phonerunning

Redmi Note 17 5G vs realme P4 Power: कौन सा फोन बेहतर है? Battery, Display, Performance और Camera Comparison

आज के समय में ₹30,000 के आसपास स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए अब सिर्फ अच्छा कैमरा और तेज प्रोसेसर ही काफी नहीं है इसके लिए बड़ी बैटरी भी एक मेजर फैक्टर बन चूका है इसको देखते हुए Redmi Note 17 5G और realme P4 पावर दोनों काफी अच्छे ऑप्शन है Redmi Note 17 5G में 8,000mAh battery दी गई है, जबकि realme P4 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh बैटरी है।

Redmi का बड़ा 6.99-inch अमोलेड डिस्प्ले, HyperOS 3 और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे अलग तरह के खरीददारों के लिए आकर्षक बनाता है। वहीं Realme P4 Power 144Hz अमोलेड डिस्प्ले, डीमेंसिटी 7400 अल्ट्रा, 80W चार्जिंग और 50MP OIS कैमरा के साथ ज्यादा परफॉरमेंस पैकेज देने की कोशिश करता है। आज हम इस Redmi Note 17 5G vs realme P4 Power के डिटेल्ड comparison में दोनों फ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ यह भी देखेंगे कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में कौन सा फीचर किस तरह के यूजर के काम आएगा।

Redmi Note 17 5G vs realme P4 Power: Quick Comparison Table

FeatureRedmi Note 17 5GRealme P4 Power 5G
Display6.99-inch TrueColour 120Hz AMOLED6.8-inch 144Hz AMOLED
ResolutionFull HD+Full HD+
Main Camera50MP50MP OIS
Ultra-Wide— / dual-camera setup8MP
Selfie Camera8MP16MP
ProcessorSnapdragon 4 Gen 4Dimensity 7400 Ultra
RAM6GB / 8GB6GB / 12GB
Storage128GB128GB / 256GB
Battery 8,000mAh10,001mAh
Charging/Reverse Charging45W/22.5W80W/27W
SoftwareAndroid 16, HyperOS 3realme UI 7.0
Overall FocusBattery + Display + UpdatesBattery + Performance + Charging

ऑफिसियल स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, रेडमी नोट 17 में 8,000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz अमोलेड डिस्प्ले और 50MP AI camera दिया गया है। वंही रियलमी P4 पावर में 10,001mAh बैटरी, डीमेंसिटी 7400 अल्ट्रा, 144Hz अमोलेड डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 17 5G vs realme P4 Power: Price in India

Redmi Note 17 5G के प्राइज की बात करे तो इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है वहीं 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत ₹30,999 है। Redmi Note 17 की सेल 12 अगस्त 2026 दोपहर 12 बजे से mi.com, अमेज़न और Xiaomi के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू कर दी गई है। वंही दूसरी तरफ रियलमी P4 पावर 5G को इंडिया में 8GB + 128GB की कीमत ₹32,999 है और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है लेकिन ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के कारण इसकी कीमत समय के साथ बदल सकती है।

लेकिन यहां एक बात ध्यान देने वाली है अगर दोनों फ़ोन की इफेक्टिव प्राइज लगभग बराबर हो तो रियलमी ज्यादा RAM, ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन और स्ट्रांग हार्डवेयर दे रहा है। वहीं रेडमी का एडवांटेज उसकी बड़ी स्क्रीन और Xiaomi के सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम में दिखाई देता है।

Design: बड़ी बैटरी के बावजूद Realme का वजन कम

Redmi Note 17 5G का वजन करीब 225 ग्राम और थिकनेस 8.4mm है यानी 8,000mAh बैटरी के साथ यह कोई हल्का स्मार्टफोन नहीं है इसमें गोरिल्ला गिलास 7i और IP65 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। वंही रियलमी P4 पावर करीब 219 ग्राम का है जबकि इसकी बैटरी 10,001mAh है। थिकनेस करीब 9.08mm है। यानी बैटरी लगभग 2,000mAh ज्यादा होने के बावजूद वेट रेडमी से थोड़ा कम है। हालांकि दोनों में से कोई भी फ़ोन उन लोगों के लिए नहीं है जिन्हें कॉम्पैक्ट और बहुत हल्का स्मार्टफोन चाहिए।

Redmi Note 17 5G vs realme P4 Power: Display

Redmi Note 17 में 6.99-inch TrueColour अमोलेड डिस्प्ले है जिसका रेसोलुशन Full HD+ है इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, और 1800 निट्स तक multi-scenario पीक ब्राइटनेस दी गई है। स्पेसिफिकेशन के अनुसार, बड़ी डिस्प्ले होने की वजह से वीडियो देखने और रीडिंग करने में काफी अच्छा है। Realme P4 Power में करीब 6.8-inch अमोलेड पैनल है इसका रेसोलुशन Full HD+, 144Hz रिफ्रेश रेट और 453 PPI है। ऑफिसियल स्पेसिफिकेशन्स में HBM ब्राइटनेस 1800 निट्स और APL पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक दी गई है।

रियलमी में 144Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, एनिमेशन्स और सपोर्टेड गेम में स्मूथ एक्सपीरियंस दे सकता है लेकिन एक बात और 144Hz रिफ्रेश रेट का मतलब हर गेम 144fps नहीं है। एक्चुअल फ्रेम रेट गेम ऑप्टिमाइजेशन, चिपसेट और सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर depend करता है।

इसे भी पढ़ें:-POCO X8 PRO 5G के फ़ोन में मिलती है 6500mAh की बड़ी बैटरी, 100W चार्जिंग, आइये जानते है इसके बारे में ?

Performance: यहां दोनों में असली फर्क दिखाई देता है

यंहा Redmi Note 17 5G थोड़ा पीछे रह जाता है। क्योकि रेडमी 17 में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है यह 4nm प्रोसेस पर बना octa-core प्लेटफार्म है और फ़ोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज भी है। जो डेली टास्क के लिए यह कॉम्बिनेशन ठीक है। उपलब्ध प्रोसेसर को देखते हुए यह स्मार्टफोन सामान्य उपयोग और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा हो सकता है लेकिन सवाल यह है कि क्या इसी पैसे में ज्यादा परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन मिल सकता है

Realme P4 पावर में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट और Mali-G615 GPU दिया गया है। उसके साथ LPDDR4X RAM और स्टोरेज UFS 3.1 उपलब्ध है इस हिसाब से ज्यादा पावरफुल चिपसेट और फास्टर स्टोरेज का फायदा हैवी ऐप, मल्टीटास्किंग और गेमिंग जैसे वर्कलोड में देखने को मिल सकता है। इसलिए अगर आपका फ़ोन खरीदने का मतलब हैवी परफॉरमेंस है तो रियलमी P4 पावर काफी अच्छी चॉइस है।

Gaming: यहां Redmi को क्यों चुनेंगे ?

अगर गेमिंग आपकी प्रायोरिटी गेमिंग है तो केवल 120Hz रिफ्रेश रेट के आधार पर Redmi Note 17 5G को गेमिंग के लिए बेहतर मानना उचित नहीं होगा। फ़ोन में डिस्प्ले रिफ्रेश रेट अच्छा है लेकिन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए चिपसेट और GPU ज्यादा इम्पोर्टेन्ट होते हैं। वही Redmi में स्नैपड्रगन 4 Gen 4 है, जबकि P4 पावर में डीमेंसिटी 7400 अल्ट्रा और Mali-G615 GPU है। इसका मतलब यह नहीं कि हर गेम में रियलमी निश्चित रूप से किसी स्पेसिफिक FPS पर चलेगा ऐसा दावा बिना अलग-अलग गेम्स की टेस्टिंग के करना सही नहीं होगा।

लेकिन अल्ट्रा प्रोसेसर को देखते हुए हैवी गेमिंग के लिए Realme P4 Power ज्यादा बेहतर हो सकता है अगर आप हलकी गेमिंग करते है जैसे BGMI या casual गेम्स तो Redmi Note 17 भी काम कर सकता है।

Battery: 8,000mAh vs 10,001mAh

अब आते हैं उस चीज पर जिसके लिए दोनों फ़ोन सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। Redmi Note 17 में 8,000mAh बैटरी दी गई है Xiaomi इसे अपने सेगमेंट की बड़ी बैटरी के रूप में पेश किया है और इसमें silicon-carbon बैटरी टेक्नोलॉजी तथा Surge G1 बैटरी मैनेजमेंट चिप का इस्तेमाल बताया गया है। ये अपने आप में काफी बड़ी फीचर है लेकिन रियलमी ने यहां पूरा गेम बदल दिया है। P4 पावर में 10,001mAh टिपिकल बैटरी है यानि यंहा बैटरी में 2,001mAh का डिफरेंस दिखाई दे रहा है।

अगर आप दिनभर मोबाइल डाटा इस्तेमाल करते हैं, वीडियो देखते हैं गेमिंग करते हैं और फ़ोन को हॉटस्पॉट की तरह भी इस्तेमाल करते हैं तो इतनी बड़ी बैटरी का फायदा प्रैक्टिकल हो सकता है।

Charging: बड़ी battery के साथ 80W

फ़ोन में बड़ी बैटरी होने से चार्जिंग स्पीड और इम्पोर्टेन्ट हो जाती है। Redmi Note 17 में 45W वायर्ड चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग है। Xiaomi के अनुसार बॉक्स में 45W चार्जर भी शामिल है। लेकिन Realme P4 Power में 80W अल्ट्रा चार्जर का सपोर्ट है इस हिसाब से रियलमी के पास बड़ी बैटरी के साथ चार्जिंग वाट भी ज्यादा है मान लीजिए आप घर से निकलने वाले हैं और फ़ोन की बैटरी काफी कम है। ऐसे सिचुएशन में फ़ास्ट चार्जिंग का फायदा उठाकर फोन को जल्दी चार्ज कर सकते हैं

Camera: 50MP देखकर फैसला मत कीजिए

फ़ोन के कैमरा सिस्टम में लोगो को सबसे पहले नंबर देखने की आदत होती है दोनों फ़ोन में 50MP प्राइमरी कैमरा होने के बावजूद कैमरा क्वालिटी केवल मेगापिक्सल से तय नहीं होती। इसके लिए सेंसर का आकार, OIS, इमेज प्रोसेसिंग, HDR और सॉफ़्टवेयर ट्यूनिंग भी महत्वपूर्ण होता हैं। इसलिए अगर कैमरा आपकी priority है तो केवल 50MP देखकर चुनना सही नहीं होता Redmi Note 17 में 50MP main camera, f/1.8 अपर्चर और 5P लेंस मिलता है और फ्रंट में 8MP कैमरा मिलता है स्पेसिफिकेशन के अनुसार, रियर और फ्रंट से 30fps पर 1080p की वीडियो रिकॉर्डिंग दी गयी है लेकिन यंहा कैमरा हार्डवेयर में रियलमी इससेआगे निकलता है।

P4 पावर में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2-axis OIS के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसके रियर कैमरा से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। यहां OIS लेंस ज्यादा इम्पोर्टेन्ट है जिसका उपयोग खासकर हैंडहेल्ड शॉट्स और low-light सिचुएशन में कैमरा शेक को कम करने में किया जाता है वंही अल्ट्रा वाइड होने से ग्रुप फोटो और वाइड एंगल कैप्चर का सपोर्ट मिल जाता है इसलिए कैमरा हार्डवेयर के आधार पर realme P4 Power ज्यादा सेटअप देता है।

इसे भी पढ़ें:- Redmi ने लांच किया 200MP कैमरा के साथ Redmi Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G जानिए इसकी कीमत और फीचर्स ?

Software: Redmi की तरफ एक अलग वजह है

Redmi Note 17 5G HyperOS 3 के साथ आता है और इसे ऑफिसियल स्पेसिफिकेशन पेज पर एंड्राइड बेस्ड HyperOS 3 के साथ लिस्ट किया गया है इसके अलावा रेडमी में 4 साल का एंड्राइड OS उपग्रडेस और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट इस फ़ोन को उन यूजर के लिए अट्रैक्टिव बनाता है जो फ़ोन को कई साल तक इस्तेमाल करना चाहते हैं। वंही दूसरी तरफ realme P4 पावर Realme UI 7.0 पर चलता है और 3 साल का एंड्राइड OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट है अगर आपकी प्रायोरिटी long-term अपडेट और Xiaomi इकोसिस्टम है तो Redmi ज्यादा इंटरेस्टिंग हो सकता है।

FAQs

Q1. Redmi Note 17 5G और realme P4 Power में कौन सा बेहतर है?

फ़ोन के ओवरआल स्पेसिफिकेशन के आधार पर, Realme P4 Power बेहतर चॉइस है इसमें ज्यादा बड़ी बैटरी, फ़ास्ट चार्जिंग, पावरफुल चिपसेट, 144Hz डिस्प्ले और OIS कैमरा मिलता है।

Q2. Gaming के लिए कौन सा फ़ोन अच्छा है?

हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को देखते हुए Realme P4 Power अच्छा है, क्योंकि इसमें Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और Mali-G615 GPU है।

Q3. Redmi Note 17 5G में कितनी बैटरी है?

Redmi Note 17 5G में 8,000mAh की बैटरी है और 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Q4. Realme P4 Power में कितनी बैटरी है?

Realme P4 Power में 10,001mAh बैटरी और 80W अल्ट्रा फ़ास्ट चार्जर का सपोर्ट है।

Q5. कौन सा फ़ोन ज्यादा फ़ास्ट चार्ज होता है?

Realme P4 Power में 80W अल्ट्रा चार्जर है, जबकि Redmi Note 17 में 45W वायर्ड चार्जिंग है। इसलिए रेआलमे ज्यादा फ़ास्ट चार्ज होता है।

Final Verdict: Redmi Note 17 5G vs realme P4 Power

अगर दोनों फ़ोन की कीमत लगभग आसपास है, तो Realme P4 पावर ओवरआल ज्यादा मजबूत हार्डवेयर पैकेज दिखाई देता है। इसका कारण सिर्फ 10,001mAh बैटरी नहीं है बल्कि इसके साथ Dimensity 7400 Ultra, 144Hz अमोलेड डिस्प्ले, 80W चार्जिंग, 50MP OIS कैमरा, ultra-wide कैमरा और UFS 3.1 स्टोरेज शामिल है। Redmi Note 17 5G की कहानी थोड़ी अलग है। इसका 8,000mAh बैटरी, बड़ा 6.99-inch अमोलेड पैनल, HyperOS 3 और microSD सपोर्ट इसे उन यूजर के लिए बेहतर बना सकता है जिन्हें गेमिंग से ज्यादा प्रत्येक दिन यूज और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस की चिंता है।

इसलिए मेरा फैसला सीधा है आप गेमिंग करते हैं, बड़ी बैटरी चाहते हैं, फ़ास्ट चार्जिंग चाहिए और कैमरा हार्डवेयर में OIS + ultrawide चाहते हैं। तो Realme P4 Power खरीदें और बड़ी स्क्रीन, एक्सपेंडेबल स्टोरेज, Xiaomi का सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम और long-term यूज ज्यादा इम्पोर्टेन्ट लगता है। तो Redmi Note 17 5G खरीदें।

इसे भी पढ़ें:- Best Phone Under ₹15000 in India (2026): Top 10 Budget 5G Smartphones

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment