vivo भारतीय बाजार में अपनी T5 सीरीज का एक और नया स्मार्टफ़ोन Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफ़ोन भारत में 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया गया है। आपको बताते चले कि इस सीरीज़ के दो स्मार्टफ़ोन Vivo T5 Pro और Vivo T5x भारतीय बाजार में इसी साल लॉन्च किए गए हैं Vivo T5 5G की सबसे खास बात इसकी 7050mAh की बैटरी है इसके साथ 44W फ्लैश चार्जर, 6.83-इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
जिससे स्पेसिफिकेशन को देखकर लगता है कि कंपनी इस बार बड़े बैटरी बैकअप के साथ स्लिम डिज़ाइन और हाई-रिफ्रेश-रेट कर्व्ड डिस्प्ले पर खास ध्यान दिया है। इस आर्टिकल में फ़ोन से जुड़ी पूरी स्पेसिफिकेशन के साथ क्या आपको यह स्मार्टफोन खरीदना चाहिए सब कुछ जानेंगे।
vivo T5 5G: लॉन्च डेट और कीमत
कंपनी ने vivo T5 5G की लॉन्च डेट को अपने ऑफिशियल साइट पर खुलासा कर दिया था यह स्मार्टफ़ोन भारतीय बाज़ार में 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे चार स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है
| वेरिएंट | कीमत |
| 6GB + 128GB | ₹34,999 |
| 8GB + 128GB | ₹39,999 |
| 8GB + 256GB | ₹44,999 |
| 12GB + 256GB | ₹49,999 |
यह कीमत विवो इंडिया की लॉन्च की गई जानकारी के अनुसार हैं इसके साथ फोन की बिक्री 9 सितंबर 2026 से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर शुरु होगी। लॉन्च ऑफर्स के तहत SBI कार्ड, एक्सिस बैंक और HDFC बैंक पर ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। जिससे फोन के बेस वेरिएंट की कीमत ₹30,999 हो जाती है
Vivo T5 5G का डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo T5 5G में 6.83-इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है इसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz तक है डिस्प्ले 2000 निट्स एचबीएम ब्राइटनेस और 3000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है स्पेसिफिकेशन के अनुसार फोन की बॉडी 7.99mm है और वजन करीब 199 ग्राम है। वीवो ने इसे 3D curved डिजाइन और नैरो फ्रेम के साथ पेश किया है।
फोन के दो रंग रॉयल ब्रॉन्ज़ और सिल्वर ग्रीन हैं। बड़ी AMOLED स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन के दौरान ज्यादा स्मूद विज़ुअल मिलने की उम्मीद की जा सकती है हालांकि 144Hz का उपयोग ऐप और गेम सपोर्ट पर निर्भर करता है।
Vivo T5 5G Dimensity 7500 Turbo
Vivo T5 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 7500 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है और फ़ोन में MediaTek NPU 850 भी मिलता है। विवो की ऑफिशियल टेस्टिंग के अनुसार T5 में AnTuTu बेंचमार्क V11 पर 1,202,592 स्कोर दर्ज किया है कंपनी ने यह भी बताया कि T5 में पिछले Vivo T4 की तुलना में स्मूथनेस 15%, बैटरी की खपत में 8% और गेमिंग अनुभव में 7% का सुधार किया गया है
ये सभी फिगर कंपनी के टेस्टिंग के अनुसार है लेकिन वास्तविक परिणाम सॉफ्टवेयर और यूजर के उपयोग पर निर्भर करते है फोन में 3800mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाता है जिससे गेमिंग स्मूथ बनी रही इसलिए अगर आपकी प्राथमिकता रोजमर्रा के भारी ऐप्स, मल्टीटास्किंग और गेमिंग रहती है तो T5 का प्रोसेसर अच्छा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें:- VIVO की 9020mAh Battery वाला Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लांच, जिसमे मिलेगी 9020mAh की बैटरी और 50MP OIS कैमरा, जाने इसकी कीमत ?
Vivo T5 5G 7050mAh की बड़ी बैटरी
Vivo T5 5G की सबसे बड़ी बात में इसकी 7050mAh कि बैटरी शामिल है जिसके साथ 44W फ़्लैश चार्जर का सपोर्ट मिलता है विवो के अनुसार फोन सिंगल चार्ज में 85 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 34.7 घंटे तक लोकल वीडियो प्लेबैक दे सकता है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी हेल्थ पांच साल तक बनी रह सकती है
Vivo T5 5G 50MP Sony OIS कैमरा
Vivo T5 5G में पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है इसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX882 सेंसर के साथ OIS का सपोर्ट करता है और दूसरा 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है वंही सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 32MP EIS का फ्रंट कैमरा दिया गया है प्राइमरी कैमरा में OIS होने की वजह से कैमरा मूवमेंट को कम करने में मदद मिल सकती है अल्ट्रा-वाइड कैमरे का इस्तेमाल बड़े सीन और ग्रुप फ़ोटो के लिए किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन के अनुसार, वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे से 30fps पर 4K का सपोर्ट मिलता है इसके साथ फोन में AI Erase 2.0, AI UHD और मल्टीफोकल पोर्ट्रेट जैसे इमेजिंग फीचर भी दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें:- Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च,7200mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ मचा रहा धमाल ?
Vivo T5 5G सॉफ़्टवेयर अपडेट
वीवो टी5 5जी एंड्रॉइड 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आता है कंपनी ने इसमे तीन साल का एंड्रॉइड अपडेट और पांच साल का सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसके अलावा ओरिजिनओएस 6 में एआई क्रिएशन, एआई ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, एआई कैप्शन और सर्कल टू सर्च जैसे फ़ीचर्स मिलते हैं।
Vivo T5 5G को IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है यह रेटिंग फ़ोन को पानी और धूल से बचाने में मदद करती है फोन में वेट-हैंड टच और वन-टैप वॉटर इजेक्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा इमर्सिव साउंड बनाने के लिए स्टीरियो स्पीकर भी दिया गया है।
Vivo T5 5G के कॉम्पिटिटर कौन हैं?
Vivo T5 5G की कीमत ₹34,999 से शुरू होती है इसलिए इसका मुकाबला ₹30,000-₹45,000 के आसपास का परफॉर्मेंस और बैटरी पर फ़ोकस करने वाले स्मार्टफ़ोन से होता है।
1. iQOO Z11 5G
iQOO Z11 5G इसी प्राइज रेंज का स्मार्टफोन है इसकी काफी स्पेसिफिकेशन Vivo T5 से मिलती है iQOO Z11 में भी डाइमेंशन 7500 टर्बो, 6.83-इंच 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 7050mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और 50MP Sony IMX882 OIS + 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। इसलिए अगर आप इसी प्राइज रेंज में iQOO का स्मार्टफ़ोन लेना चाहते हैं तो इसे देख सकता है
2. Redmi Turbo 5
दूसरा बड़ा कॉम्पिटिटर REDMI Turbo 5 है इसमें डाइमेंशन 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर, 7540mAh बैटरी, 100W हाइपर चार्जर और 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है Vivo T5 के मुकाबले ज़्यादा परफ़ॉर्मेंस और तेज़ चार्जिंग दे सकता है इसलिए रेडमी टर्बो 5 पर भी विचार किया जा सकता है।
Vivo T5 5G किसे खरीदना चाहिए?
Vivo T5 5G उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है जिन्हें बड़ी बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट, OIS कैमरा और मजबूत ड्यूरेबिलिटी एक ही फोन में चाहिए। अगर आप दिनभर स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखने के साथ ज्यादा बैटरी बैकअप चाहते हैं, तो 7050mAh की बड़ी बैटरी इसकी सबसे बड़ी वजह हो सकती है। वंही गेमिंग करने वालो के लिए डाइमेंसिटी 7500 टर्बो और 3800mm² वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है।
Vivo T5 5G FAQs
Q1. Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत कितनी है?
Vivo T5 5G की शुरुआती कीमत ₹34,999 है जो 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।
Q2. Vivo T5 5G में कितनी बड़ी बैटरी है?
फोन में 7050mAh की बैटरी दी गई है और यह 44W फ्लैश चार्जर सपोर्ट करता है।
Q3. क्या है Vivo T5 5G वाटरप्रूफ है?
फोन में IP68 और IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग दी गई है इसका मतलब यह नहीं है कि फोन को जानबूझकर पानी में इस्तेमाल करना सुरक्षित है।
Q4. Vivo T5 5G में कौन-सा processor है?
इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर और मीडियाटेक NPU 850 दिया गया है।
Q5. Vivo T5 5G में कौन-सा कैमरा मिलता है?
फ़ोन में 50MP Sony IMX882 OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। आगे 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Ankesh Rajpoot is a tech writer and editor at Phonerunning, focused on smartphones, detailed specifications, comparisons, buying guides, prices, and mobile technology updates. He writes easy-to-understand content to help readers make informed smartphone decisions.