Xiaomi 17 Ultra के शानदार 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Gen 5, 2K AMOLED डिस्प्ले और बैटरी पर पूरी जानकारी। जानें लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स।
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में हर साल कुछ ऐसे नए डिवाइस आते हैं जो टेक्नोलॉजी को अगले स्तर पर ले जाते हैं। पिछले कई वर्षों से मैंने टेक रिव्यू और स्मार्टफोन ट्रेंड्स को बहुत करीब से देखा है, और उसी अनुभव के आधार पर कह सकते है कि Xiaomi 17 Ultra उन फोनों में से एक हो सकता है जो 2026 में फ्लैगशिप मार्केट को पूरी तरह बदल देगा। Xiaomi का Ultra सीरीज़ हमेशा कैमरा, डिजाइन और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। जिसमे DSLR जैसी फोटो क्वालिटी और प्रीमियम फीचर्स थे अब आने वाला xiaomi 17 ultra उससे भी एक कदम आगे जाने वाला है। इस आर्टिकल में हम डिज़ाइन, डिस्प्ले, कैमरा, और प्रोसेसर को करीब से देखेंगे I
Xiaomi 17 Ultra Expected Price in India
अगर Xiaomi 17 Ultra की प्राइसिंग को देखें तो यह फोन 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में लांच होगा जिसकी कीमत 1,39,999 रुपये है ऑफर के तहत और क्रेडिट कार्ड से बिल करने से 10 हजार का डिस्काउंट भी मिल रहा है 13 मार्च से 17 मार्च को चलने वाले अर्ली बर्ड सेल के दौरान आपको 19,999 रुपये की क्सिओमी प्रोफेशनल फोटो ग्राफी किट फ्री मिल सकती है फ़ोन की सेल इंडिया में 18 मार्च से स्टार्ट हो जाएगी जोकि इसकी ऑफिसियल वेबसाइट और अमेज़न से की जा सकती है I यह फ़ोन ब्लैक और वाइट दो कलर में उपलबध है I
Design और 2K AMOLED Display
क्सिओमी अल्ट्रा सीरीज हमेशा प्रीमियम डिजाइन के लिए जानी जाती है और क्सिओमी 17 अल्ट्रा में प्रीमियम गिलास पैक और बैक में लार्ज कैमरा मॉडल देखने को मिलता है फ़ोन की डिस्प्ले में स्लिम बेज़ेल और टाइटेनियम फ्रेम मिलता है
डिस्प्ले की बात करें तो क्सिओमी अल्ट्रा सीरीज हमेशा सबसे बेहतरीन स्क्रीन देता है जिसमे 6.9 इंच का LTPO और HDR10+ का क्सिओमी HyperRGB OLED डिस्प्ले जिसका प्रोटेक्शन क्सिओमी शील्ड गिलास 3.0 के साथ है फ़ोन की डिस्प्ले का रेसोलुशन 2608 x 1200 और 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आती है जिसकी पिक ब्रिटनेस 3500 निट्स है फ़ोन की डिस्प्ले में ओरिजिनल कलर प्रो, प्रो HDR और डॉल्बी विज़न का सपोर्ट देखने को मिलता है यह फ़ोन 16GB LPDDR5X और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गयी है डायमेंशन के मामले में यह फ़ोन 162.9mm लम्बाई, 77.6mm चौड़ाई, 8.29mm थिकनेस और 218.4g का नेट वेट है I
परफॉर्मेंस के मामले में xiaomi 17 ultra किसी भी फ्लैगशिप से पीछे नहीं रहेगा। फ़ोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है जिसका 3nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस है फ़ोन में परफॉरमेंस के लिए Adreno™ GPU और 2 Prime Cores का CPU देखने का मिलता है और AI के लिए Qualcomm AI इंजन मिलता है इस प्रोसेस पर हाई ग्राफ़िक्स के गेम पॉवरफुल परफॉरमेंस देता है
Xiaomi अब MIUI से आगे बढ़कर HyperOS पर काम कर रहा है। और यह फ़ोन Android 16 पर आधारित क्सिओमी HyperOS पर बेस्ड है जिसमे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह फ़ोन शानदार साबित हो जाता है मैंने कई फ्लैगशिप फोनों को टेस्ट किया है और एक बात साफ है Snapdragon के नए चिपसेट हर साल GPU और AI में बड़ी परफॉरमेंस देते है इसीलिए क्सिओमी अल्ट्रा गेमिंग बीस्ट के लिए अच्छा है
सिक्योरिटी और ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन फिंगर प्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक सिस्टम मिलता है गेमिंग को फ्लैगशिप खेलने के लिए और फ़ोन को हीट ने करे इसके लिए क्सिओमी 3D ड्यूल चैनल IceLoop सिस्टम मिलता है फ़ोन में स्टीरियो स्पीकर और वाटर एंड डस्ट से बचने के लिए IP68 की रेटिंग मिली है
Xiaomi 17 Ultra Camera और Battery
Xiaomi Ultra सीरीज का सबसे बड़ा आकर्षण हमेशा कैमरा रहा है। इस फ़ोन की कैमरा की बात करे तो इसमें Leica Summilux optical लेंस का प्रयोग किया गया है जिसके रियर में f/1.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट क्र साथ Leica 50 मेगापिक्सेल का प्रीमेरी कैमरा , f/2.39 अपर्चर से f/2.96 अपर्चर और OIS सपोर्ट क्र साथ Leica 200MP का 75-100mm टेलीफ़ोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ Leica 50 मेगापिक्सेल का 14mm अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है वंही सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा फ्रंट में दिया गया है जिसमे लाइव सिंमटोग्राफ़य, प्रो मोड, पैनोरमा, Portrait मोड फ़ोटोग्राफ़य जैसे फीचर्स दिए गए है I
इसी के साथ 30FPS पर 8K (7680×4320) वीडियो रिकॉर्डिंग और 30fps, 60fps, 120fps पर 4K (3840×2160) डॉल्बी विज़न के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है और फ़ोन में फ्रंट से 30 fps, 60fps पर 4K (3840×2160) डॉल्बी विज़न की वीडियो रिकॉर्डिंग ,30 fps, 60 fps पर 1080p (1920×1080) डॉल्बी विज़न की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है इसी के साथ स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और टाइम लैप्स वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स दिए गए है और इसके साथ अल्ट्रा फोटोग्राफी किट, ट्रू शूटिंग रिग मिलती है जिसमे कैमरा ज़ूम और बैटरी बैकअप का सपोर्ट मिलता है I
फ़ोन की बैटरी की बात करे तो इसमें 6000mAh की बैटरी देखने को मिलती है और फ़ोन को फ़ास्ट चार्ज करने के लिए 90W का सपोर्ट मिलता है और 50W की वायरलेस चार्जिंग मिलती है 10W की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है फ़ोन की बैटरी लगभग 1-2 दिन तक बैकअप देखने को मिल सकता है
Xiaomi Hyper AI
Xiaomi 17 Ultra में कुछ हाइपर AI फीचर्स भी मिलते है जो फ़ोन की परफॉरमेंस को और नहीं अच्छा बना देते है कुछ इस प्रकार है :
- AI Writing
- AI Speech Recognition
- AI Interpreter
- AI Search
- AI Dynamic Wallpapers
- AI Creativity Assistant
- Circle to Search with Google Gemini
Xiaomi 17 Ultra क्यों खास हो सकता है
मेरे कई सालों के टेक अनुभव के आधार पर यह फोन इन कारणों से खास हो सकता है
- 200MP Leica Camera with Ultra Photography Kit
- Snapdragon 8 Gen 5 Powerfull processor
- Premium Design
- Ultra Fast Charging support
- 2K AMOLED Display
Xiaomi 17 Ultra एक ऐसा स्मार्टफोन है जो कैमरा, परफॉर्मेंस और डिजाइन तीनो में कई स्मार्टफोन को मात दे सकता है I