Nothing अपने स्मार्टफ़ोन के सॉफ्टवेयर का अनुभव में एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। कंपनी ने Nothing OS 5.0 को लेकर टीज़र जारी किया है और अब इसके आधिकारिक घोषणा की तारीख भी सामने आ चुकी है। Nothing OS 5.0 का ऐलान 25 अगस्त 2026 को 11:00 AM BST यानी भारत में शाम 3:30 बजे किया जाएगा। जो नए सॉफ़्टवेयर Android 17 पर आधारित होगा। Nothing ने अपनी वेबसाइट पर भी Nothing OS 5.0 को “More joy, every day” टैग लाइन के साथ दिखा रहा है
फिलहाल कंपनी ने नए OS के सभी features की पूरी जानकारी नहीं दी है। लेकिन टीज़र और Nothing Community में सामने आई गतिविधियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कंपनी सॉफ़्टवेयर के डिजाइन पर काफी ध्यान दे रही है।
Nothing OS 5.0 कब आएगा ?
Nothing OS 5.0 को लेकर सबसे पहले तारीख की बात करें तो कंपनी ने 25 अगस्त 2026 को घोषणा के लिए चुना है। और भारत में इसका समय लगभग शाम 3:30 बजे IST होगा।
| जानकारी | Details |
|---|---|
| सॉफ़्टवेयर | Nothing OS 5.0 |
| घोषणा | 25 अगस्त 2026 |
| समय | 11:00 AM BST |
| भारतीय समय | 3:30 PM IST |
| Base Android | Android 17 |
Nothing OS 5.0: Features और Update
Nothing की पहचान बाकी एंड्रॉइड ब्रांड से उसके अलग सॉफ्टवेयर डिज़ाइन के कारण बनी है। कंपनी typography, icons और minimalist interface का इस्तेमाल अपनी अलग पहचान बनाने के लिए करती रही है। Nothing OS 5.0 के टीज़र में भी इसी तरह के छोटे विवरण पर ध्यान दिखाई देता है।
Status Bar में हो सकता है बदलाव
Nothing OS 5.0 के टीज़र में status bar को खास तौर पर दिखाया गया है। इस हिस्से में समय, Wi-Fi, मोबाइल नेटवर्क और बैटरी दिखाई देती है इसलिए टीज़र से संकेत मिलता है कि Nothing ने इनके बीच spacing और presentation को सिद्ध किया है। हालांकि इन सभी बदलावों की अंतिम विवरण अभी सामने नहीं आया है
Colours और Visual Effects में भी बदलाव
Nothing OS 5.0 के टीज़र में हल्के ग्रेडियेंट और हल्के colours देखने को मिलते हैं। इससे यह संभावना बनती है कि नए सॉफ़्टवेयर में colours को पहले से ज्यादा महत्व दिया जा सकता है। वन्ही वॉलपेपर और सिस्टम इंटरफ़ेस के बीच बेहतर विज़ुअल मैचिंग भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कुछ element में blur और फ्रॉस्टेड ग्लास जैसी स्टाइल दिखाई दे सकती है
Typography भी बदल सकती है
Nothing के सॉफ़्टवेयर की सबसे अलग पहचान में उसकी typography भी शामिल है। टीज़र में text hierarchy और font presentation पर खास ध्यान दिखाई देता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी अलग-अलग सिस्टम पेजों में टेक्स्ट को ज्यादा consistent तरीके से पेश कर सकती है।
इसे भी पढ़ें:- Android 17 Update – जानिए क्या है खास फीचर्स और अपडेट ?
Nothing OS 5.0 का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव इसका Android 17 पर आधारित होना है। नथिंग सॉफ़्टवेयर में Android के नए प्लेटफार्म पर सुधर के साथ कंपनी का अपना कस्टमाइज़्ड इंटरफ़ेस मिल सकता है Nothing ने Community Review Program शुरू किया था जिसे अब बंद कर दिया गया है। इस program में कंपनी ने सॉफ़्टवेयर Review के लिए Nothing Phone (3) का इस्तेमाल किया था जिसमें यूज़र्स से हर दिन फ़ीडबैक देने की उम्मीद की गई थी।
Nothing ने अभी official confirm नहीं किया है। कि Nothing OS 5.0 किन-किन डिवाइस में देखने को मिल सकता है लेकिन फ़िलहाल लीक और रिपोर्ट के अनुसार, नए Nothing और CMF स्मार्टफ़ोन को अपडेट मिलने की उम्मीद जताई गई है।
- Noting Phone (4a)
- Nothing Phone (4a) Pro
- Nothing Phone (4b)
- Nothing Phone (3)
- Nothing Phone (3a)
- Nothing Phone (3a) Pro
- Nothing Phone (3a) Lite
- CMF Phone 2 Pro
क्या OS अपडेट 25 अगस्त हर डिवाइस में मिल जाएगा। यह मान लेना सही नहीं होगा Nothing नए डिवाइस जैसे Nothing Phone (4a) सीरीज़ और फ्लैगशिप Phone (3) के साथ एक बीटा प्रोग्राम शुरू कर सकता है। जिसके सफल होने पर सभी डिवाइस में जारी किया जा सकता है Nothing OS 5.0 की ऑफिशियल लिस्ट और आने वाले फ़ीचर्स जैसी सभी जानकारी 25 अगस्त को बताई जाएगी जिसके लिए आप हमारे साथ बने रहिए।
Ankesh Rajpoot is a tech writer and editor at Phonerunning, focused on smartphones, detailed specifications, comparisons, buying guides, prices, and mobile technology updates. He writes easy-to-understand content to help readers make informed smartphone decisions.