Nothing Phone (4b) एक स्टाइलिश मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जो अपने ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और नए Glyph Bar इंटरफेस के साथ अलग पहचान बनाता है। इसमें 6.77-इंच 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6,000mAh की बड़ी बैटरी और Android 16 आधारित Nothing OS मिलता है। यह फोन स्मूद परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और बिना अनावश्यक ऐप्स वाले क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव के साथ शानदार यूज़र एक्सपीरियंस देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
कंपनी इस फ़ोन के साथ CMF फ़ोन 2 भी लांच करना चाहती थी लेकिन उस फ़ोन के बारे में अभी तक कोई नोटिफिकेशन रिलीज़ नहीं किया है अगर आप बेहतर परफॉरमेंस, बैटरी और कैमरा का कॉम्बिनेशन चाहते है तो यह स्मार्टफोन बेस्ट वैल्यू फॉर मनी हो जाता है।
Nothing Phone 4b: प्राइज क्या है
नथिंग फ़ोन 4B को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लांच किया गया है इसमें 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये राखी गयी है कंपनी के लांच ऑफर के तहत HDFC, ICICI और Flipkart Axis बैंक कार्ड्स के साथ भुगतान करने पर 4,244 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट प्राप्त कर सकते है वहीं, यदि आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर को मिलकर 4,324 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है। अगर आप यह स्मार्टफोन खरीदना चाहते है तो लॉन्च ऑफर्स का फायदा उठाकर इसे और भी कम कीमत पर खरीद सकते है।
बैटरी और चार्जिंग: अब तक का सबसे बड़ी बैटरी
Nothing ने Phone (4b) के भारतीय वेरिएंट में 6000mAh की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी है जो लंबे समय तक बिना रुके इस्तेमाल का भरोसा देती है। चाहे आप घंटों गेमिंग करें, लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग का आनंद लें या सोशल मीडिया का उपयोग करें, यह बड़ी बैटरी पूरे दिन बेहतरीन बैकअप के लिए तैयार की गयी है। फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है इसके अलावा, 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है जिसकी मदद से आप अपने ईयरबड्स, स्मार्टवॉच या अन्य छोटे डिवाइस को भी आसानी से फोन से चार्ज कर सकते हैं।
Nothing Phone 4b: डिज़ाइन और डिस्प्ले
Nothing Phone 4b को प्रीमियम डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है इसे धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रखने के लिए IP64 का सर्टिफिकेशन मिला है कंपनी ने इसे 25 सेंटीमीटर गहरे पानी में 20 मिनट तक टेस्टिंग की है हालांकि, इसे पूरी तरह वाटरप्रूफ डिवाइस नहीं माना जाना चाहिए डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.77 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है वंही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Dragontail प्रो ग्लास का इस्तेमाल किया गया है यह गिलास लम्बे समय तक स्क्रीन को खरोंच से सुरछा प्रदान करती है।
फ़ोन का डिस्प्ले 120Hz अडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है जो स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट के अनुसार अपने आप रिफ्रेश रेट को एडजस्ट करता है इसके साथ 1000Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान स्क्रीन का रिस्पॉन्स काफी तेज़ रहता है। इसका डिस्प्ले 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 1200 निट्स आउटडोर ब्राइटनेस और 600 निट्स टाइपिकल ब्राइटनेस प्रदान करता है।
कुल मिलाकर, सुपर अमोलेड डिस्प्ले, 120Hz अडाप्टिव रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स ब्राइटनेस और IP64 रेटिंग नथिंग फ़ोन 4b को डिज़ाइन और डिस्प्ले के मामले में अपने सेगमेंट का एक मजबूत स्मार्टफोन बनता हैं।
Nothing Phone 4b: डुअल रियर कैमरा सेटअप
Nothing Phone 4b में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा से लैस है इसके साथ EIS का भी सपोर्ट मिलता है जिससे फोटो और वीडियो दोनों अधिक शार्प दिखाई देते हैं वंही f/2.2 अपर्चर और 1/4-इंच सेंसर वाला 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है जो अलग अलग परिस्थितियों में बेहतर वाइड-एंगल फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान करता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.4 अपर्चर, 1/3-इंच सेंसर और 81.8° फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। यह कैमरा सोशल मीडिया, वीडियो कॉलिंग और रोजमर्रा की सेल्फी के लिए शानदार तस्वीरें कैप्चर करता है। फ़ोन के कुछ AI कैमरा फीचर जैसे AI सिमेंटिक सेगमेंटेशन, पोर्ट्रेट ऑप्टिमिसेर और नाईट मोड जो बेहतर डायनेमिक रेंज और सटीक एज डिटेक्शन में मदद करते है इस फ़ोन से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
इसे भी पढ़े:- Nothing Phone 4a Review: कीमत, फीचर्स और लॉन्चिंग से पहले ही दिखी थी इसके पिंक कलर की झलक ?
Nothing Phone 4b: परफॉर्मेंस और स्टोरेज
इस फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 का प्रोसेसर दिया गया है जो 4nm TSMC प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह नया चिपसेट बेहतर पावर एफिशिएंसी और तेज़ परफॉर्मेंस का संतुलन प्रदान करता है फ़ोन में Qualcomm Kryo ऑक्टा-कोर CPU देखने को मिलता है जो 2.3GHz की प्राइम कोर क्लॉक स्पीड पर रन करता है ग्राफिक्स के लिए इसमें Qualcomm Adreno 810 GPU दिया गया है जो स्मूथ गेमिंग अनुभव प्रदान करता है।
वहीं, Qualcomm Hexagon NPU और Qualcomm AI Engine की मदद से AI आधारित फीचर्स पहले से अधिक तेज़ और स्मार्ट तरीके से काम करते है कैमरा परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें क्वालकॉम स्पेक्ट्रा इमेज सिग्नल प्रोसेसर भी शामिल किया गया है जिससे फोटो और वीडियो प्रोसेसिंग और भी बेहतर हो जाती है। नथिंग फ़ोन 4b में 8GB LPDDR4X RAM और 128GB + 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है।
कुल मिलाकर, Snapdragon 6 Gen 4, Adreno 810 GPU, Qualcomm AI Engine और UFS 2.2 स्टोरेज का यह संयोजन Nothing Phone 4b को अपने प्राइस सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस देने वाला एक संतुलित स्मार्टफोन बनाता है।
Nothing Phone 4b: अन्य फीचर्स और सॉफ्टवेयर
Nothing Phone 4b को White, Black और Blue रंगों में पेश किया गया है जिसमें Blue कलर केवल ऑनलाइन उपलब्ध है बेहतरीन ऑडियो अनुभव के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं कनेक्टिविटी के लिए Nothing Phone 4b में Wi-Fi 6 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। लंबे समय तक बेहतर सॉफ्टवेयर अनुभव सुनिश्चित करने के लिए कंपनी 3 साल के Android अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है।
Nothing Phone 4b FAQs
Q1. Nothing Phone (4b) की भारत में कीमत कितनी है ?
Nothing Phone 4b के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹34,999 है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट ₹38,999 में उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलता है।
Q2. Nothing Phone (4b) में कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है ?
इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह मल्टीटास्किंग, गेमिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए शानदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
Q3. Nothing Phone 4b की बैटरी कितनी बड़ी है ?
भारतीय वेरिएंट में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप देती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
Q4. क्या Nothing Phone (4b) में OIS कैमरा मिलता है ?
हाँ, नथिंग फ़ोन 4b में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा, ट्रू लेंस इंजन 4, अल्ट्रा XDR और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे एडवांस कैमरा फीचर्स भी मिलते हैं।
Q5. Nothing Phone (4b) को कितने साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे ?
Nothing Phone (4b) में Android 16 आधारित Nothing OS 4.1 मिलता है। कंपनी इस फोन के लिए 3 साल तक एंड्राइड अपडेट्स और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है।
निष्कर्ष
नथिंग फ़ोन 4b उन यूज़र्स के लिए एक शानदार विकल्प बनकर सामने आता है जो प्रीमियम डिज़ाइन, लंबी बैटरी लाइफ, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और एंड्राइड अनुभव वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz सुपर अमोलेड डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा जैसे फीचर्स इसे अपने प्राइस सेगमेंट में काफी मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, नथिंग OS 4.1, 3 साल के एंड्राइड अपडेट्स, 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स, IP64 रेटिंग, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 6.0 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स इसे भविष्य के लिए भी एक भरोसेमंद स्मार्टफोन बनाते हैं।
अगर आपका बजट ₹35,000 से ₹40,000 के बीच है और आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें स्टाइलिश ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन, शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिले, तो नथिंग फ़ोन 4b निश्चित रूप से आपकी शॉर्टलिस्ट में शामिल होने लायक स्मार्टफोन है।