phonerunning

Samsung Galaxy S26 FE में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, 50MP Camera और 7 साल Updates

Samsung Galaxy S26 FE को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर आज विराम लग गया है सैमसंग ने 27 अगस्त 2026 को अपने गैलेक्सी इवेंट में गैलेक्सी S26 परिवार का नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। भारत में यह इवेंट शाम 5:30 बजे को हुआ है जिसमें गैलेक्सी S26 FE स्मार्टफोन पेश किया गया है Galaxy FE सीरीज हमेशा से उन यूजर्स का ध्यान आकर्षित करती है जो सैमसंग के फ्लैगशिप अनुभव के करीब जाना चाहते हैं लेकिन फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।

क्योंकि Galaxy S26 FE में भी इसी अनुभव को आगे बढ़ाने के लिए इसमें 6.7-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 4,900mAh बैटरी दी गई है इसके अलावा हॉरिजॉन्टल लॉक, माय फैनकैम और ऑडियो इरेज़र जैसे कैमरा और AI फीचर्स भी दिए गए हैं इस आर्टिकल में हम इसके स्पेसिफिकेशन कीमत के बारे में आसानी से जानेंगे।

Samsung Galaxy S26 FE: Launch Date और Price

सैमसंग का गैलेक्सी इवेंट 27 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया है इस इवेंट में सैमसंग ने गैलेक्सी S26 FE को पेश किया है लेकिन भारत के लिए आधिकारिक कीमत अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹65,000 से ₹70,000 के बीच रहने की उम्मीद जताई गई है। वन्ही सैमसंग इंडिया के अनुसार Galaxy S26 FE की बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है भारत में आधिकारिक कीमत आने पर इसे अपडेट किया जाएगा।

Samsung Galaxy S26 FE: डिस्प्ले और प्रोसेसर

फ़ोन में 6.7-इंच FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है बड़ी AMOLED स्क्रीन की वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य मल्टीमीडिया उपयोग के लिए डिस्प्ले आकर्षक हो सकता है। फ़ोन की स्क्रीन 2340 × 1080 (FHD+) पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और कंटेंट में ज्यादा स्मूथ अनुभव दे सकता है।

डिजाइन की बात करें तो गैलेक्सी S26 FE में एल्युमीनियम अलॉय फ्रेम और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की सुरक्षा दी गई है। फ़ोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 की रेटिंग मिली है इससे स्मार्टफोन को रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर ड्यूरेबिलिटी मिल सकती है।

गैलेक्सी S26 FE में सैमसंग Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। यह 3nm प्रोसेस पर आधारित चिपसेट है और इसमें 10-core CPU कॉन्फ़िगरेशन का इस्तेमाल किया गया है कंपनी की तरफ से इसको 8GB RAM और 128GB तथा 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है उपलब्ध सॉफ़्टवेयर के आधार पर फ़ोन को मल्टीटास्किंग, गेमिंग, रोज़ाना इस्तेमाल और AI से जुड़े कामों के लिए फ्लैगशिप अनुभव दे सकता है वन्ही फ़ोन का असल गेमिंग परफॉर्मेंस ग्राफिक्स सेटिंग, सॉफ्टवेयर वर्शन और थर्मल पर निर्भर करती है।

इसे भी पढ़ें:- Samsung Galaxy S26 Ultra: AI, 200 मेगापिक्सेल कैमरा और पावर का नया बादशाह ?

सैमसंग फ़ोन में सबसे बड़ी खूबियों में से इनका सॉफ़्टवेयर अपडेट होता है। Samsung Galaxy S26 FE में Android 17 के साथ One UI सॉफ्टवेयर मिलता है। जिसमें 7 साल तक एंड्रॉइड अपडेट और सुरक्षा अपडेट दिया गया है जिससे आपको लंबे समय के लिए अपडेट मिलते रहेंगे। S26 FE को केवल हार्डवेयर अपग्रेड के लिए पेश नहीं किया गया है कंपनी इस सीरीज़ में कई AI और कैमरा फ़ीचर भी शामिल किया है इनमें सर्कल टू सर्च, ऑडियो इरेज़र, माई फैनकैम और हॉरिजॉन्टल लॉक जैसे फ़ीचर आते हैं

Samsung Galaxy S26 FE: कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 FE ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए प्राइमरी सेंसर के तौर पर काम करता है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है इसका टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है जिससे दूर मौजूद विषयों को करीब से कैप्चर कर सकते हैं

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस तरह गैलेक्सी S26 FE का कैमरा सेटअप अलग-अलग फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग कि जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फ़ोन के रियर कमरे से 30fps pr 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है

Horizontal Lock से Video Recording

Galaxy S26 FE में हॉरिज़ॉन्टल लॉक, My FanCam कैप्चर और ऑडियो इरेज़र जैसे फ़ीचर दिए गए हैं हॉरिज़ॉन्टल लॉक की मदद से वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फ़्रेम को हॉरिज़ॉन्टल लॉक करके वीडियो रिकॉर्डिंग किया जा सकता है यह फीचर उन यूजर के लिए हो सकता है जो चलते-फिरते या अलग-अलग एंगल से वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। और My FanCam कैप्चर की मदद से रिकॉर्डिंग के दौरान खेल आयोजन, संगीत कार्यक्रम और लाइव मोमेंट्स किसी में किसी खास subject को कैप्चर कर सकते हैं

वन्ही वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान आसपास की कई आवाजें रिकॉर्ड हो जाती है उस समय ऑडियो इरेज़र की मदद से अनचाहे ऑडियो को कम करके खास ऑडियो को ज्यादा साफ कर सकते हैं ये टीनो फीचर वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वालों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकते हैं

इसे भी पढ़ें:- 200MP का कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ लांच किया Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra

Samsung Galaxy S26 FE: बैटरी

Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है जो फोन को रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पावर देने का काम करती है इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज करने में मदद मिल सकती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह आपके इस्तेमाल पर निर्भर करेगा। मैने इस स्मार्टफोन को खुद टेस्ट नहीं किया है इसलिए यहां बैटरी बैकअप या चार्जिंग स्पीड को लेकर कोई claim नहीं किया गया है।

क्या Samsung Galaxy S26 FE खरीदना चाहिए?

Galaxy S26 FE कि आधिकारिक स्पेसिफिकेशन के अनुसार यह फ़ोन प्रीमियम स्मार्टफ़ोन सेगमेंट में एक दिलचस्प विकल्प बन सकता है। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 प्रोसेसर, ट्रिपल कैमरा सेटअप, 4,900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसके साथ वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए हॉरिजॉन्टल लॉक, माई फैनकैम और ऑडियो इरेज़र जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स इसे दूसरे स्मार्टफोन से काफ़ी अलग बनाने की कोशिश करते हैं।

लेकिन मोबाइल खरीदते समय केवल स्पेसिफिकेशन को नहीं बल्कि उसके प्राइज को भी देखा जाता है गैलेक्सी एस26 FE इस प्राइस रेंज में भी अच्छे फ़ीचर देता है। इसलिए यह फ़ोन उन यूजर के लिए आकर्षक हो सकता है जो फ्लैगशिप जैसा सैमसंग अनुभव चाहते हैं लेकिन गैलेक्सी S26 सीरीज के सबसे महंगे मॉडल नहीं खरीदना चाहते।

किसे Galaxy S26 FE नहीं खरीदना चाहिए?

  • Galaxy 26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है अगर आपको बहुत बड़ी बैटरी चाहिए तो दूसरा मॉडल भी देख सकते हैं
  • फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है लेकिन Vivo X300 FE 40W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देता है

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment