10,999 रुपये में लांच हुआ HMD VIBE 2 5G स्मार्टफोन, 6000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz का रिफ्रेश रेट ?

HMD VIBE 2 5G

HMD कंपनी ने कम Budget 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन HMD VIBE 2 5G लांच कर दिया है आपको बताते चले की यह स्मार्टफोन HMD VIBE 5G का अपग्रेड वर्शन है जोकि प्रीमियम लुक, अमेज़िंग कलर और लेटेस्ट कैमरा डिज़ाइन के साथ इंडिया में लांच हुआ है इस स्मार्टफोन में आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी, UNISOC T8200 का प्रोसेसर और 120Hz की रिफ्रेश रेटिंग देखने को मिलती है यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और क्लीन Android अनुभव चाहते हैं। फोन में आपको AI फीचर्स के साथ Android 16 भी दिया गया है।

HMD VIBE 2 5G: कीमत और उपलब्ध

फ़ोन के कीमत की बात करे तो इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है और इसका टॉप मॉडल 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है और इसके साथ बैंक ऑफर और फ़ोन एक्सचेंज करने पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलता है अगर आप गूगल पाय और फ़ोन पाय से पेमेंट करते है तो आपको 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर मिलता है यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध हो गया है जिसको आप Pre-order कर सकते है HMD VIBE 2 5G की सेल 26 मई से स्टार्ट हो जाएगी I

डिस्प्ले और डिजाइन

HMD VIBE 2 5G स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करे तो इसमें 6.74 इंच का HD+ V-Notch IPS डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz की रिफ्रेश रेट और 720×1600 की रेसोलुशन पर काम करता है स्मार्टफोन में 1200 निट्स की पिक ब्रिटनेस और 500 निट्स की HBM ब्रिटनेस मिलती है और इसके साथ स्मार्टफोन को गोरिल्ला गिलास 3 की प्रोटेक्शन का सपोर्ट मिलता है ह्यूमन मोबाइल डिवाइस में 120Hz की रिफ्रेश रेट होने की वजह से स्क्रोलिंग और एनिमेशन्स काफी स्मूथ महसूस होते है I

स्मार्टफोन के डिज़ाइन की बात करे तो इसका लुक और फील काफी अच्छा है क्योकि इसमें ड्यूल टेक्सचर डिज़ाइन देखने को मिलती है फ़ोन में निचे साइड में थोड़ा मैट इफ़ेक्ट और ऊपर के साइड में स्लाइड ग्लॉसी एंड मिरर इफ़ेक्ट प्रोवाइड किया है इसका बैक और फ्रेम Polycarbonate से बना हुआ है इसके साथ स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर देखने को मिलता है बड़ी बैटरी होने से इसका वेट लगभग 210g है वाटर और डस्ट से बचने के लिए स्मार्टफोन को IP64 की रेटिंग मिली हुई है यह स्मार्टफोन तीन कलर कॉस्मिक लैवेंडर, पीच पिंक और नार्डिक ब्लू में लांच हुआ है

Software और Performance

HMD VIBE 2 5G स्मार्टफोन में UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है यह एक 5G प्रोसेसर है जोकि 6nm के आर्किटेक्चर पर आधारित है यह एक ओक्टा कोर वाली चिपसेट है और यह 2.3Ghz की मैक्स क्लॉक पर रन करता है इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर का AnTuTu स्कोर लगभग 5 लाख के करीब निकल के आया है ह्यूमन मोबाइल डिवाइस में 4 GB / 6 GB LPDDR4X RAM और 128 GB / 64 GB EMMC स्टोरेज देखने को मिलता है और इसके साथ 1TB तक माइक्रो SD का सपोर्ट दिया गया है यह चिपसेट डेली मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया और कासुअल गेमिंग के बहुत अच्छा परफॉरमेंस देता है I

HMD VIBE 2 5G के ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करे तो यह Android 16 के साथ आता है जोकि क्लीन UI के साथ मिलकर काम करता है और इसके साथ 2 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है जिससे डिवाइस काफी स्मूथ चलता है इसके साथ “Indus AI” का भी सपोर्ट मिलता है जोकि भारतीय यूज़र्स के लिए तैयार किया गया AI सिस्टम है जिसमे 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है HMD VIBE 2 5G में ब्लॉटवारे सिस्टम देखने को मिलता है जोकि फ़ोन में पहले से ऐप और सॉफ्टवेयर इनस्टॉल मिलते है जो स्मार्टफोन को स्मूथ और सॉफ्टवेयर ज्यादा क्लीन रहेगा I

इसे भी पढ़े :- 15,999 रुपये में लांच हुआ Motorola G37 Power, 7000mAh की बड़ी बैटरी और Dimensity 6400 प्रोसेसर, जाने कीमत और फीचर्स ?

HMD VIBE 2 5G: कैमरा

HMD VIBE 2 5G स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमे 50 मेगापिक्सेल का MAIN AI का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है और उसके साथ सेकंडरी सेंसर देखने को मिलता है डेली लाइट फोटोग्राफी में यह कैमरा अच्छी डिटेलिंग और नेचुरल कलर देता है इसके रियर से 30FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है और स्मार्टफोन रियर में LED लाइट का सपोर्ट मिलता है I

सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलता है जोकि डेली फोटोग्राफी और वीडियो कलिंग के पर्याप्त है। स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर कैमरा दोनों की मदद से आउटडोर और इंडोर में बहुत अच्छी फोटो क्लिक कर सकते है इसके फ्रंट कैमरा से 30FPS पर 1080 पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है I

HMD VIBE 2 5G: बैटरी

इस स्मार्टफोन फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है क्योकि इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसके साथ 18W का फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जोकि इसको एक घंटे से 1.5 घंटे में 1% से 100% तक का चार्ज कर सकता है यह बड़ी बैटरी लम्बे समय तक बैकअप के लिए बनाई गयी है जिसको सामान्य उपयोग में आसानी से एक दिन तक निकल सकती है इसके चार्ज पर USB TYPE-C का सपोर्ट मिलता है I

कंपनी इस फ़ोन के साथ स्क्रीन प्रोटेक्टर भी प्रोवाइड करती है इसके साथ फ़ोन में साइड फिंगर प्रिंट, एक्सेलेरोमीटर, Ambient light सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर का सपोर्ट मिलता है ह्यूमन मोबाइल डिवाइस में माइक्रोफ़ोन और सिंगल स्पीकर देखने को मिलता है कनेक्टिविटी के मामले में ब्लूटूथ 5.0 और Wi-Fi 802.11 का सपोर्ट मिलता है I


Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Index