phonerunning

Vivo T5 5G: 7050mAh बैटरी, 144Hz Curved AMOLED और Dimensity 7500 Turbo के साथ आया नया फोन

vivo भारतीय बाजार में अपनी T5 सीरीज का एक और नया स्मार्टफ़ोन Vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफ़ोन भारत में 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया गया है। आपको बताते चले कि इस सीरीज़ के दो स्मार्टफ़ोन Vivo T5 Pro और Vivo T5x भारतीय बाजार में इसी साल लॉन्च किए गए हैं Vivo T5 5G की सबसे खास बात इसकी 7050mAh की बैटरी है इसके साथ 44W फ्लैश चार्जर, 6.83-इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

जिससे स्पेसिफिकेशन को देखकर लगता है कि कंपनी इस बार बड़े बैटरी बैकअप के साथ स्लिम डिज़ाइन और हाई-रिफ्रेश-रेट कर्व्ड डिस्प्ले पर खास ध्यान दिया है। इस आर्टिकल में फ़ोन से जुड़ी पूरी स्पेसिफिकेशन के साथ क्या आपको यह स्मार्टफोन खरीदना चाहिए सब कुछ जानेंगे।

vivo T5 5G: लॉन्च डेट और कीमत

कंपनी ने vivo T5 5G की लॉन्च डेट को अपने ऑफिशियल साइट पर खुलासा कर दिया था यह स्मार्टफ़ोन भारतीय बाज़ार में 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे चार स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है

वेरिएंटकीमत
6GB + 128GB₹34,999
8GB + 128GB₹39,999
8GB + 256GB₹44,999
12GB + 256GB₹49,999

यह कीमत विवो इंडिया की लॉन्च की गई जानकारी के अनुसार हैं इसके साथ फोन की बिक्री 9 सितंबर 2026 से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर शुरु होगी। लॉन्च ऑफर्स के तहत SBI कार्ड, एक्सिस बैंक और HDFC बैंक पर ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। जिससे फोन के बेस वेरिएंट की कीमत ₹30,999 हो जाती है

vivo T5 5G: स्पेसिफिकेशन

सामने आई जानकारी के अनुसार, vivo T5 5G में 6.83-inch 1.5K 3D कर्व AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है इस सीरीज़ में 3D कर्व AMOLED पैनल फोन का फ्रंट डिजाइन काफी प्रीमियम लुक दे सकता है डिस्प्ले की एक और खास बात इसकी 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस बताई गई है। यह कंपनी द्वारा बताए गए डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन का हिस्सा है। फोन में स्काई लाइन डिजाइन दिया गया है और रियर पैनल पर गोली के आकार का कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है।

परफॉर्मेंस के लिए कंपनी की तरफ से सेगमेंट की पहली MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर पर लाया जायेगा जिससे कंपनी इस चिपसेट को फोन की प्रमुख परफॉर्मेंस हाइलाइट्स में शामिल कर रही है। इस प्रोसेसर के साथ कंपनी की तरफ़ से 1.2 million AnTuTu स्कोर का दावा भी किया गया है जो कंपनी द्वारा बताए गए benchmark परिणाम को दर्शाता है वन्ही वीवो T5x को MediaTek Dimensity 7400-Turbo 5G प्रोसेसर पर लाया गया था। वीवो T5 में कुछ AI पावर को भी दिखाया गया है उपलब्ध जानकारी के अनुसार कंपनी ने 3-बिलियन-पैरामीटर मॉडल पर 10 टोकन प्रति सेकंड के AI परफॉर्मेंस का दावा किया है।

इसे भी पढ़ें:- VIVO की 9020mAh Battery वाला Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लांच, जिसमे मिलेगी 9020mAh की बैटरी और  50MP OIS कैमरा, जाने इसकी कीमत ?

vivo T5 5G की सबसे बड़ी हाइलाइट में इसकी 7,050mAh की बैटरी शामिल है। विवो के अनुसार फोन की मोटाई लगभग 7.99mm है। फोन की डिज़ाइन स्लिम होने के साथ कंपनी इसे 7,000mAh से ज्यादा बैटरी capacity वाले सेगमेंट में पेश कर रही है हालांकि, Vivo ने अभी तक T5 5G की चार्जिंग स्पीड के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। इसलिए चार्जिंग वाट को लेकर कोई अनुमान इस इस आर्टिकल में शामिल नहीं किया गया है।

कंपनी ने vivo T5 5G के ऑफिशियल टीजर में Royal Bronze और Silver Green कलर ऑप्शन को शामिल किया है ये दोनों कलर ऑप्शन भारत में पेश किये जायेंगे इसके साथ T5 5G के कैमरा सेटअप से जुड़ी एक अहम जानकारी भी सामने रख दी है। फोन में 50MP Sony सेंसर दिया जाएगा जिसे 4-Axis OIS का सपोर्ट मिलेगा। बाकी कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स को कंपनी की ओर से सामने आने के बाद आर्टिकल में अपडेट कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:- Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च,7200mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ मचा रहा धमाल ?

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment