phonerunning

Motorola Signature 27: 200MP कैमरा और दमदार Snapdragon चिप के साथ एंट्री

मोटोरोला कंपनी ने अपने अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट में नया Motorola Signature 27 को पेश किया है कंपनी ने इसको स्नैपड्रैगन समिट 2026 में पहली बार दिखाया है जिसमें फोन की सबसे बड़ी खासियत Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट है।

इसके अलावा कंपनी ने स्मार्टफोन में सोनी LYTIA 910 में सेंसर, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, नया आर्कटिक मेश कूलिंग सिस्टम और बैंग एंड ओलुफसेन ऑडियो जैसे फीचर्स को भी दिखाया गया है।

कंपनी के हिसाब से मोटोरोला सिग्नेचर 27 अब तक के सबसे एडवांस स्मार्टफोन के रूप में रहने वाला है जिसके साथ कंपनी ने अपनी सिग्नेचर सीरीज के लिए नया नामकरण पैटर्न भी अपनाया है जिसमें आने वाले साल के आखिरी दो अंकों का इस्तेमाल किया गया है।

Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 से लैस होगा फोन

फोन का सबसे बड़ा हार्डवेयर अपग्रेड इसका प्रोसेसर है फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है जिसे क्वालकॉम कंपनी ने नए स्नैपड्रैगन समिट 2026 में पेश किया है जिसके साथ मोटोरोला सिग्नेचर 27 उन शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल है जिन्हें इस चिप के साथ आधिकारिक तौर पर पेश किया गया है।

वन्ही कंपनी के अनुसार यह नया प्रोसेसर कैमरा प्रोसेसिंग, ऑन-डिवाइस एआई, गेमिंग रिस्पॉन्सिवनेस और कनेक्टिविटी जैसे कामों के लिए अच्छा परफ़ॉर्मेंस उपलब्ध करा सकता है।

200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

Motorola Signature 27 में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिखाया गया है जिसमें कंपनी का कहना है कि यह कैमरा दूर की चीजों को ज्यादा डिटेल कैप्चर करने के लिए बनाया गया है इसके साथ इसमें सुपर ज़ूम प्रो फीचर भी दिया है जो AI की मदद से 100X तक ज़ूम कर सकता है।

फोन में 1/1.28 अपर्चर वाला 50MP सोनी LYTIA 910 का OIS प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ कंपनी ने इसमें अपना वीडियो एन्हांसमेंट इंजन को भी जोड़ा है जो वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान वीडियो को एनालाइज़ करके रंग और परछाइयों को सुधारता है।

Motorola Signature 27: अन्य फ़ीचर

Signature 27 में हैवी प्रोसेसर के साथ लंबे समय तक परफॉर्मेंस बनाने के लिए नया आर्कटिक मेश कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिसमें अलग-अलग तरीके के 3D वेपर चैंबर का इस्तेमाल किया गया है जो पिछली पीढ़ी की तुलना में 40 प्रतिशत बड़ा है। इसके साथ फोन में गूगल जेमिनी और जेमिनी ओमनी जैसे AI फीचर का भी उल्लेख किया गया है जिसके ज़रिए यूजर रोजमर्रा के काम और वीडियो बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:- Motorola ने लांच किया 50MP के चार Camera वाला Smartphone इतना सस्ता मिलेगा MOTO का लग्जरी फ़ोन जानिए पूरी जानकारी ?

सिग्नेचर 27 फोन मोटोरोला का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Bang & Olufsen का ऑडियो ब्रांडिंग दी गई है यह फीचर मोटोरोला और डेनिश ऑडियो कंपनी बैंग एंड ओल्फसेन के बीच पार्टनरशिप का हिस्सा है फोन को एल्युमिनियम फ्रेम और कंटूर्ड एज वाला डिज़ाइन दिया गया है और कैमरा वाले हिस्से में सिरेमिक या ब्रश्ड एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया गया है।

लेकिन फोन को केवल दो कलर में दिखाया गया है जिसमें पैनटोन कोल स्मोक और पैनटोन कैपुलेट ऑलिव शामिल है फोन के ‘कोल स्मोक’ वैरिएंट में ‘टैक्टिकल वीव’ टेक्सचर और ‘कैपुलेट ऑलिव’ में ब्रश किए हुए टेक्सटाइल जैसा फ़िनिश दिखाई देता है। कंपनी ने Motorola Signature 27 के साथ 7 साल के OS अपग्रेड का वादा किया है इसके अलावा ग्लोबल लॉन्च डेट से 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलने की जानकारी दी गई है।

भारत में कब लॉन्च होगा Motorola Signature 27?

मोटोरोला ने मोटोरोला सिग्नेचर 27 की लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है कंपनी ने केवल इतना बताया है कि फोन को 2026 में ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने फोन को मोटोरोला इंडिया की वेबसाइट पर सिग्नेचर सीरीज के साथ लिस्ट किया है लेकिन अभी इसकी कीमत और बिक्री की तारीख की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराया है।

इसे भी पढ़ें:-

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *