Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च: 10001mAh बैटरी, कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी ?

ब्लॉग इंडियन स्मार्टफ़ोन की दुनिया में एक बार Realme फिर तहलका मचाने की तैयारी में है। Realme कंपनी अपना नया मोबाइल फ़ोन Realme P4 Power 5G भारत में 29 जनवरी को लॉन्च कर दिया है इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत यह है की इसमें 10001mAh की दमदार बैटरी जिसे देखकर साफ कहा जा सकता है की यह फ़ोन बैटरी के मामले में बहुत सारे मोबाइल फ़ोन को पीछे छोड़ने वाला है, अगर आप भी किसी अच्छे बैटरी वाले मोबाइल को खोज रहे हो तो यह 5G मोबाइल फ़ोन आपके लिए बहुत सही रहेगा I

इससे पहले भारत में इस सीरीज के तीन मोबाइल फ़ोन realme P4, realme P4x और realme P4 Pro 5G लॉन्च किये जा चुके है जोकि ये फ़ोन 7000mAh की बैटरी में लॉन्च हो चुके है। लेकिन अब Realme ने 10001mAh के साथ Realme P4 Power 5G को भी 29 जनवरी दोपहर के 12 बजे को फोन भारत में लॉन्च हो चुका है I

Realme P4 Power 5G

Realme P4 Power 5G Launch Date in India

Realme P4 Power 5G भारत में 29 जनवरी को लॉन्च लांच हो चूका है लॉन्च इवेंट ऑनलाइन आयोजित किया था, जहां कंपनी इसके सभी फीचर्स और ऑफिशियल कीमत का खुलासा किया था लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है I

Realme P4 Power 5G की सबसे बड़ी खासियत – 10001mAh बैटरी

Realme P4 Power 5G के बैटरी की बात की जाये तो यह 10001mAh की Titan Battery में आपको देखने को मिलती है यह बहुत खुसी की बात है की कंपनी हमें 10001MaH की बैटरी दे रहा है कंपनी का दवा है अगर आप इसे 1650 बार फुल चार्ज करेंगे तो भी इसकी हेल्थ 80% के ऊपर तक बानी रहेगी आज कल ज्यादातर मोबाइल 6000mAh और 7000mAh में देखने को मिलते है लेकिन Realme ने 10001mAh की बैटरी को भारतीय मार्किट में लॉन्च करके गेमिंग इंडस्टरीज में धमाल मचा दिया है I

Realme ने इस मोबाइल को 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है वही अगर कंपनी की मने तो सिंगल चार्ज के बाद भी 32.5 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम, 11.7 घंटे BGMI और 187.5 घण्टे का बैटरी बैकअप मिलता है रियलमी P4 पावर की बैटरी Silicon-Carbon एनोड तकनीक पर आधारित है जिससे यह लम्बी बैटरी लाइफ प्रदान करती है जिससे यह अब तक का सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप देने वाला रियलमी स्मार्टफोन बन जाता है कंपनी के अनुसार Super Power Saving Mode की मदद से केवल 5% बैटरी पर भी फोन 218 मिनट तक कॉलिंग और लंबे समय तक स्टैंडबाय सपोर्ट प्रदान कर सकता है।

इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे यह फोन 0 से 50% चार्ज होने में 36 मिनट का समय लगता है इसके साथ इसमें 27W की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है कंपनी का दवा है की iPhone 16 प्रो 27 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकते है स्मार्टफोन में Bypass Charging फीचर दिया गया है जिससे चार्जिंग के दौरान बैटरी को बायपास करके सीधे सिस्टम को पावर देता है, जिससे हीटिंग कम होती है और गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है।

बैटरी से जुड़े मुख्य फायदे :-

बैटरी फुल चार्ज करने पर 2 से 3 दिन तक बैकअप (नॉर्मल यूज़ में) ।

हैवी यूज़र्स के लिए शानदार ऑप्शन ।

पावर बैंक की जरुरत लगभग ख़तम ।

ट्रेवेल करने के लिए एक शानदार ऑप्शन ।

Display – बड़ी और Smooth Screen

Realme P4 Power 5G के डिस्प्ले की बात करे तो HyperGlow 4D Curve+ पर लॉन्च हो चूका है , जिसमे 1.5K रेसुलोशन और 6.78 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गयी है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है हाई रिफ्रेश रेट होने के वजह से स्मूथ स्क्रोलिंग और स्क्रीन टाच मिलता है जिससे गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और स्क्रॉलिंग का एक्सपीरियंस काफी स्मूथ रहता है अगर आप हाई ग्राफ़िक्स वाले गेम खेलते है तो ये मोबाइल फ़ोन आपके लिए लेना अच्छा रहेगा ।

इस मोबाइल में आपको इन-डिस्प्ले फिंगर का सपोर्ट देखने को मिलता है जो इस मोबाइल के लुक को अच्छा बनता है कंपनी ने स्मार्टफोन को ट्रन्सब्लूए, ट्रान्सिलवेर और ट्रांसओरंगे में लांच किया है फ़ोन का ऑरेंज कलर लुक को काफी अच्छा बनता है स्क्रीन को स्क्रैचेस से बचाने के लिए Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ realme P4 Power की डिस्प्ले तेज धूप में भी शानदार विजिबिलिटी और बेहतरीन क्सपीरियंस प्रदान करती है।

Processor और Performance

Realme P4 Power 5G के प्रोसेसर की बात की जाये तो ये MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और Hyper Vision AI चिप के साथ फोन भारत में लॉन्च हो चुका है यह प्रोसेसर न 5G सपोर्ट करता है बल्कि मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी काफी पावरफुल माना जाता है। 144 FPS तक के सपोर्ट के साथ यह स्मार्टफोन अल्ट्रा-स्मूद गेमिंग अनुभव प्रदान करता हैइस फ़ोन में आपको हाई परफॉर्मेंस, लैग-फ्री एक्सपीरियंस और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट की सुविधा मिलती है जो एक गेमिंग फ़ोन के लिए बहुत अच्छा रहता है फ़ोन में 90 FPS सपोर्ट के साथ BGMI खेलने पर स्मूद विजुअल्स और बेहतर कंट्रोल मिलता है।

इसके साथ ही यह मोबाइल Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करेगा फोन के साथ 3 साल तक Android OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का सपोर्ट दिया गया है। इससे यूजर्स को लंबे समय तक नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और नवीनतम सुरक्षा पैच मिलते रहेंगे, जिससे डिवाइस अधिक सुरक्षित और अपडेटेड बनी रहेगी Realme UI 7.0 का नया डिज़ाइन प्रीमियम 3D विजुअल इफेक्ट्स, बेहतर सूचना व्यवस्था और यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करता है फोन को IP68 और IP69 रेटिंग प्राप्त है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा करता है

Camera – फोटोग्राफी के लिए कितना दमदार?

कैमरा में आपको Realme P4 Power 5G निराश नहीं करेगा फोन के रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर, ऑटोफोकस और 2-axis OIS के साथ आता है। यह कैमरा अधिक रोशनी कैप्चर करने में सक्षम है, जिससे दिन और रात दोनों परिस्थितियों में बेहतर तस्वीरें ली जा सकती हैं। इसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है इसके रियर कैमरा से 30fps पर 4k वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है I

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.4 अपर्चर और 85° फील्ड ऑफ व्यू (FOV) के साथ आता है। यह कैमरा प्राकृतिक कलर और अच्छी डिटेल्स के साथ सेल्फी कैप्चर करता है इसके फ्रंट कैमरा से 30fps पर 1080P की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है I

RAM और Storage Options

Realme P4 Power 5G को कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमे 8GB + 12GB LPDDR4X RAM और 256GB + 128GB UFS 3.1 स्टोरेज वेरिएंट शामिल है फोन में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक का उपयोग किया गया है, जो तेज ऐप लोडिंग, स्मूद मल्टीटास्किंग और बेहतर डेटा ट्रांसफर स्पीड सुनिश्चित करती है। हालांकि, इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और USB OTG सपोर्ट नहीं दिया गया है I

इसे भी पढ़े:- Realme Neo 8 हुआ चीन में लॉन्च! भारत में Realme GT 8T बनकर करेगा एंट्री – फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

Realme P4 Power 5G: कीमत

अब बात करते है Realme P4 Power 5G के कीमत के बारे में जिसमे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,499 रुपये है वंही इसके टॉप मॉडल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,499 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,499 रुपये है स्मार्टफोन की बिक्री प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अधिकृत रिटेल स्टोर्स के माध्यम से की जाएगी बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ ग्राहकों को ₹4,917 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है जिससे फ़ोन की कीमत और भी काम हो जाती है I

Realme P4 Power 5G किसके लिए बेस्ट है?

यह मोबाइल फ़ोन खासतौर से उन यूज़र्स के लिए बेस्ट रहेगा

अगर आप लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं

अगर आप BGMI और अन्य गेम्स खेलते हैं

अगर आप मजबूत और टिकाऊ फोन चाहते हैं

अगर आप लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

3 thoughts on “Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च: 10001mAh बैटरी, कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी ?”

Leave a Comment

Index