
वनप्लस की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 इंडियन मार्किट में लांच हो गया है कंपनी ने इस फ़ोन को 7 मार्च 2026 को भारतीय मार्किट में उतार दिया है जोकि 9000mAh की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आया है और इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 का पॉवरफुल चिपसेट दिया गया है बड़े प्रोसेसर के साथ 12GB LPDDR5X RAM मिलती हैं यहाँ हम आपको मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल से बताएँगे I
कीमत और उपलब्धता
OnePlus Nord 6 की कीमत की बात करे तो इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,540 रुपये है इस फ़ोन को आप वनप्लस की ऑफिसियल वेबसाइट के साथ अमेज़न से खरीद सकते हो फ़ोन को तीन कलर फ्रेश मिंट, क्विक सिल्वर और पिच ब्लैक में लांच किया गया है अगर इस स्मार्टफोन को क्रेडिट कार्ड के भुगतान से खरीदते है तो 2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है वही HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है I
OnePlus Nord 6: डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी
OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की 1.5K रेसोलुशन के साथ फुल HD+ डिस्प्ले देखने को मिलती है जो शानदार वीडियो, फोटो और विजुअल क्वालिटी एक्सपीरियंस प्रदान करता है इस डिस्प्ले की सबसे बड़ी खासियत इसका 165Hz रिफ्रेश रेट है जो आवस्यकता के अनुसार 90Hz, 120Hz और 144Hz मोड को सपोर्ट करता है हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों ही बहुत स्मूद लगते हैं।फ़ोन के डिस्प्ले की स्क्रीन तो बॉडी रेश्यो 93.5% और पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स है जिससे अधिक रोशनी में भी कंटेंट को आसानी से देख सकते है।
फ़ोन को बॉडी प्रोटेक्शन के लिए क्रिस्टल गार्ड मटेरियल का उपयोग किया गया है और स्मार्टफोन को IP69 और IP69K का सर्टीफिक्शन मिला है जो इसको डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के साथ कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन से बचता है फ़ोन की स्क्रीन पर गोरिल्ला गिलास Victus+ से प्रोटेक्ट किया गया है फोन के बैक पैनल पर स्मूद फिनिश और नया कैमरा मॉड्यूल इसे एक स्टाइलिश लुक देता है। HDR कंटेंट के लिए इसमें Sunburst HDR टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो बेहतर कंट्रास्ट और शानदार विजुअल अनुभव प्रदान करती है।
फ़ोन का वेट लगभग 217g है और इसकी हाइट 16.25cm, विड्थ 7.75cm और थिकनेस 0.85cm है फ़ोन को स्ट्रेंथ से बचने के लिए इसको MIL-STD-810H का प्रोटेक्शन से लैस किया गया है इसके साथ साथ डिस्प्ले पर कुछ स्पेसफिक फीचर्स जैसे स्क्रीन कलर मोड, कलर विज़न एनहांसमेंट, स्क्रीन कलर टेम्परेचर और सनबर्स्ट डिस्प्ले मिलेगी I
परफॉर्मेंस: गेमिंग और मल्टीटास्किंग का दम
OnePlus Nord 6 फोन हैवी यूजर्स और गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। क्योकि इसमें प्रोसेसिंग के लिए 4 नैनोमीटर पर बना Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका AnTuTu स्कोर लगभग 23,66,913 निकल कर आया है जो हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और ग्राफिक्स-इंटेंसिव को आसानी से संभाल सकता है।
OnePlus Nord 6 फ़ोन लेटेस्ट वर्शन Android 16 पर आया है जोकि OxygenOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है कंपनी का दवा है की 4 साल का एंड्राइड अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता हैं ऑक्सीजनोस अपने क्लीन इंटरफेस, स्मूद एनिमेशन और बेहतर ऑप्टिमाइजेशन के लिए जाना जाता है जिससे रोज के कार्य अधिक तेज और सहज महसूस होता है।
फ़ोन की गेमिंग परफॉरमेंस की बात करे तो हैवी गेमिंग खेलने की दौरान फ़ोन हीट न करे इसके लिए 33147mm² हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है जो फ़ोन को अधिक ठंडा रखता है और फ़ोन में अधिक स्टोरेज की लिए 8 / 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज इनस्टॉल किया गया है इसके साथ क्वालकॉम एड्रेनो 825 GPU मिलता है फ़ोन में अच्छा प्रोसेसर होने से मल्टीटास्किंग के दौरान भी फोन स्मूद बना रहता है। और BGMI, Call of Duty और Free Fire जैसे गेम्स आसानी से हाई सेटिंग्स पर चल सकते हैं।
इसे भी पढ़े :- OnePlus ने लांच किया बड़ी Battery वाला फ़ोन जो दीखता है I Phone 16 की तरह जानिए क्या है इसके फीचर ?
कैमरा: सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट
वनप्लस नॉर्ड 6 5g फ़ोन के कैमरा फीचर्स की बात करे तो यह ड्यूल रियर कैमरा सपोर्ट करता है इसके बैक पैनल में ƒ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सेल का Sony LYTIA-600 सेंसर लगा हुआ है जिसका सेंसर साइज 1/4.96 CM और पिक्सेल साइज 0.8 µm है और इसका सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा ƒ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगा पिक्सेल का OmniVision OV08F सेंसर से लैस है जिसका सेंसर साइज 1/10.16 cm और पिक्सेल साइज 1.12 µm है इसका कैमरा OIS + EIS का सपोर्ट करता है जिससे फोटो और वीडियो दोनों में बेहतर स्थिरता और डिटेल देखने को मिलती है बैक कैमरा से 60/30 एफपीएस पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 60/30 एफपीएस पर 1080p की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है
वही सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फ्रंट में ƒ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जिसका सेंसर साइज 1/7.87 cm और 0.7 µm पिक्सेल साइज है यह कैमरा ऑटोफोकस और EIS के साथ आता है जिससे सेल्फी अधिक शार्प और डिटेल्ड दिखाई देती हैं इसके फ्रंट से आप 30FPS पर 4k वीडियो रिकॉर्डिंग और 30FPS पर 1080p की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है I
कुल मिलाकर, 50MP Sony LYTIA-600 कैमरा, OIS सपोर्ट, 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और 32MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा OnePlus Nord 6 को फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए एक मजबूत विकल्प बनता हैं।
बैटरी: असली गेम चेंजर
OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है इसमें 9000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गयी है कंपनी का दवा है की फुल चार्ज करने के बाद नार्मल यूज में यह 2.5 दिन तक आराम से चल सकता है फ़ोन को फ़ास्ट चार्ज करने के लिए 80W का SUPERVOOC की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस किया गया है जो बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज कर देता है और इसके साथ 27W की Reverse चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इसकी मदद से आप जरूरत पड़ने पर अपने ईयरबड्स, स्मार्टवॉच या अन्य डिवाइसों को सीधे फोन से चार्ज कर सकते हैं।
गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव के लिए फोन में Bypass Charging फीचर दिया गया है यह फीचर चार्जिंग के समय चार्जर से बिजली को सीधे सिस्टम तक पहुंचाता है जिससे लंबे गेमिंग सेशन के दौरान हीटिंग को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
फ़ोन की कनेक्टिविटी में Wi-Fi 7 2.5G/5G का सपोर्ट मिलता है और ब्लूटूथ 6, ड्यूल सिम का एक्टिव सपोर्ट रहने वाला है फ़ोन की सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है जो तेज़ और सुरक्षित अनलॉकिंग अनुभव प्रदान करता है OnePlus का नया Plus Key भी दिया गया है जो शॉर्टकट और स्मार्ट फंक्शन्स के लिए कस्टमाइज़ करके पसंदीदा फीचर्स या ऐप्स को एक क्लिक में एक्सेस कर सकते है ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं खास बात यह है कि फोन 300% सुपर ऑडियो मोड को सपोर्ट करता है।
निष्कर्ष
OnePlus Nord 6 उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है जो फ्लैगशिप-स्तरीय फीचर्स के साथ एक प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं। इसमें 165Hz Sunburst AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, LPDDR5X RAM, UFS 4.1 स्टोरेज और 50MP Sony LYTIA कैमरा जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे परफॉर्मेंस और मल्टीमीडिया दोनों मामलों में मजबूत बनाते हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh Silicon-Carbon बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने के साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। वहीं, IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग इसे मजबूती और टिकाऊपन के मामले में भी खास बनाती है।
अगर आप गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, वीडियो स्ट्रीमिंग और लंबे बैटरी बैकअप वाला एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन चाहते हैं, तो OnePlus Nord 6 अपने सेगमेंट में एक बेहद आकर्षक और भविष्य के लिए तैयार विकल्प साबित हो सकता है।
2 thoughts on “OnePlus Nord 6 लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज में बड़ा धमाके वाला स्मार्टफोन ?”