Realme Neo 8 हुआ चीन में लॉन्च! भारत में Realme GT 8T बनकर करेगा एंट्री – फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

ब्लॉग Realme Neo 8 चीन में लॉन्च हो चुका है और भारत में यही फोन Realme GT 8T के नाम से आएगा। जानिए इसके फीचर्स, बैटरी, कैमरा, प्रोसेसर और संभावित कीमत की पूरी जानकारी हिंदी में।

Realme कंपनी ने हल ही में अपना नया स्मार्टफोन Realme Neo 8 को चीन में लांच कर दिया है वही यह फ़ोन भारतीय बाजार में Realme GT 8T के नाम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पहले भी कई बार अपने चीन में लॉन्च हुए स्मार्टफोन को भारत में अलग नाम से पेश कर चुकी है। अगर आप एक पावरफुल बैटरी, फ्लैगशिप प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Realme का यह अपकमिंग फोन आपके लिए शानदार ऑप्शन बन सकता है।

भारत में Realme GT 8T के नाम से होगा लॉन्च

लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन चीन में Realme Neo 8 के नाम से लांच किया गया है वही यह इंडिया में अलग नाम से लांच किया जायेगा हालांकि भारत में इसके कुछ फीचर्स (बैटरी या चार्जिंग) में हल्का बदलाव हो सकता है, लेकिन डिजाइन और परफॉर्मेंस लगभग समान रहने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन उन यूजर के लिए बेस्ट साबित होने वाला है जो परफॉरमेंस वाला फ़ोन सर्च कर रहे है I

डिस्प्ले और अन्य फीचर्स

Realme Neo 8 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलता है जोकि 1.5K की रेजोल्यूशन पर मिलता है वही यह 165Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आता है कंपनी का कहना है की यह डिस्प्ले 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकता है।और सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट भी मौजूद है यह डिस्प्ले HDR का सपोर्ट करती है और यह फ़ोन तीन कलर में मौजूद है यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो देखने के लिए बेहद स्मूथ एक्सपीरियंस देगी।

परफॉरमेंस की बात की जाये तो Realme Neo 8 में Snapdragon 8 Gen 5 का प्रोसेसर दिया गया है यह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग, जैसे भारी कामों को आसानी से हैंडल कर सकता है।  यह स्मार्टफोन LPDDR5X रैम के साथ आता है, जिसमें 16GB तक का ऑप्शन मिलता है, वहीं स्टोरेज के लिए UFS 4.1 तकनीक के साथ 1TB तक की इंटरनल मेमोरी मिलेगी। यह फ़ोन हाई गेम और बड़ी फाइल्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।  

कैमरा के मामले में Realme Neo 8 दमदार साबित हो सकता है क्योंकि इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है वही यह 50 मेगापिक्सेल के प्रीमेरी कैमरा के साथ आता है और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP सेकेंडरी सेंसर कैमरा है वही सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए Sony सेंसर के साथ 16MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। जो 4k वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए अच्छा है I

इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी ही है जोकि 8000mAh की बड़ी बैटरी है जो 80W चार्जिंग का सपोर्ट करती है भारत में आने वाले Realme GT 8T में 7000mAh की बैटरी हो सकती है और 100W का चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता हैयह बदलाव मार्केट के अनुसार किया जा सकता है इतनी बड़ी बैटरी होने से यह 1.5 से 2 दिन का बैकअप दे सकता है। डिवाइस को IP68 और IP69 की रेटिंग मिली हुई है जोकि वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस है यह डिवाइस Android 16 पर आधारित Realme UI पर बेस्ड है स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर लिस्ट हुए है

चीन में Realme Neo 8 की सुरुवाती कीमत लगभग 35,000 जोकि भारतीय कीमत है के अनुसार है वही भारत में इसकी कीमत 32,000 से 38,000 रुपये के बीच हो सकती है जोकि इसकी कीमत इसके ऑफर और वेरिएंट पर निर्भर करेगी फिलहाल इसके ग्लोबल या भारत लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। अगर Realme इसे सही कीमत पर लॉन्च करता है, तो यह फोन OnePlus, iQOO, जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर दे सकता है।

इसे भी पढ़े : Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च: 10001mAh बैटरी, कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी ?

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

1 thought on “Realme Neo 8 हुआ चीन में लॉन्च! भारत में Realme GT 8T बनकर करेगा एंट्री – फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे”

  1. Pingback: Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च: 10001mAh बैटरी, कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी ? - phonerunning.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top