phonerunning.com

2026 में सबसे अच्छा फ़ोन खरीदने और पैसे बचाने के कुछ आसान tips & tricks ?

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हो तो आज हम कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिससे आप अच्छा फ़ोन खरीद के बहुत सारे पैसे बचा सकते है अपने शायद नोटिस किया होगा कि पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं जिसकी वजह AI और स्टोरेज की कमी है स्मार्टफोन की इंडस्ट्री में फ़ोन की कीमत धीरे-धीरे नहीं, बल्कि लगातार ऊपर जा रही हैं। ऐसे में हर किसी के मन में एक सवाल आता है की क्या अभी फ़ोन खरीद लेना चाहिए या थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा ?

या फिर ऐसा कोई तरीका है है जिससे यही समय पर फोन खरीदकर अच्छी-खासी बचत की जा सके, हाल ही में मैंने खुद कुछ ऐसी स्मार्ट ट्रिक्स अपनाईं, जिनकी वजह से मुझे फोन खरीदते समय काफी पैसे बचाने में मदद मिली। तब मैंने सोचा की ये tips & tricks आप लोगो के साथ भी शेयर कर दूं।

tips & tricks

तो आज के इस आर्टिकल में मैं आपको सात ऐसी आसान तरीको को बताने वाला हूं जिन्हे आप फॉलो करके बिना किसी नुकसान के सही स्मार्टफोन को खरीद पाएंगे और सबसे अच्छी बात यह है की ये टिप्स केवल स्मार्टफोन खरीदने के लिए नहीं बल्कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे लैपटॉप, पीसी और टैबलेट खरीदने की सोच रहे है ये सभी tips & tricks आपके काम आएंगी।

हमेशा Price Compare करें

एक ऐसी बड़ी गलती जो ज्यादातर लोग फ़ोन खरीदते समय करते है और पहले मैं भी करता था, अगर आप Amazon और Flipkart पर जाकर फ़ोन की कीमत देखकर फैसला ले लेते है लेकिन सच यह है कि हर जगह एक जैसी कीमत नहीं होती मैं आपको अपना एक रियल लाइफ एक्सपीरियंस बताता हूं हाल ही में हमने अपने छोटे भाई के लिए एक नया स्मार्टफोन ख़रीदा जिसकी ऑनलाइन कीमत काफी ज्यादा थी, लेकिन जब हमने ऑफलाइन स्टोर जाकर वही प्रोडक्ट चेक किया, तो उसकी कीमत लगभग 5 से 10% कम निकली यही वजह है की ऑनलाइन कीमत देखकर फैसला मत लीजिये।

अगर आप ऑनलाइन अलग-अलग वेबसाइट्स पर कीमत देख रहे हैं तो एक बार अपने आसपास के ऑफलाइन स्टोर्स में भी जरूर चेक कर ले इसके अलावा ऑफलाइन स्टोर्स पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट, कैश ऑफर या बेहतर डील भी मिल जाती है। कई बार ऐसा भी होता है की वही प्रोडक्ट आपको ऑनलाइन से भी सस्ता ऑफलाइन मिल जाता है यह कोई सुनी बात नहीं है बल्कि मेरा खुद का एक्सपीरियंस है।

हमेशा Alternative Models भी देखें

मेरे हिसाब से यह एक ऐसी tips & tricks है जिसे ज्यादातर लोग पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं मान लीजिये आपका बजट लगभग ₹30,000 है और अपने तय कर लिया है की यही स्मार्टफोन खरीदना है लेकिन अगले दिन उसकी कीमत बढ़कर ₹35,999 या उससे ज्यादा हो जाती है ऐसी स्थिति में हमेशा उस फ़ोन का अल्टरनेटिव मॉडल्स जरूर चेक करे क्या पता जिस फोन को आप खरीदना चाहते थे, उसी जैसी डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी वाला कोई दूसरा फोन किसी दूसरे ब्रांड में कम कीमत पर मिल रहा हो कई बार तो दूसरे ब्रांड का फोन वही फीचर्स या उससे भी बेहतर स्पेसिफिकेशन ₹30,000 से कम में ऑफर कर देता है।

मेरा कहना यह है की सिर्फ एक ब्रांड के पीछे भागना सही फैसला नहीं है लेकिन एक बात जरूर याद रखे यदि कोई ब्रांड नया है या अभी मार्किट में आया है तो उसका फ़ोन खरीदने से पहले थोड़ा रिसर्च जरूर करें, वंही जो ब्रांड पहले से मार्किट में है उसकी सर्विस, सॉफ्टवेयर अपडेट और रिकॉर्ड अच्छा है उसे खरीदना बेहतर रहता है।

Panic Buying से बचो

अब बात करते है tips & tricks नंबर तीसरी की जो ज्यादातर लोग करते हैं मार्किट में जैसे ही खबर आती है कि किसी फोन की कीमत बढ़ने वाली है लोग बिना सोचे-समझे फ़ोन खरीद लेते है यानि यह फैसला जरुरत देखकर नहीं, बल्कि डर की वजह से लिया गया है इसका एक रियल एक्साम्प्ले PS5 है जब लोगो को पता चला इसकी कीमत बढ़ सकती है या स्टॉक मिलना मुश्किल हो जाएगा, तो कई लोगों ने बिना प्लानिंग के तुरंत खरीद लिया।

मेरे हिसाब से यह बिल्कुल सही तरीका नहीं है सबसे पहले ये जानो की क्या आपको नए फोन की जरूरत है एक बात हमेशा याद रखिये फ़ोन अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदिए, न कि मार्केट में चल रही अफवाहों या डर की वजह से।

सिर्फ Price नहीं, Fair Value भी देखें

यह एक ऐसी चीज है है जिसे मैं खुद हर बार फॉलो करता हूं, चाहे मुझे स्मार्टफोन, लैपटॉप या कोई भी दूसरा गैजेट खरीदना हो। फ़ोन खरीदते समय सिर्फ उसकी कीमत मत देखिये उसके साथ ध्यान दीजिए कि कंपनी कितने साल तक Software Updates और Security Updates देने वाली है अगर फ़ोन लम्बे समय तक अपडेट देता है तो ज्यादा समय तक नया और सुरक्षित महसूस होगा। और दूसरी चीज उसकी Resale वैल्यू क्या होगी अगर दो फ़ोन एक जैसी कीमत के है लेकिन दो तीन साल बाद एक फ़ोन की वैल्यू दूसरे से कहीं ज्यादा है इसलिए यह भी पहले से सोचकर चलना चाहिए।

तीसरी चीज जो मेरे हिसाब से सबसे ज्यादा जरूरी है फ़ोन की सेल्स सर्विस मान लीजिये अपने फोन खरीद और कुछ महीनो बाद कोई दिक्कत आ गई अगर कंपनी का सर्विस नेटवर्क या सर्विस अनुभव खराब है तो परेशानी फ़ोन से ज्यादा सर्विस में होने लगती है इसलिए अगर फ़ोन 2,000 से 4,000 महंगा है लेकिन बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट और भरोसेमंद सर्विस देता है तो वही फ़ोन अच्छा सौदा साबित होता है।

Price History जरूर चेक करें

यह tips & tricks मैं अपने अनुभव से बता रहा हूं और यकीन मानिए, इससे कई बार अच्छे-खासे पैसे बच सकते हैं अपने मार्किट में देखा होगा की कई स्मार्टफोन कंपनी फ़ोन लांच के समय उसकी कीमत बहुत ज्यादा रखती हैं लेकिन कुछ हफ्तों या महीनो बाद वही फ़ोन अच्छे-खासे डिस्काउंट के साथ मिलने लगता है ऐसे में जिन्होंने लांच के दिन फ़ोन खरीद लेता है उन्हें बाद में पता चलता है की उसी फ़ोन की कीमत 10–15%, और कई बार तो 30% तक कम हो गई है।

इसका एक चर्चित उदाहरण Nothing Phone 3 है जिसकी लांच के समय कीमत काफी ज्यादा थी लेकिन कुछ ही महीनों में इसकी कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ऐसे उदाहरण मार्केट में समय-समय पर देखने को मिलते रहते हैं। इसीलिए नया फोन खरीदने से पहले उस ब्रांड की प्राइस हिस्ट्री जरूर देखिए।

Bank Offers और Exchange Offers

अगर आप थोड़ा स्मार्ट तरीके से खरीदारी करते हैं जैसे Bank Offers, Credit Card Discounts, Exchange Offers, No Cost EMI और Student Discounts का इस्तेमाल करते है तो इस तरीके से फ़ोन की फाइनल कीमत काफी कम हो जाती है हर साल स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर किसी न किसी तरह के ऑफर जरूर मिलते है लेकिन कई लोग उनको देखते ही नहीं है अगर मेरी मने तो आप खरीदने से पहले सिर्फ 10-15 मिनट ऑफर चेक कर ले तो कई बार हजारों रुपये की बचत हो जाती है।

क्या अभी जो स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, यह स्थिति आगे भी बनी रहेगी ?

देखिए मेरे हिसाब से आने वाले समय में मार्केट कैसा रहेगा, इसका बिल्कुल सटीक अनुमान कोई नहीं लगा सकता लईकिन इतना जरूर कह सकते है की स्मार्टफोन की कीमत कंपोनेंट्स की लागत, डॉलर की कीमत, सप्लाई चेन और दूसरे मार्केट फैक्टर्स इसलिए बहुत कम संभावना है की कीमतें अचानक पुराने स्तर पर लौट जाएँगी यही वजह है की अगर आप आने वाले समय में न्य स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे है तो आज हमने जिन 6 Golden Tips की बात की है उसे जरूर फॉलो करे।

वैसे एक सवाल आपसे भी है क्या कभी ऐसा हुआ है कि अपने सिर्फ सस्ता स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट देखकर खरीद लिया हो और बाद में पछताना पड़ा हो? अगर हां, तो अपना अनुभव जरूर शेयर कीजिए। दूसरों को भी उससे सीखने का मौका मिलेगा।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Index