phonerunning.com

Xiaomi 17 Ultra: 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च

Xiaomi 17 Ultra के शानदार 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Gen 5, 2K AMOLED डिस्प्ले और बैटरी पर पूरी जानकारी। जानें लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स।

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में हर साल कुछ ऐसे नए डिवाइस आते हैं जो टेक्नोलॉजी को अगले स्तर पर ले जाते हैं। पिछले कई वर्षों से मैंने टेक रिव्यू और स्मार्टफोन ट्रेंड्स को बहुत करीब से देखा है, और उसी अनुभव के आधार पर कह सकते है कि Xiaomi 17 Ultra उन फोनों में से एक हो सकता है जो 2026 में फ्लैगशिप मार्केट को पूरी तरह बदल देगा। Xiaomi का Ultra सीरीज़ हमेशा कैमरा, डिजाइन और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। जिसमे DSLR जैसी फोटो क्वालिटी और प्रीमियम फीचर्स थे अब आने वाला xiaomi 17 ultra उससे भी एक कदम आगे जाने वाला है। इस आर्टिकल में हम डिज़ाइन, डिस्प्ले, कैमरा, और प्रोसेसर को करीब से देखेंगे I

Xiaomi 17 Ultra: Price in India

अगर Xiaomi 17 Ultra की प्राइसिंग को देखें तो यह फोन 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लांच हुआ है जिसकी कीमत 1,39,999 रुपये है ऑफर के तहत और क्रेडिट कार्ड से बिल करने से 10 हजार रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है 13 मार्च से 17 मार्च को चलने वाले अर्ली बर्ड सेल के दौरान आपको 19,999 रुपये की क्सिओमी प्रोफेशनल फोटो ग्राफी किट फ्री मिल सकती है फ़ोन की सेल इंडिया में 18 मार्च से स्टार्ट हो गयी है जोकि इसकी ऑफिसियल वेबसाइट और अमेज़न से की जा सकती है I यह फ़ोन ब्लैक और वाइट दो कलर में उपलबध है I

डिजाइन और 2K अमोलेड डिस्प्ले

Xiaomi की Ultra सीरीज हमेशा से अपने प्रीमियम डिजाइन और फ्लैगशिप लुक के लिए जानी जाती है फोन में प्रीमियम ग्लास बैक पैनल दिया गया है, जिसके साथ पीछे की तरफ बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जो इसे एक अलग और आकर्षक पहचान देता है। सामने की ओर स्मार्टफोन में बेहद स्लिम बेज़ल्स वाली डिस्प्ले दी गई है, जिससे यूज़र्स को अधिक इमर्सिव व्यूइंग अनुभव मिलता है। डायमेंशन की बात करें तो Xiaomi 17 अल्ट्रा की लंबाई 162.9mm, चौड़ाई 77.6mm और मोटाई 8.29mm है, जबकि इसका वजन 218.4 ग्राम है।

डिस्प्ले की बात करें तो क्सिओमी अल्ट्रा सीरीज हमेशा सबसे बेहतरीन स्क्रीन देता है जिसमे 6.9 इंच का LTPO और HDR10+ का क्सिओमी HyperRGB OLED डिस्प्ले दी गई है, जो फ्लैगशिप-लेवल विजुअल अनुभव प्रदान करती है फ़ोन की डिस्प्ले का रेसोलुशन 2608 x 1200 और 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आती है जो उपयोग के अनुसार स्वतः बदलता रहता है। जिससे स्क्रॉलिंग और एनीमेशन बेहद स्मूद महसूस होते हैं टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाने के लिए इसमें 300Hz तक का टच सैंपलिंग रेट दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान तेज और सटीक प्रतिक्रिया सुनिश्चित करता है। जबकि Pro HDR, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ वीडियो कंटेंट और सिनेमैटिक दिखाई देता है।

ब्राइटनेस के मामले में भी यह डिस्प्ले काफी प्रभावशाली है जिसकी पिक ब्रिटनेस 3500 निट्स है जिससे तेज धुप में वीविंग किया जा सकता है साथ ही, Wet Touch Technology की मदद से गीले हाथों से भी स्क्रीन का इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। अगर आप लम्बे समय तक स्क्रीन का इस्तेमाल करते है तो इसमें Eye-care DC डिम्मिंग के साथ TÜV रहेलैंड लौ ब्लू लाइट का सर्टिफिकेशन दिए गए हैं जो आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करते हैं डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें क्सिओमी शील्ड गिलास 3.0 का प्रोटेक्शन दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान स्क्रीन को खरोंच और हल्के झटकों से सुरक्षित रखने में मदद करता है

परफॉर्मेंस के मामले में xiaomi 17 ultra किसी भी फ्लैगशिप से पीछे नहीं रहेगा। फ़ोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है जिसका 3nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस है यह फ्लैगशिप चिपसेट बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ बेहतर पावर एफिशिएंसी भी प्रदान करता है फ़ोन में परफॉरमेंस के लिए Adreno GPU और 2 Prime Cores का CPU देखने का मिलता है जो फ्लैगशिप-लेवल गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। BGMI, Call of Duty मोबाइल और जनशीन इम्पैक्ट जैसे हाई-ग्राफिक्स गेम्स को उच्च सेटिंग्स पर स्मूद फ्रेम रेट के साथ खेलने का अनुभव मिलता है।

AI के लिए Qualcomm AI इंजन मिलता है जो कैमरा प्रोसेसिंग, वॉइस रिकग्निशन, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और अन्य AI आधारित फीचर्स को अधिक तेज और स्मार्ट बनाता है इस प्रोसेस पर हाई ग्राफ़िक्स के गेम पॉवरफुल परफॉरमेंस देता है फ़ोन 16GB LPDDR5X और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गयी है

Xiaomi अब MIUI से आगे बढ़कर HyperOS पर काम कर रहा है। और यह फ़ोन Android 16 पर आधारित क्सिओमी HyperOS पर बेस्ड है जिसमे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह फ़ोन शानदार साबित हो जाता है मैंने कई फ्लैगशिप फोनों को टेस्ट किया है और एक बात साफ है Snapdragon के नए चिपसेट हर साल GPU और AI में बड़ी परफॉरमेंस देते है इसीलिए क्सिओमी अल्ट्रा गेमिंग बीस्ट के लिए अच्छा है

सिक्योरिटी और ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन फिंगर प्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक सिस्टम मिलता है गेमिंग को फ्लैगशिप खेलने के लिए और फ़ोन को हीट ने करे इसके लिए क्सिओमी 3D ड्यूल चैनल IceLoop सिस्टम मिलता है फ़ोन में स्टीरियो स्पीकर और वाटर एंड डस्ट से बचने के लिए IP68 की रेटिंग मिली है

इसे भी पढ़े:- Redmi ने लांच किया 200MP कैमरा के साथ Redmi Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G जानिए इसकी कीमत और फीचर्स ?

Xiaomi 17 Ultra: Camera और Battery

Xiaomi Ultra सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण हमेशा कैमरा रहा है। इस फ़ोन की कैमरा की बात करे तो इसमें Leica Summilux optical लेंस का प्रयोग किया गया है जो प्रोफेशनल-ग्रेड इमेजिंग अनुभव प्रदान करता है। फोन के रियर में f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Leica प्राइमरी कैमरा दिया गया है इसका बड़ा सेंसर अधिक रोशनी कैप्चर करने में सक्षम है, जिससे कम रोशनी में भी तस्वीरों में शानदार डिटेल, बेहतर डायनामिक रेंज और प्राकृतिक रंग देखने को मिलते हैं

वहीं, ज़ूम फोटोग्राफी के लिए इसमें Leica 200MP का 75mm-100mm टेलीफोटो कैमरा दिया गया है जोकि 120x तक डिजिटल ज़ूम को भी सपोर्ट करता है जिसकी मदद से दूर मौजूद विषयों को भी बेहतरीन स्पष्टता और शानदार डिटेल के साथ कैप्चर कार्स सकते है

अल्ट्रा-वाइड फोटोग्राफी के लिए इसमें Leica 14mm 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ बड़े लैंडस्केप और ग्रुप शॉट्स को आसानी से कैप्चर कर सकता है। फोटोग्राफी अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए फोन में लइका ऑथेंटिक लुक और लइका वाइब्रेंट लुक जैसे दो विशेष फोटोग्राफिक स्टाइल दिए गए हैं वंही सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 50MP का ऑटोफोसोउस कैमरा फ्रंट में दिया गया है जिसमे लाइव सिंमटोग्राफ़य, प्रो मोड, पैनोरमा, Portrait मोड फ़ोटोग्राफ़य जैसे फीचर्स दिए गए है I

वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी Xiaomi 17 Ultra किसी प्रोफेशनल कैमरे से कम नहीं है इस स्मार्टफोन से आप 30fps पर 8K (7680×4320) वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, रियर कैमरे से Dolby Vision सपोर्ट के साथ 4K (3840×2160) वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps और 120fps पर की जा सकती है, जिससे आपको सिनेमैटिक क्वालिटी वाली शानदार वीडियो फुटेज मिलती है वहीं, फ्रंट कैमरा भी कंटेंट क्रिएटर्स को निराश नहीं करता सेल्फी कैमरे से Dolby Vision के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps और 60fps पर की जा सकती है

इसके अलावा, Xiaomi 17 Ultra के साथ अल्ट्रा फोटोग्राफी किट और ट्रू शूटिंग रिग का सपोर्ट भी मिलता है। यह एक्सेसरीज़ कैमरा अनुभव को अगले स्तर पर ले जाती हैं, जिसमें बेहतर ज़ूम कंट्रोल, अतिरिक्त बैटरी बैकअप और कैमरे जैसी सुविधाजनक ग्रिप का लाभ मिलता है। इससे मोबाइल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अनुभव काफी हद तक एक प्रोफेशनल कैमरे जैसा महसूस होता है।

कैमरा हाइलाइट्स

  • 50MP Leica मुख्य कैमरा (1-इंच सेंसर + OIS)
  • 200MP Leica टेलीफोटो कैमरा (75mm–100mm + OIS)
  • 50MP Leica अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 120x तक डिजिटल ज़ूम
  • Leica Authentic और Leica Vibrant फोटोग्राफिक स्टाइल
  • 8K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps
  • 4K Dolby Vision वीडियो 120fps तक
  • 4K Log वीडियो रिकॉर्डिंग1080p
  • स्लो-मोशन वीडियो 120fps तक
  • RAW मोड और Pro Mode
  • Xiaomi Pro Focus और Eye Tracking Focus
  • 4-Mic Array के साथ बेहतर ऑडियो रिकॉर्डिंग

फ़ोन की बैटरी की बात करे तो इसमें 6000mAh की बैटरी देखने को मिलती है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस के साथ लंबा बैटरी बैकअप प्रदान करती है और फ़ोन को फ़ास्ट चार्ज करने के लिए 90W का सपोर्ट मिलता है जिसकी मदद से फोन को बेहद कम समय में तेजी से चार्ज किया जा सकता है इसके अलावा, Xiaomi 17 Ultra में 50W वायरलेस HyperCharge का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे बिना केबल के भी तेज़ और सुविधाजनक चार्जिंग का अनुभव मिलता है। फ़ोन की बैटरी लगभग 1-2 दिन तक बैकअप देखने को मिल सकता है I

फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने के नाते, Xiaomi 17 Ultra की बैटरी और चार्जिंग तकनीक यूज़र्स को बेहतर सुविधा और भरोसेमंद बैकअप प्रदान करती है। अगर आप ऐसे यूज़र हैं जो दिनभर फोन का भारी इस्तेमाल करते हैं, तो यह स्मार्टफोन आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की चिंता से काफी हद तक राहत दे सकता है

Xiaomi Hyper AI

Xiaomi 17 Ultra में कई हाइपर AI फीचर्स भी दिए गए हैं जो स्मार्टफोन को पहले से अधिक स्मार्ट, तेज़ और उपयोगी बनाते हैं ये फीचर रोजमर्रा के कार्यों को आसान बनाने के साथ-साथ यूज़र एक्सपीरियंस को भी बेहतर करते हैं

  • AI Writing
  • AI Speech Recognition
  • AI Interpreter
  • AI Search
  • AI Dynamic Wallpapers
  • AI Creativity Assistant
  • Circle to Search with Google Gemini

Xiaomi 17 Ultra क्यों है खास ?

मेरे कई सालों के टेक अनुभव के आधार पर Xiaomi 17 Ultra इन कारणों से हो सकता खास है।

  1. 200MP Leica Camera with Ultra Photography Kit
  2. Snapdragon 8 Gen 5 Powerfull processor
  3. Premium Design
  4. Ultra Fast Charging support
  5. 2K AMOLED Display

Xiaomi 17 Ultra एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो कैमरा, परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन के मामले में कई स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखता है कुल मिलाकर, Xiaomi 17 Ultra एक ऐसा स्मार्टफोन नजर आता है जो सभी फीचर में प्रदशन दिखता है ।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

1 thought on “Xiaomi 17 Ultra: 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च”

Leave a Comment

Index