phonerunning.com

Nothing Phone 4a Pro: शानदार डिजाइन, दमदार कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस का नया किंग ?

ब्लॉग Nothing Phone 4a Pro में मिलेगा ट्रांसपेरेंट डिजाइन, 50MP कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग। जानिए फीचर्स, कीमत और लॉन्च डिटेल।

Nothing इस बार फिर सुर्खियों में है कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 4a प्रो को लेकर इंडियन मार्किट में आ गयी है कंपनी पहले ही यूनिक ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और Glyph लाइटिंग सिस्टम से यूजर्स को आकर्षित कर चुकी है अब Nothing Phone 4a प्रो से की जा रही है की यह मिड रंग सेगमेंट में एक बड़ा गेम चंगेर साबित हो जाता है इस आर्टिकल में में हम Nothing Phone 4a प्रो की डिज़ाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कीमत की पूरी जानकारी हिंदी में जानेंगे I

Nothing Phone 4a Pro: prize

Nothing Phone 4a प्रो के प्राइज की बात करे तो यह तीन स्टोरेज वेरिएंट में लांच हुआ है जिसमे 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है और 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 52,999 रुपये का है और वही इसका प्रो मॉडल 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 55,999 रुपये है अगर आप खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है इस स्मार्टफोन पर ₹4,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर मिल सकता है जिसे आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट से खरीद सकते है I

Nothing Phone 4a प्रो के स्पेसिफिकेशन

Nothing Phone 4a प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इसका डिज़ाइन ट्रांसपेरेंट लुक के साथ Glyph लाइटिंग के साथ सबसे बड़ा आकर्षण लगता है फ़ोन की डिज़ाइन काफी प्रीमियम और ग्लास फिनिश के साथ देखने को मिलती है इसकी बॉडी काफी स्लिम और हलकी डिज़ाइन के साथ आती है इसमें लगी Glyph लाइटिंग शरीफ देखने के लिए नहीं बल्कि नोटिफिकेशन, कॉल अलर्ट, चार्जिंग इंडिकेटर और म्यूजिकल विसुअल के लिए इस्तेमाल होती है सुरक्षा के लिए फ़ोन को IP65 रेटिंग दी गई है जिससे धूल से सुरक्षित और हल्के पानी के छींटों को भी आसानी से झेल सकता है वहीं, इसका वजन 210 ग्राम है I

फ़ोन का डिस्प्ले काफी बड़ा और सुपर स्मूथ है इसमें 6.8 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले दी गयीजो शानदार कलर और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है फ़ोन को 144Hz के रिफ्रेश रेट और HDR10+ के सपोर्ट के साथ लेंस किया गया है जिसकी वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और यूजर इंटरफेस का हर एनीमेशन काफी फ्लूइड महसूस होता है ब्राइटनेस की बात करें तो फ़ोन की डिस्प्ले में 1600 निट्स HBM ब्राइटनेस से 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक पहुंच जाती है

डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कंपनी ने कोर्निंग गोरिल्ला गिलास 7i का इस्तेमाल किया है जो उपयोग के दौरान स्क्रैच और फ़ोन के गिरने से इसे अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है इसके अलावा, फोन में पंच-होल डिज़ाइन के साथ बेज़ल-लेस डिस्प्ले दी गई है, जिससे फ्रंट लुक अधिक प्रीमियम और इमर्सिव महसूस होता है।

इस फ़ोन में आपको पावर फुल प्रोसेसर देखने को मिलता है जोकि Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए 4nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित है फ़ोन का AnTuTu स्कोर लगभग 14,11,440 बताया जा रहा है इसका मतलब स्मार्टफोन मल्टीटास्किंग, हाई-ग्राफिक्स गेमिंग और भारी एप्लिकेशन को आसानी से संभाल सकता है इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर CPU मिलता है जिससे परफॉरमेंस और बैटरी एफिशिएंसी के बिच अच्छा रिलेशन बना रहता है ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 722 GPU दिया गया है जो BGMI और Call of Duty जैसे लोकप्रिय गेम्स को हाई ग्राफिक्स सेटिंग्स पर स्मूद तरीके से चला सकता है I

फ़ोन में Android 16 पर आधारित Nothing OS प्रोसेसर देखने को मिलता है इस ऑपरेटिंग सिस्टम में कंपनी के खास डॉट-मैट्रिक्स डिज़ाइन एलिमेंट्स, कस्टम विजेट्स और पर्सनलाइज़ेशन फीचर्स देखने को मिलते हैं 3 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स की वजह से फोन नए वर्ज़न और नए सुरक्षा खतरों से बचाने में मदद करेगा और 8GB/12GB LPDDR5X RAM और 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिलता है जिसमे आपको क्लीन UI, स्मूथ एनीमेशन, तेज ऐप अपडेट देखने को मिलता है I

इसे भी पढ़े:- Samsung Galaxy S26 Series कब होगा लांच, कितनी होगी कीमत आइये जानते है इसके बारे में ?

Nothing Phone 4a प्रो में कैमरा सबसे बड़ा हाईलाइट माना जा रहा है जोकि ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है फोन का 50MP प्राइमरी कैमरा f/1.88 अपर्चर के साथ आता है जिससे यह कम रोशनी में दिन और रात दोनों परिस्थितियों में डिटेल और नेचुरल कलर वाली फोटो क्लिक करता है उसके साथ 50 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा जो 3.5X ऑप्टिकल तक ज़ूम करता है हीं, आवश्यकता पड़ने पर इसमें 140x तक डिजिटल ज़ूम का विकल्प भी मिलता है। टेलीफोटो कैमरा पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और ज़ूम शॉट्स के दौरान शानदार परिणाम देने की क्षमता रखता है।और 8 मेगापिक्सेल का ultra-wide कैमरा देकने को मिलता है I

कैमरा सेटअप में OIS का सपोर्ट भी मिलता है जो हांथो की कम्पन को कम करके शार्प तस्वीरें लेने में मदद करता है वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है इसके अलावा, फोन में Slow Motion वीडियो रिकॉर्डिंग और Macro Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nothing Phone (4a) Pro में 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है यह वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है, जिसकी मदद से ग्रुप सेल्फी लेते समय या वीडियो कॉल के दौरान फ्रेम में अधिक लोगों को आसानी से शामिल किया जा सकता है। कम रोशनी में बेहतर सेल्फी अनुभव के लिए फोन में स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट भी मिलता है यह फीचर स्क्रीन की ब्राइटनेस को बढ़ाकर चेहरे पर अधिक रोशनी प्रदान करता है, जिससे रात के समय भी साफ और आकर्षक सेल्फी क्लिक की जा सकती हैं। इसके अलावा, कैमरा ऐप में AI Portrait, Super Stable Video Recording और Pro Mode जैसे उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं।

फ़ोन की बैटरी की बात करे तो इसमें 5400mAh तक बैटरी दी गयी है जो सामान्य उपयोग में पूरे दिन का बैकअप दे सकती है चार्जिंग के लिए स्मार्टफोन में 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह फोन लगभग 64 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो सकता है। वहीं, टेस्टिंग के दौरान 20% से 100% तक चार्ज होने में करीब 1 घंटा 2 मिनट का समय लगा, जो इस बैटरी क्षमता के हिसाब से काफी अच्छा माना जा सकता है।

बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो PCMark बैटरी टेस्ट में इस फोन ने 13 घंटे 49 मिनट का शानदार बैकअप रिकॉर्ड किया गया है। फ़ोन में इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर होगा और फ़ोन अनलॉक के साथ 5G सपोर्ट, स्टीरियो स्पीकर देखने को मिलते है I

मेरे एक्सपीरियंस से क्या यह स्मार्टफोन आपको खरीदना चाहिए

अगर आप ₹35,000 से ₹40,000 के बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, जिसमे आपको आकर्षक डिज़ाइन, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिले लगभग 14 लाख AnTuTu स्कोर के साथ यह फोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद दे सकता है कैमरा की बात करें तो 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलकर अच्छी फोटोग्राफी का अनुभव देते हैं मेरे अनुसार, यदि आपको यूनिक डिज़ाइन, क्लीन सॉफ्टवेयर और संतुलित ऑलराउंड परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहिए, तो Nothing Phone (4a) Pro निश्चित रूप से खरीदने लायक है। लेकिन यदि आपका मुख्य फोकस केवल कैमरा या अधिकतम परफॉर्मेंस है, तो खरीदने से पहले अन्य विकल्पों की भी तुलना जरूर कर लें।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Index