लाइटिंग सिस्टम भी देखने को मिलता है जो फोन के डिज़ाइन को और अधिक प्रीमियम और यूनिक बनाता है फोटोग्राफी के लिए इसमें f/1.5 बड़े अपर्चर वाला 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसकी वजह से कम रोशनी में भी बेहतर डिटेल और प्राकृतिक रंगों वाली तस्वीरें ली जा सकती हैं। इसके प्राइमरी कैमरे में OIS का सपोर्ट मिलता है जो हाथों की कंपन को कम करके स्मूद वीडियो रिकॉर्डिंग का अनुभव प्रदान करता है
इसके अलावा, फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो Redmi Turbo 5 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है जिससे यूज़र्स हाई-क्वालिटी और डिटेल्ड वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Turbo 5 में 20MP का AI फ्रंट कैमरा मिलता है जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए इसमें डायनामिक शॉट्स, मोशन ट्रैकिंग फोकस और स्लो मोशन सेल्फी जैसे फीचर्स दिए गए है जो कंटेंट क्रिएटर के लिए उसेफुल्ल हो सकता है I
Redmi Pixel Matrix क्या है ये
Redmi Turbo 5 में दिया गया पिक्सेल मैट्रिक्स लाइटिंग सिस्टम देखने में काफी आकर्षक लगती है कैमरा मॉडल के आसपास लगी रिंग लाइट्स फ़ोन को यूनिक और फ्यूचरिस्टिक लुक देती हैं ये स्मार्ट लाइट्स नोटिफिकेशन मिलने पर अलग-अलग तरीके से चमकती हैं इसके अलावा म्यूजिक प्लेबैक और स्पेशल गेम लाइटिंग इफेक्ट्स भी दिए गए हैं इसमें आपको टोटल 8 इन-बिल्ट कलर ऑप्शन देखने को मिलते है जो यूज़र्स अपनी पसंद के कस्टम्ज़े कर सकता है
इसे भी पढ़े:- Xiaomi 17T India Launch: Leica कैमरा और 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ 4 जून को इंडियन मार्किट में लांच ?
बैटरी – एक बार चार्ज करो, दो दिन चलाओ
फ़ोन में 7540mAh की बड़ी Silicon-Carbon बैटरी दी गई है यह Li-ion Polymer तकनीक पर आधारित नॉन-रिमूवेबल बैटरी है चार्जिंग के लिए इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जिससे बैटरी को 30 मिनट में 51% और लगभग 70 मिनट में 0 से 1005 तक चार्ज किया जा सकता है वंही फ़ोन में 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलता है जिसकी मदद से आप जरूरत पड़ने पर अन्य डिवाइस जैसे ईयरबड्स या स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकते हैं। बैटरी के बेहतर परफॉरमेंस और सुरक्षित चार्जिंग के लिए इसमें Xiaomi Surge P3 चार्जिंग चिप और Xiaomi Surge G1 बैटरी मैनेजमेंट चिप का उपयोग किया गया है I
क्या यह सच में एक धमाकेदार फोन है ?
इस स्मार्टफोन के दिए गए फीचर्स को देखा जाए तो Redmi Turbo 5 निश्चित रूप से एक धमाकेदार स्मार्टफोन साबित होता है क्योकि इसमें फ्लैगशिप-लेवल Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर, Mali-G720 MC8 GPU, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मिलता है जो इसे 120fps गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए एक पावरफुल डिवाइस बनाता है वहीं 7540mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग उन यूज़र्स के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, जो लंबे बैकअप की तलाश में रहते हैं। सके अलावा, IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग फोन को मजबूती के मामले में भी खास बनाती हैं।
कुल मिलकर दमदार परफॉर्मेंस, विशाल बैटरी, शानदार डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड क्वालिटी को देखते हुए Redmi Turbo 5सच में एक धमाकेदार फोन है I