ब्लॉग Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 3a का पूरा comparison जानिए। डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और कीमत में कौन सा फोन बेहतर है?
स्मार्टफोन की दुनिया में Nothing फ़ोन ने अपने यूनिक डिज़ाइन और क्लीन सॉफ्टवेयर से अलग पहचान बनाई है जिसमे Nothing Phone 3a ने मिड रेंज में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है और अब उसी का अपग्रेड वर्शन Nothing Phone 4a नया और पॉवरफुल लुक के साथ 5 मार्च 2026 को भारतीय मार्किट में लांच कर दिए गया है यैसे में लोगों के सवाल उठते है की Nothing Phone 4a कितना बेहतर है Nothing Phone 3a से ? इस ब्लॉग पोस्ट में हम Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 3a दोनों का डिस्प्ले, डिज़ाइन, कैमरा, परफॉरमेंस, बैटरी और कीमत के आधार पर पूरा Comparison करेंगे I
Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 3a: कीमत
Nothing Phone (3a) 5G की कीमत की बात करे तो यह फ़ोन 8 GB RAM | 128 GB रोम और 8 GB RAM | 256 GB रोम वेरिएंट पर मिलता है जिसमे से 8 GB RAM | 128 GB रोम की कीमत 24,999 रुपये है और वंही 8 GB RAM | 256 GB रोम की कीमत 26,999 रुपये है फ़ोन को खरीदने के लिए बैंक ऑफर्स में 2,000 की छूट मिलेगी I
वंही Nothing Phone 4a के कीमत की बात करे तो इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है और 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 43,999 रुपये है इसके टॉप मॉडल 12GB + 256GB स्टोरेज क कीमत 46,999 रपये है ग्राहक इस स्मार्टफोन को बैंक ऑफर के साथ 3,5000 रुपये की छूट पर खरीद सकते है।
Nothing Phone 3a: स्पेसिफिकेशन
फ़ोन 3a में प्लास्टी फ्रेम के साथ गिलास बैक पैनल दिया गया है जिसको हाथ में पकडे पर थोड़ा हल्का और स्लिम फील होता है वही इसके बैक पैनल में ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और Glyph LED लाइटिंग दी गई है जोकि देखने में अच्छा लुक देता है इसके अलावा फोन में पंच-होल बेज़ल-लेस डिज़ाइन दिया गया है जो इसे प्रीमियम और आधुनिक लुक प्रदान करता है।
Nothing Phone 3a में 6.77-इंच की फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है और इसका FHD+ रिज़ॉल्यूशन कंटेंट को अधिक शार्प और डिटेल्ड बनाता है फोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है जिसकी वजह से एनीमेशन बेहद स्मूद और स्क्रॉलिंग शार्प महसूस होती हैं चाहे आप वीडियो प्ले करे, गेमिंग और सोशल मीडिया ब्राउज़िंग करे हर काम में तेज़ और फ्लूइड दिखाई देता है। इसमें 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1300 निट्स HBM सपोर्ट मिलता है जिसकी मदद से तेज धुप में भी डिस्प्ले पर विज़ुअल कंटेंट आसानी से देख सकते है यह डिस्प्ले HDR10+ के साथ आती है जिससे किसी भी प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखते समय बेहतर कलर और शार्प विज़ुअल दिखाई देता है I
Nothing Phone (3a) में मिड रेंज का प्रोसेसर Snapdragon 7s gen 3 चिपसेट दिया गया है जिसका बेंचमार्क में AnTuTu स्कोर 8 लाख के करीब है जोकि इस सेगमेंट में एक मजबूत स्कोर माना जाता है यह चिपसेट 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है जिससे बेहतर परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी संतुलन बना रहता है फोन में ऑक्टा-कोर CPU का इस्तेमाल किया गया है जो 2.5Hz से 1.8GHz की क्लॉक स्पीड पर रन करता है जिससे मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया, वीडियो एडिटिंग और हाई-परफॉर्मेंस टास्क को आसानी से संभल सकते है Adreno 710 GPU जो बेहतर विजुअल्स और गेमिंग के लिए जाना जाता है I
यह फ़ोन एंड्राइड 15 पर आधारित Nothing OS पर काम करता है कंपनी ने फ़ोन में तीन साल का OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ लांच किया है मल्टीटास्किंग के लिए स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB + 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के विकल्पों में उपलब्ध है स्टोरेज 2.2 तकनीक की मदद से ऐप लोडिंग, फाइल ट्रांसफर ज्यादा बेहतर हो जाता है जोकि डेली यूज़ और गेमिंग के लिए अच्छा है फ़ोन IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जिसका मतलब स्मार्टफोन धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित है I
फ़ोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है इसका 50MP का प्राइमरी कैमरा Samsung ISOCELL S5KGN9 सेंसर के साथ आता है और 50 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा दिया है यह 2x ऑप्टिकल ज़ूम और 30x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है जिससे दूर स्थित सब्जेक्ट्स की तस्वीरें अधिक स्पष्टता के साथ ली जा सकती हैं। वंही 8MP का अल्ट्रा वाइड सोनी IMX355 सेंसर कैमरा सेटअप दिया गया है जिससे लैंडस्केप शॉट्स और ग्रुप फोटोग्राफी की जा सकती है
इनके कैमरा सिस्टम में PDAF और OIS का सपोर्ट मिलता है जिसकी मदद से कम रोशनी में नेचुरल फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान हाथों की कंपन को कम करता है वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps तक सपोर्ट करती है और इसके साथ सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है जोकि सोशल मीडिया और नार्मल फोटो ग्राफी के बहुत अच्छा फ़ोन है I
फ़ोन में आपको 5000mAh की बैटरी देखने को मिलती हैं वंही इस फ़ोन को फ़ास्ट चार्जिंग के लिए 50W का चार्जर दिया गया है जिसकी मदद से 19 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकते है जोकि 26h की वीडियो कंटेंट और 11h की नॉन स्टॉप गेमिंग परफॉरमेंस आसानी से देखने को मिलता है और फ़ोन में इन फिंगर प्रिंट डिस्प्ले देखने को मिलती है इसके साथ फेस अनलॉक क्विक और फ़ास्ट अनलॉकिंग सिस्टम देखने को मिलता है I
इसे भी पढ़े:- Redmi ने लांच किया 200MP कैमरा के साथ Redmi Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G जानिए इसकी कीमत और फीचर्स ?
Nothing Phone 4a: स्पेसिफिकेशन
फ़ोन 4a में प्लास्टी फ्रेम के साथ मजबूत गिलास बैक पैनल दिया गया है वही इसके बैक पैनल में ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और Glyph LED लाइटिंग दी गई है जोकि देखने में अच्छा लुक देता है Nothing Phone (4a) 5G में 6.78 इंच का HDR10+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जोकि 1.5k रेजोल्यूशन के साथ आती है जिससे टेक्स्ट, फोटो और वीडियो अधिक शार्प और डिटेल्ड दिखाई देते हैं। और स्मूथ परफॉरमेंस के लिए 120Hz की रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है फ़ोन की ब्रिटनेसस को 5000 निट्स के साथ लैस किया है फोन में कोर्निंग गोरिल्ला गिलास 7i की सुरक्षा दी गई है जो डिस्प्ले को खरोंच और हल्के झटकों से बचने में मदद करता है I
Nothing Phone (4a) में मिड रेंज का प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s gen 4 चिपसेट दिया गया है जो 4nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित है यह चिपसेट बेहतर पावर एफिशिएंसी के साथ दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए डिज़ाइन किया गया है ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए इसमें Adreno 810 GPU दिया गया है इसकी मदद से BGMI, Call of Duty Mobile और अन्य लोकप्रिय गेम्स को हाई ग्राफिक्स सेटिंग्स पर भी बेहतर तरीके से खेला जा सकता है। परफॉर्मेंस के हिसाब से बेंचमार्क पर 11 लाख अन्तुतु स्कोर हासिल किए हैं
यह फ़ोन एंड्राइड 16 आउट ऑफ बॉक्स पर आधारित Nothing OS पर काम करता है जोकि डेली यूज़ और गेमिंग के लिए अच्छा है इसके साथ 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट और तीन साल का सॉफ्टवेयर अपडेट देखने को मिलेगा फ़ोन की स्टोरेज में 12GB RAM से 256GB स्टोरेज देखने को मिलता है I
फ़ोन का कैमरा 3a के सेम रहने वाला है फ़ोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमे 50 मेगापिक्सेल का OIS कैमरा और 50 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा दिया है टेलीफोटो कैमरा 70x डिजिटल ज़ूम तक सपोर्ट करता है वंही 8MP का अल्ट्रा वाइड सोनी सेंसर कैमरा सेटअप दिया गया है और इसके साथ सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलता है जोकि सोशल मीडिया और ज्यादा डिटेल फोटो ग्राफी के बहुत अच्छा फ़ोन है वंही वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K की 30fps का सपोर्ट मिलता है I
फ़ोन में आपको 5400mAh की बैटरी देखने को मिलती हैं वंही इस फ़ोन को फ़ास्ट चार्जिंग के लिए 50W क्विक चार्जिंग 4.0 का सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से 19 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकते है जोकि 27h की वीडियो कंटेंट और 12h की नॉन स्टॉप गेमिंग परफॉरमेंस देखने को मिलता है और फ़ोन में इन फिंगर प्रिंट डिस्प्ले देखने को मिलती है और इसके साथ फेस अनलॉक क्विक और फ़ास्ट अनलॉकिंग सिस्टम देखने को मिलता है I
नया फोन कितना Powerful या पुराना अब भी Best ?
Nothing Phone (4a) अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई महत्वपूर्ण अपग्रेड के साथ आता है। इसमें नया Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, Adreno 810 GPU और लगभग 11.7 लाख का AnTuTu स्कोर देखने को मिलता है जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में काफी आगे ले जाता है। हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और डिमांडिंग ऐप्स के दौरान यह फोन अधिक स्मूद और स्थिर अनुभव देने की क्षमता रखता है। दूसरी ओर, पुराना मॉडल भी आज के समय में कमजोर नहीं कहा जा सकता अगर आप सामान्य उपयोग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की-फुल्की गेमिंग तक सीमित है तो पुराना फोन आपकी जरूरतों को पूरा करता है
इसके अलावा, कीमत कम होने की वजह से यह बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प भी बन जाता है। हालांकि, अगर आप बेहतर कैमरा सिस्टम, ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं तो Nothing Phone (4a) अच्छा विचार है यह फैसला पूरी तरह आपकी जरूरतों और बजट पर निर्भर करता है अगर आपको भविष्य को ध्यान में रखते हुए अधिक शक्तिशाली स्मार्टफोन चाहिए, तो नया मॉडल बेहतर रहेगा। लेकिन अगर आप कम कीमत में भरोसेमंद अनुभव चाहते हैं, तो पुराना फोन अब भी बेस्ट साबित हो सकता है।