Motorola ने लांच किया 50MP के चार Camera वाला Smartphone इतना सस्ता मिलेगा MOTO का लग्जरी फ़ोन जानिए पूरी जानकारी ?

Motorola Signature

मोटोरोला कंपनी ने अपने प्रीमियम सेगमेंट में एक नया मोबाइल फ़ोन Motorola Signature लॉन्च कर दिया है यह फ़ोन उन यूज़र्स के लिया डिज़ाइन किया गया है जो शानदार Design, Camera, Performance और लम्बे समय तक अपडेट सपोर्ट चाहते है क्योकि इसमें सेगमेंट का हाई प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 5 और 100x सुपर ज़ूम देखने को मिलता है यह मोबाइल फ़ोन एक प्रीमियम लुक और सेगमेंट के साथ आता है यह फ़ोन इंडिया मार्किट में धमाल मचने वाला है इस नए पॉवरफुल स्मार्टफोन की डिजाइन, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा, परफॉर्मेंस और कीमत, की फुल डिटेल्स में आप आगे पढ़ सकते हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Motorola Signature का डिज़ाइन इसे एक एस्थेटिक स्मार्टफोन बनता है इसको लाइट वेट बनाने के लिए इसमें मेटल फ्रेम और प्रीमियम डिज़ाइन दी गयी है जिससे फोन हाथ में पकड़ने पर काफी शानदार फील देता है। इस मोबाइल फ़ोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है जोकि यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रखता है I

इसके अलावा इसको MIL-STD-810H का सर्टिफिकेशन मिला हुआ है जो इसे झटकों और कठिन परिस्थितियों से मजबूत बनता है, और डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा दी गई है, जिससे स्क्रैच और टूटने का खतरा कम होता है। यह स्मार्टफोन PANTONE Martini Olive और PANTONE Violet Indigo कलर डिज़ाइन में आता है जिससे इसका लुक और भी प्रीमियम बन जाता है स्मार्टफोन का वेट लगभग 186g रहने वाला है I

डिस्प्ले: बड़ी और सुपर ब्राइट स्क्रीन

Motorola Signature एक बड़े डिस्प्ले फीचर के साथ आया है मोटोरोला सिग्नेचर में 6.8 Extreme अमोलेड डिस्प्ले मिलती है I और उसके साथ Super HD (1.5K) रेसोलुशन , और 165Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है जोकि इसकी डिस्प्ले की स्क्रॉलिंग, गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव को बेहद स्मूद और रिस्पॉन्सिव बनाती है। फोन का डिस्प्ले 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। जिससे यह स्मार्टफोन तेज धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी और शानदार HDR व्यूइंग का अनुभव प्रदान करता है।

इस मोबाइल में हमें Dolby Vision सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, सेल्फी कैमरा जैसे फीचर भी मिलता है इस डिस्प्ले पर वीडियो देखना, गेम खेलना और सोशल मीडिया चलाना बेहद स्मूथ होता है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है, जो आउटडोर यूज़ के लिए काफी फायदेमंद है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस (Processor)

Motorola Signature में फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है जोकि हमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ देखने को मिलता है जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है यह प्रोसेसर 3nm चिपसेट पर आधारित तेज प्रोसेसिंग, बेहतर मल्टीटास्किंग और स्मूद गेमिंग अनुभव प्रदान करता है इसमें 3.8GHz तक की CPU स्पीड वाला चिपसेट देखने को मिलता है यह एक ऐसा मोबाइल फ़ोन है जिसमे आपको copper mesh liquid metal cooling system भी देखने को मिलता है जिससे यह स्मार्टफोन बेहतर हीट कंट्रोल और लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

मोटोरोला मोबाइल फ़ोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ देखने को मिलता है जिससे हैवी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकते है और इसके साथ- साथ हाई ग्राफ़िक वाले गेम इसमें बिना लैग के साथ चलते है I

बैटरी और चार्जिंग (Battery)

Motorola Signature में 5200mAh की पॉवरफुल Silicon-Carbon बैटरी दी गयी है जो बेहतर एनर्जी के साथ लंबा बैकअप प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर 52 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है। चार्जिंग के लिए फोन में 90W टर्बो पावर वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी को कम समय में तेजी से चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ 50W टर्बो पावर वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है, जो बिना केबल के चार्जिंग का अनुभव प्रदान करती है।

फोन 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे जरूरत पड़ने पर अन्य डिवाइस जैसे ईयरबड्स, स्मार्टवॉच या स्मार्टफोन को चार्ज किया जा सकता है। बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो यह डिवाइस 28 घंटे तक लगातार वीडियो प्लेबैक, 18 घंटे तक गेमिंग, 6 घंटे तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 5 घंटे तक 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का समर्थन करता है। इसके अलावा, यूजर्स 15 घंटे तक सोशल मीडिया का उपयोग और 57 घंटे तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

Samsung Galaxy F70e 5G: कम कीमत में पावरफुल परफॉर्मेंस, लेकिन कैमरा क्या औसत है?

कैमरा क्वालिटी (Camera)

Motorola Signature कैमरा के मामले में फ्लैगशिप लेवल का फोन है। फ़ोन के रियर कैमरा सेटअप में f/1.6 अपर्चर वाला 50MP का Sony LYTIA 828 प्राइमरी सेंसर दिया गया है यह सेंसर Quad Pixel तकनीक की मदद से कम रोशनी में भी अधिक डिटेल्ड तस्वीरें कैप्चर करता हैं और इसके साथ f/2.0 अपर्चर 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरे में ऑटोफोकस और मैक्रो सपोर्ट मिलता है, जो लैंडस्केप और क्लोज़-अप फोटोग्राफी को बेहतर बनाता है। और इसके साथ तीसरा कैमरा 50MP टेलीफोटो कैमरा है जो की 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x सुपर ज़ूम साथ बेहतरीन ज़ूम और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी प्रदान करता है।

Motorola सिग्नेचर में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो Quad Pixel तकनीक और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ शानदार सेल्फी और वीडियो कालिंग का अनुभव प्रदान करती है यह फ़ोन आपको 30 एफपीएस पर 8k रेसोलुशन के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट देता है और 60fps पर 4k वीडियो रिकॉर्डिंग करता है कुल मिलकर मोटोरोला सिग्नेचर में अच्छे कैमरा दिया गया है यह फ़ोन कंटेंट क्रिएटर और वीडियोग्राफी के लिए शानदार साबित हो जाता है

सॉफ्टवेयर और अपडेट

Motorola Signature को Android 16 के साथ भारत में लांच कर दिया गया है और उसके साथ इसमें Motorola Hello UI भी दिया गया है जो आपको लगभग स्टॉक एंड्राइड जैसा अनुभव देगा I अगर इस फ़ोन में अपडेट की बात करे तो कंपनी का कहना है की इस फ़ोन में 6 साल का OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया गया है जिसके साथ यह फ़ोन आपके लिया फ्यूचर प्रूफ साबित हो जाता है I

कंपनी ने इस फ़ोन को 12GB + 16GB LPDDR5X RAM और 256GB + 512GB +1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्किट में उतरा है इसके साथ यह ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और गूगल AI फीचर्स के साथ लाइंस किया गया है कनेक्टिविटी के मामले में Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और NFC का सपोर्ट मिलता है I

Motorola Signature की कीमत (भारत में)

Motorola Signature के कीमत की बात करे तो यह अलग – अलग वेरिएंट की कीमत के साथ लांच किया गया है जिसमे 12GB + 256Gb स्टोरेज वरिएट की कीमत 57,499 रुपये है वही इसके टॉप मॉडल 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपये और 16GB + 1TB स्टोरेज की कीमत 67,499 रुपये है Motorola सिग्नेचर फ़ोन में बैंक ऑफर के साथ ग्राहकों को ₹5,000 तक इंस्टेंट डिस्काउंट ीलता है, जिससे फोन को कम कीमत में खरीद सकते है यह स्मार्टफोन ऑफिसियल साइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है I

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

2 thoughts on “Motorola ने लांच किया 50MP के चार Camera वाला Smartphone इतना सस्ता मिलेगा MOTO का लग्जरी फ़ोन जानिए पूरी जानकारी ?”

Leave a Comment

Index