phonerunning

Nothing OS 5.0 Update: Android 17 के साथ बदल जाएगा Nothing फोन का अंदाज, जानें किन फोन्स को मिलेगा अपडेट

Nothing ने अपने नए Nothing OS 5.0 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया हैयह कंपनी की तरफ से अगला बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट है जो एंड्रॉयड 17 पर आधारित है कंपनी के अनुसार नथिंग ओएस 5.0 में डिजाइन और तकनीक से लेकर AI फीचर्स, ग्लिफ़ इंटरफ़ेस, एसेंशियल स्पेस और कई बदलाव किए गए हैं जिनसे कुल मिलाकर परफ़ॉर्मेंस बेहतर हो सके इसके साथ इस अपडेट में 80 से ज़्यादा नए बदलाव शामिल हैं।

नथिंग ओएस 5.0 का ओपन बीटा सबसे पहले Nothing Phone (3) के लिए 26 अगस्त 2026 से शुरू हुआ। इसके बाद दूसरे एलिजिबल स्मार्टफोन के लिए बीटा और स्टेबल रोलआउट अलग-अलग समय पर किया जाएगा।

Nothing OS 5.0 किन फोन्स को मिलेगा?

कंपनी ने Nothing OS 5.0 के लिए कुल 10 स्मार्टफ़ोन के बारे में बताया है जिसमें नथिंग के साथ-साथ CMF मॉडल भी शामिल हैं।

वहीं कुछ फ़ोन जैसे Nothing Phone (1), Nothing Phone (2) और CMF Phone 1 को नथिंग ओएस 5.0 देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि इन डिवाइसेज में सॉफ्टवेयर अपडेट पूरा हो चुका है।

Android 17 पर आधारित Nothing OS 5.0

नथिंग ओएस 5.0 का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट एंड्रॉइड 17 पर आधारित है कंपनी ने एंड्रॉइड 17 के आधार पर फ़ोन के इंटरफ़ेस को नए डिज़ाइन के साथ आगे बढ़ाया है। कंपनी ने AI और प्रोडक्टिविटी फ़ीचर्स को भी OS में ज्यादा गहराई से शामिल किया है।

नया होम स्क्रीन डिज़ाइन और गाइस्ट फ़ॉन्ट

Nothing OS 5.0 में होम स्क्रीन को सबसे ज्यादा कस्टमाइज़ करने की सुविधा दी गई है इसके नए डिज़ाइन में वॉलपेपर के हिसाब से कलर को कस्टमाइज़ करने की सुविधा है इसके अलावा फोन के सभी ऐप आइकन का रंग बदलकर एक ही रंग में कर सकते है वंही पारदर्शी या आर-पार दिखने वाले विजेट्स की मदद से होम स्क्रीन का लुक प्रीमियम और स्टाइलिश किया जा सकता है

नथिंग ओएस 5.0 में कंपनी ने गीस्ट टाइपफेस को शामिल किया है यह नया फ़ॉन्ट इंटरफ़ेस के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल किया गया है और यह नथिंग ओएस के नए विज़ुअल डिज़ाइन का हिस्सा है।

क्लॉक स्टाइल और ग्लिफ़ इंटरफ़ेस में बड़े बदलाव

फ़ोन में लॉक स्क्रीन को कस्टमाइज़ करने के लिए OS 5.0 में अपडेट दिया गया है इसमें गूई और माइक्रोग्राफिक्स नाम के दो नए क्लॉक स्टाइल शामिल किए गए हैं जिसमें यूजर को अपनी पसंद के हिसाब से लॉक स्क्रीन को कस्टमाइज़ करने के लिए ज्यादा विकल्प मिल जाते हैं

कंपनी ने OS 5.0 में ग्लिफ इंटरफ़ेस में भी नए फीचर जोड़े है जिसमें ग्लिफ़ टाइमर और डेडिकेटेड ग्लिफ़ ऐप शामिल है इस ऐप का इस्तेमाल केवल फोन के पीछे की ग्लिफ़ लाइट्स को पूरी तरह से कंट्रोल करने, उनकी ब्राइटनेस बदलने, कस्टमाइज़ रिंगटोन सेट करने और लाइट्स के नए पैटर्न बनाने के लिए किया जा सकता है।

कलेक्टर फ़ीचर और ‘अवे टाइम’ फ़ीचर

कलेक्टर फीचर एक ऐसा फीचर है जिसके जरिए यूजर फ़ोटो को होम स्क्रीन स्टिकर और collection के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ एक नया और फ़ीचर Away Time है जिसके जरिये यूजर यह देख सकता है की वह कितने समय तक अपने स्मार्टफोन से दूर जा रहा है। यह नथिंग के स्क्रीन-टाइम और डिजिटल वेलबीइंग के साथ जुड़ा हुआ फ़ीचर है। अन्य महत्वपूर्ण

इसे भी पढ़ें:- Android 17 Update – जानिए क्या है खास फीचर्स और अपडेट ?

अन्य महत्वपूर्ण फीचर

Nothing OS 5.0 में ज़रूरी ऐप्स के ज़रिए नेचुरल भाषा का इस्तेमाल करके छोटे ऐप्स बनाने की सुविधा दी गई है। कंपनी के अनुसार अब यूज़र को ऐप्स बनाने के लिए कोडिंग करने की जरूरत नहीं है वे नेचुरल भाषा में अपनी जरूरत बता सकते हैं और Essential Apps उसके आधार पर ऐप बनाने में मदद कर सकता है

इसके अलावा क्विक सेटिंग्स और नोटिफिकेशन को अलग करने का विकल्प दिया गया है जिससे दोनों सेक्शन में आसानी से पहुँचा जा सकता है। क्विक शेयर को बेहतर बनाने के लिए Android डिवाइस के साथ शेयरिंग के अलावा दूसरे डिवाइस के लिए QR-code पर आधारित शेयरिंग विकल्प दिया गया है।

Nothing Phone (1) और Phone (2) को क्यों नहीं मिलेगा?

Nothing OS 5.0 का अपडेट नथिंग के कुछ डिवाइस में नहीं मिलेगा जिसमें Nothing Phone (1), Nothing Phone (2) और CMF Phone 1 शामिल हैं। 91mobiles के अनुसार इन डिवाइस का सॉफ़्टवेयर सपोर्ट समाप्त हो चुका है। खास बात यह है कि नथिंग फोन (1) को जुलाई 2026 सिक्योरिटी अपडेट के साथ फाइनल सॉफ्टवेयर अपडेट मिल गया है और एंड्रॉइड 15 इसका आखिरी एंड्रॉइड अपडेट है।

Nothing OS 5.0 Update कैसे मिलेगा?

इस अपडेट में जो डिवाइस शामिल है उन्हें जब एक स्टेबल अपडेट उपलब्ध होगा तो ओटीए अपडेट के जरिए इसे इंस्टॉल किया जा सकता है इसके साथ जो यूज़र ओपन बीटा में शामिल होगा उसको बीटा बिल्ड पहले से मिल सकता है लेकिन बीटा सॉफ़्टवेयर में बग और स्थिरता से जुड़ी समस्याएं आ सकती है कंपनी के अनुसार नथिंग ओएस 5.0 ओपन बीटा में समस्या आने पर यूजर्स रोलबैक रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- 2026 में सबसे अच्छा फ़ोन खरीदने और पैसे बचाने के कुछ आसान tips & tricks ?

Nothing OS 5.0 के रोलआउट की समय-सीमा

Nothing ने अपडेट डिवाइस के लिए ओपन बीटा और जनरल रिलीज़ का अलग-अलग schedule दिया है। कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि रोलआउट टाइमलाइन indicative है और इसमें बदलाव हो सकते हैं।

SmartphoneOpen BetaGeneral Release
Nothing Phone (3)26 अगस्तअक्टूबर के मध्य
Nothing Phone (4a) Proसितंबर की शुरुआतनवंबर की शुरुआत
Nothing Phone (4a)सितंबर के अंतनवंबर की शुरुआत
Nothing Phone (3a) Proसितंबर के अंतनवंबर की शुरुआत
Nothing Phone (3a)सितंबर के अंतनवंबर की शुरुआत
Nothing Phone (2a)अक्टूबर के मध्यनवंबर के मध्य
Nothing Phone (2a) Plusअक्टूबर के मध्यनवंबर के मध्य
Nothing Phone (3a) Liteअक्टूबर के मध्यदिसंबर के अंत
Nothing Phone (4b)दिसंबर के मध्यजनवरी के मध्य
CMF Phone 2 Proदिसंबर के मध्यजनवरी के मध्य

Nothing OS 5.0 FAQs

Q1. नथिंग ओएस 5.0 किस एंड्रॉइड वर्जन पर आधारित है?

Nothing OS 5.0 Android 17 पर आधारित है।

Q2. Nothing OS 5.0 सबसे पहले किस फोन को मिल?

Open Beta सबसे पहले Nothing Phone (3) के लिए 26 अगस्त 2026 से शुरू हुआ।

Q3. क्या Nothing Phone (1) को Nothing OS 5.0 मिलेगा?

नहीं। Nothing Phone (1) Nothing OS 5.0 में शामिल नहीं है।

Q4. नथिंग ओएस 5.0 में कितने नए बदलाव हैं?

नथिंग के मुताबिक नथिंग ओएस 5.0 में 80 से ज्यादा बदलाव शामिल हैं।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *