रेडमी ने अपनी नई Redmi Note 17 Pro सीरीज को इंडिया में पेश कर दिया है इस सीरीज़ में दो स्मार्टफ़ोन Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max 5G मॉडल शामिल है इन दोनों मॉडल में प्रो मैक्स मॉडल सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है क्योकी इसमें 10,000mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है।
इसके साथ 100W की हाइपर चार्जिंग, स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर और IP69K तक की प्रोटेक्शन दी गई है ऐसी स्पेसिफिकेशन से रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स उन लोगो के लिए ज्यादा अच्छा हो सकता है जो फ़ोन में बड़ी बैटरी और डिस्प्ले को ज्यादा महत्व देते हैं। क्या आर्टिकल में इसके सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत को आसानी से समझेंगे।
Redmi Note 17 Pro Max 5G: 10,000mAh की बड़ी बैटरी
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है आज के समय में इतनी बड़ी बैटरी काफी बड़ी बात है कंपनी के अनुसार इस बैटरी को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया गया है लेकिन फोन की बैटरी कैपेसिटी पर नहीं, बाल्की डिस्प्ले ब्राइटनेस, गेमिंग और बैकग्राउंड ऐप्स पर भी निर्भर करती है।
इतनी बड़ी बैटरी का फायदा खासकर उन लोगों को मिल सकता है जो दिनभर फोन का इस्तेमाल करते हैं फोन में 100W हाइप चार्जर दिया गया है और उसके साथ 27W का रिवर्स चार्जिंग भी मिलता है। जिससे यूजर अपनी आवश्यकता के अनुसार दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकता है।
फोन में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो फोन को लंबे समय के लिए इस्तेमाल करते हैं और बार-बार चार्ज करना नहीं चाहते हैं।
6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले
रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स में 6.83 इंच का 1.5K क्रिस्टल रेस AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और सपोर्ट कंटेंट में बड़ी स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट का फ़ायदा मिल सकता है वन्ही एमोलेड पैनल की वजह से बेहतर कंट्रास्ट मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया गया है इसकी डिस्प्ले में डॉल्बी विजन और HDR10+ का सपोर्ट दिया गया है जिससे कम्पैटिबल कंटेंट में बेहतर कंट्रास्ट और HDR एक्सपीरियंस मिल सकता है डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है जिसका इस्तेमाल आउटडोर में स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट और कंटेंट को देखने के लिए हो सकता है।
बड़ी स्क्रीन उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो यूट्यूब, सोशल मीडिया और वेब ब्राउज़िंग करते हैं जबकी डॉल्बी विजन और HDR10+ का पूरा फायदा तब मिल सकता है जब कंटेंट खुद इसका सपोर्ट करता हो।
इसे भी पढ़ें:- Redmi Note 17 5G India: 8000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर और जानिए क्या है खास ?
स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 से परफॉर्मेंस
रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है यह 4nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा कोर चिपसेट है जिसकी सबसे ज्यादा क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है इसके साथ 8GB+12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है स्पेसिफिकेशन के आधार पर यह कॉम्बिनेशन रोजमारा के मल्टीटास्किंग, स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए स्मूथ परफॉर्म कर सकता है।
सॉफ्टवेयर के लिए Redmi Note 17 Pro Max 5G में Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 मिलता है जिसमें हाइपर आइलैंड और डायनामिक वॉलपेपर जैसे फीचर शामिल हैं इसके अलावा कुछ AI फीचर जैसे AI राइटिंग, स्पीच और गूगल जेमिनी मिलते हैं स्मार्टफोन में 4 साल का ओएस अपडेट और 6 साल में सिक्योरिटी अपडेट दिया गया है।
फोन की ड्यूरेबिलिटी पर भी कंपनी ने काफी ध्यान दिया है Redmi Note 17 Pro Max 5G को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई हैं इसका मतलब यह नहीं है कि फोन को जानबूझकर पानी में इस्तेमाल किया जाए इसके साथ लिक्विड डैमेज पर कंपनी की वारंटी शर्तें लागू होती हैं।
Redmi Note 17 Pro Max 5G को हरे, काले और बैंगनी रंग में पेश किया गया है कंपनी ने इसके डिज़ाइन में फ़ोटोक्रोमिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है वन्ही क्लाउड ब्लश वेरिएंट में धूप के संपर्क में आने पर रंग बदलने वाला इफ़ेक्ट दिया गया है कंपनी के अनुसार इसका कलर क्लाउड व्हाइट से वार्म पिंक-ऑरेंज शेड की तरफ बदल सकता है।
Redmi Note 17 Pro Max 5G: कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है इसके पिछले हिस्से में f/1.5 अपर्चर वाला 50MP का मेन OIS कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है फोन में OIS का फायदा खासकर लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग में हाथ के हल्के मूवमेंट को कम करने में मिल सकता है।
सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा सिस्टम दिया गया है इसके साथ कुछ एआई कैमरा फीचर जैसे एआई ग्लेयर रिमूवल, एआई ब्यूटीफाई और एआई इरेज प्रो भी मिलते हैं फोन के रियर और फ्रंट कैमरे से 30 एफपीएस और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है लेकिन रियर और फ्रंट कैमरे से डुअल वीडियो या लाइव मोमेंट को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- Redmi ने लांच किया 200MP कैमरा के साथ Redmi Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G जानिए इसकी कीमत और फीचर्स ?
Redmi Note 17 Pro Max 5G की कीमत और Sale Date
भारत में फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया है जिसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹44,999 है, जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹50,999 रखी गई है। वन्ही फ़ोन की सेल 23 सितंबर 2026 से ऑफिशियल साइट और अमेज़न से शुरू की जाएगी
कंपनी की तरफ से लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹5,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि कि लॉन्च ऑफर में युवाओं को ₹9,999 की कीमत वाला नंबर 1 केयर प्लान फ्री दिया जाएगा
बड़ी बैटरी किसके लिए उपयोगी होगी?
अगर आप रोज़मर्रा के कामों में सिर्फ़ WhatsApp, कॉलिंग और थोड़ी ब्राउज़िंग का इस्तेमाल करते हैं तो बड़ी बैटरी शायद ना महसूस हो लेकिन अगर फोन पर रोजाना ज्यादा समय बीताते हैं जैसे:
- YouTube और OTT स्ट्रीमिंग
- लगातार सोशल मीडिया ब्राउजिंग
- लंबी वीडियो कॉल
- मोबाइल गेमिंग
- कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग
तो फोन की बड़ी बैटरी आपको ज्यादा प्रैक्टिकल महसूस कर सकती है।
Redmi Note 17 Pro Max 5G की खास बातें
Redmi Note 17 Pro Max 5G में स्पेसिफिकेशन के हिसाब से, बैटरी, डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी पर ज़्यादा फोकस दिखाई देता है फ़ोन में 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W हाइपरचार्जर इसकी सबसे बड़ी खासियत है दूसरी तरफ 6.83-इंच 1.5K AMOLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट मल्टीमीडिया और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए खास हो सकता है।
Snapdragon 6 Gen 5, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज परफॉर्मेंस और ऐप लोडिंग के हिसाब से काफी मजबूत कॉम्बिनेशन हो सकता है कुल मिलाकर, अगर किसी यूजर को ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जिसमें बड़ी बैटरी के साथ बड़ा AMOLED डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और मजबूत प्रोटेक्शन मिले, तो Redmi Note 17 Pro Max 5G अच्छा स्मार्टफोन हो सकता है।
Learn more. Redmi Note 17 5G vs realme P4 Power: कौन सा फोन बेहतर है? Battery, Display, Performance और Camera Comparison.
Ankesh Rajpoot is a tech writer and editor at Phonerunning, focused on smartphones, detailed specifications, comparisons, buying guides, prices, and mobile technology updates. He writes easy-to-understand content to help readers make informed smartphone decisions.