Motorola कंपनी ने अभी पिछले महीने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro को इंडियन मार्किट में लांच किया था कंपनी ने लांच के ठीक एक महीने बाद Motorola Edge 70 Pro Plus को इंडियन मार्किट में लांच कर दिया है कंपनी की तरफ से इस सीरीज के कुल चार स्मार्टफोन लांच किये जा चुके है जोकि मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस इस सीरीज का टॉप मॉडल और लास्ट स्मार्टफोन बन गया है इस आर्टिकल में हम स्मार्टफोन की डिज़ाइन, परफॉरमेंस, मोटोरोला एज 70 प्रो से कितना खास और प्राइज के बारे में आसान भाषा में बताएँगे I
Motorola Edge 70 Pro Plus: डिस्प्ले और डिज़ाइन
Motorola Edge 70 Pro Plus में 6.8 इंच की Extreme AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो Super HD 1.5K रिजॉल्यूशन और 450 PPI पिक्सेल डेंसिटी के साथ शानदार विजुअल क्वालिटी प्रदान करती है यह डिस्प्ले 144Hz की रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट करती है जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ऐप नेविगेशन बेहद स्मूद महसूस होता है। ब्राइटनेस की बात करें तो फ़ोन में 5200 निट्स की पिक ब्रिटनेस और 800 निट्स HBM सपोर्ट करता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है और HDR कंटेंट को अधिक प्रभावशाली बनाता है।
इसके आलावा इस डिस्प्ले में एक बिलियन से अधिक रंगों और Pantone Validated कलर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है जिससे फोटो, वीडियो गेम्स अधिक आकर्षक दिखाई देता है Water Touch तकनीक की मदद से गीली उंगलियों के साथ भी स्क्रीन बेहतर चलती है मोटोरोला स्मार्टफोन की डिस्प्ले curve फॉर्म में रहने वाली है इसे धूल और पानी से सुरक्षा रखने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिलती है आंखों की सुरक्षा के लिए SGS ब्लू लाइट रिडक्शन का सर्टिफिकेशन भी दिए गए हैं सिक्योरिटी के लिए फोन में On-Screen फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक दिया गया है, जो डिवाइस और डेटा की सुरक्षा को बेहतर बनाता है।
स्मार्टफोन के डिज़ाइन की बात करे तो इसमें Twill inspired, satin luxe और Sculpted wood finish पैनल जैसे प्रीमियम डिज़ाइन दिए गए है जो फ़ोन को स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ हाथ में शानदार फील भी प्रदान करते है फ़ोन में PANTONE zinfandel, Stormy sea और chicory coffee जैसे यूनिक कलर ऑप्शन मिलते है जो अलग-अलग पसंद के यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं मोटोरोला फ़ोन की बॉडी और फ्रेम मटेरियल और प्लास्टिक से बानी हुई है एज 70 Pro+ में Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है जो स्मार्टफोन को बेहतर मजबूती और सुरक्षा प्रदान करता है I
Motorola Edge 70 Pro Plus: परफॉरमेंस और प्रोसेसर
Motorola Edge 70 Pro Plus में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलता है जिसका AnTuTu स्कोर 2.4M और 3.4 GHz का फस्टेड मल्टीटास्किंग परफॉरमेंस है जो 4nm के साथ आता है यह चिपसेट तेज परफॉरमेंस और स्मूथ मल्टीटास्किंग का अनुभव देता है यह चिपसेट हैवी गेमिंग और वीडियो एडिटिंग के लिए सक्षम है। AI क्षमताओं और शक्तिशाली GPU के सहयोग से यह चिपसेट फोटो प्रोसेसिंग, वीडियो एडिटिंग और गेमिंग अनुभव को भी बेहतर बनाता है।
Motorola Edge 70 Pro Plus में 4600mm² Vapour Cooling Chamber दिया गया है इससे लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान भी फोन की परफॉर्मेंस स्थिर बनी रहती है। जिससे Daily usage में काफी शानदार अनुभव प्रदान करता है कम तापमान का फायदा यह भी है कि गेमिंग के दौरान फ्रेम रेट अधिक स्थिर रहता है और थर्मल थ्रॉटलिंग की समस्या कम देखने को मिलती है Dolby Atmos के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स ऑडियो क्वालिटी को और बेहतर बनाते हैं। म्यूजिक, मूवी और गेमिंग के दौरान आवाज अधिक तेज और साफ महसूस होती है।
Motorola Edge 70 Pro Plus: सॉफ्टवेयर और फीचर्स
Motorola Edge 70 Pro Plus में Android 16 पर आधारित Hello UI सॉफ्टवेयर देखने को मिलता है जिसकी वजह से बेहतर सुरक्षा, प्राइवेसी फीचर्स और अच्छा यूजर एक्सपीरियंस मिलता है यह फ़ोन तीन साल एंड्राइड OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है इसके साथ इसमें Moto ai फीचर्स देखने को मिलता है जो नोटिफिकेशन को ट्रांसक्रिप्शन और सुमरीज़े करने में मदद करता है परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है यह कॉम्बिनेशन तेज ऐप लॉन्चिंग, बेहतर मल्टीटास्किंग और हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर सुनिश्चित करती है।
Motorola Edge 70 Pro Plus: कैमरा
मोटोरोला के हर फ़ोन के कैमरा की डिज़ाइन काफी सैम रहने वाली है मोटोरोला एज 70 प्रो प्लस में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है इसके रियर में 50 मेगापिक्सेल का Sony LYTIA 710 का प्राइमरी कैमरा जिसका ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) 3.5 डिग्री रहने वाला है जिससे फोटो और वीडियो अधिक स्थिर और क्लियर दिखाई देते हैं और इसके साथ 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है इसका टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट करता है जो पोर्ट्रेट और ज़ूम फोटोग्राफी का अनुभव काफी बेहतर बनता हैं I
सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलता है जिसमे ऑटो फोकस और ऑटो मैक्रो विज़न का सपोर्ट मिलता है जिससे छोटे-छोटे विसयो को कैप्चर किया जा सकता है इसके सभी लैंसो से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है और इसके साथ 50x तक AI पावर ज़ूम का सपोर्ट मिलता है Low Light Photography की मदद से फोन काम रौशनी में क्लियर और डिटेल इमेज कैप्चर कर सकता है I
Motorola Edge 70 Pro Plus: बड़ी बैटरी
स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी Silicon-Carbon बैटरी दी गई हैजो लंबी बैटरी लाइफ बेहतर एनर्जी प्रदान करती है चार्जिंग के लिए स्मार्टफोन में 90W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है जिससे फोन को कम समय में तेजी से चार्ज किया जा सकता है। और 15W की वायरलेस चार्जिंग, 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है फ़ोन को लगभग 40 से 55 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कंपनी का दावा है की सामान्य उपयोग के दौरान 2 दिन से अधिक का बैटरी बैकअप देने में सक्षम हो सकती है जिससे यूजर्स को बार-बार चार्जर नहीं करना पड़ेगा I
कंपनी के अनुसार, फोन एक बार चार्ज करने पर 51 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है वहीं, 29 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 26 घंटे तक लगातार गेमिंग, 78 घंटे तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग और 25 घंटे तक सोशल मीडिया उपयोग का दावा किया गया है।
Motorola Edge 70 Pro Plus: कीमत
Motorola Edge 70 Pro प्लस की कीमत की बात करे तो इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है जिसको आप इसकी ऑफिसियल साइट और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते है जिसकी सेल 11 जून 12PM से स्टार्ट हो जाएगी अगर आप Motorola Edge 70 Pro Plus खरीदने की सोच रहे हैं, तो ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर आपकी अच्छी-खासी बचत करा सकता है जिससे फ़ोन की प्रभावी कीमत और कम 44,000 रुपये हो जाती है I
फ़ोन के कैमरा, परफॉरमेंस और यूजर एक्सपीरियंस को अधिक स्मार्ट बनने के लिए इसमें Next-Gen Intelligent Integrated AI का सपोर्ट दिया गया है जिसमे Copilot, Gemini और Perplexity जैसे फीचर्स मिलते है I
Motorola Edge 70 Pro Plus, Motorola Edge 70 Pro से क्यों है खास?
Motorola Edge 70 Pro प्लस के ऐसे दो फीचर्स जो Motorola Edge 70 प्रो से अलग बनाते है Edge 70 Pro प्लस में 50 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है जिससे 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम की मदद से आप बिना क्वालिटी खोए विषय के करीब पहुंच सकते हैं, जबकि 50x सुपर ज़ूम दूर के ऑब्जेक्ट्स को भी कैप्चर करने की सुविधा देता है। OIS की वजह से ज़ूम फोटो और वीडियो अधिक स्थिर और साफ दिखाई देते हैं।
15W वायरलेस चार्जिंग की मदद से Motorola Edge 70 Pro Plus को बिना तार के चार्ज किया जा सकता है। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो अधिक सुविधाजनक और आधुनिक चार्जिंग अनुभव चाहते हैं।
निष्कर्ष
मेरे एक्सप्रिएंस के अनुसार Motorola Edge 70 Pro Plus एक प्रीमियम स्मार्टफोन के रूप में नजर आता है। क्योकि इसमें 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, 50MP ट्रिपल कैमरा, Android 16 आधारित Hello UI और IP68/IP69 सुरक्षा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस प्राइज रेंज पर यह स्मार्टफोन 2026 के सबसे आकर्षक प्रीमियम स्मार्टफोन्स में से एक बन जाता है।
1 thought on “Motorola Edge 70 Pro Plus: इंडिया में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले से मचा रहा धमाल ?”