phonerunning.com

Vivo V70 Series Launch हुआ धमाके के साथ – कैमरा धांसू, बैटरी पावरफुल, लेकिन ये कमी भारी पड़ेगी !

ब्लॉग Vivo V70 और V70 Elite लॉन्च: जानिए दमदार कैमरा, पावरफुल बैटरी, प्रोसेसर, डिजाइन और सभी नए फीचर्स की पूरी जानकारी हिंदी में। कीमत और स्पेसिफिकेशन देखें।

Vivo लगातार अपने नए स्मार्टफोन और इनोवेटिव फोन मार्किट में लांच कर रहा है कंपनी अपनी नई वीवो V70 सीरीज को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है यह स्मार्टफोन पिछले साल लांच हुई वीवो V60 का अपग्रेट वर्जन है वीवो v70 सीरीज में दो मॉडल शामिल है जोकि वीवो V70 और वीवो V70 elite है यह सीरीज खासतोर पर उन यूज़र्स के लिए है जो शानदार कैमरा, स्टाइलिश डिज़ाइन और बेटर परफॉरमेंस लेना चाहते है क्योकि इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, UFS 4.1 स्टोरेज और 6500mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है आइये इस ब्लॉग में जानते है वीवो v70 और v70 इलीट के फीचर्स, कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और कीमत से जुडी पूरी जानकारी I

Vivo V70 और V70 Elite की कीमत

Vivo V70 की कीमत की बात की जाये तो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है वही 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है I यह फ़ोन मार्किट में पैशन रेड और लेमन येल्लो कलर में उपलब्ध है और वही वीवो V70 इलीट की कीमत 8GB RAM/ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये है इसका दूसरा 12GB/ 256GB स्टोरज की कीमत 56,999 रुपये है और इसके टॉप मॉडल 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये है I यह स्मार्टफोन मार्किट में ऑथेंटिक ब्लैक , पैशन रेड और सैंड बीज कलर में उपलब्ध है इस फ़ोन को इसकी ऑफिसियल साइट और एफिलिएट प्रोग्राम अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध करा दिए गए है I

इसे भी पढ़े:- Redmi ने लांच किया 200MP कैमरा के साथ Redmi Note 15 Pro 5G, Note 15 Pro+ 5G जानिए इसकी कीमत और फीचर्स ?

Vivo V70 और V70 Elite का डिजाइन और डिस्प्ले

वीवो हमेशा अपनी प्रीमियम डिज़ाइन और शानदार डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है वजन की बात करें तो 194 ग्राम के साथ आते हैं जिससे फ़ोन को हाथ में पकड़ने से प्रीमियम महसूस होता है। फ़ोन की सुरक्षा और तेज़ अनलॉकिंग के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है, जो सामान्य ऑप्टिकल की तुलना में तेज और सटीक काम करता है वीवो V70 में 6.59 इंच का अमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलता है और यह FHD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है जिससे शानदार और बेहतर विज़ुअल इफ़ेक्ट के वीडियो दिखाई देते है I

वही स्मूथ अनुभव के लिए 120Hz का रेफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट देखने को मिलता है जिससे स्क्रॉलिंग और एनीमेशन अधिक स्मूथ लगने लगता है और इसकी लोकल पिक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है। जो तेज धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी सुनिश्चित करती है इसके अलावा, VM9 लाइट-एमिटिंग मटेरियल बेहतर ब्राइटनेस और एनर्जी प्रदान करता है, जिससे डिस्प्ले अनुभव और भी प्रीमियम बन जाता है।

वीवो V70 इलीट में 6.78 इंच का कर्व्ड अमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलता है जोकि 1.5K अल्ट्रा रेजोल्यूशन के साथ आता है इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है इसकी लोकल पिक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है। इन दोनों स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर देखने को मिलता है ये दोनों फ़ोन अल्ट्रा स्लिम बेज़ल्स और पंच-होल डिजाइन से लेंस है जिसमे यूज़र को शानदार व्यइंग एक्सपीरियंस मिलता है I

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित है यह प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस और जिससे रोजमर्रा के कामों से लेकर गेमिंग, मल्टीटास्किंग तक को बहुत स्मूथ बनता है इसका ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4 परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz और 3 एफिशिएंसी कोर 1.8GHz की क्लॉक स्पीड के साथ काम करता हैं जिसकी वजह से ऐप्स तेजी से ओपन होते हैं और परफॉरमेंस लम्बे समय तक बना रहता है स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। LPDDR5X रैम तेज डेटा प्रोसेसिंग और बेहतर मल्टीटास्किंग करती है, जबकि UFS 4.1 स्टोरेज की मदद से ऐप्स और गेम्स तेजी से लोड होते हैं I

Vivo V70 इलीट में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है जो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है यह चिपसेट 4nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित है, और इसका ऑक्टा-कोर प्रोसेसर सैम है गेमिंग की बात करें तो BGMI, Call of Duty Mobile और Genshin Impact जैसे हैवी गेम्स को हाई ग्राफिक्स सेटिंग्स पर भी बेहतर आसानी के साथ खेला जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो स्मार्टफोन में 8GB+12GB LPDDR5X रैम और 256GB+512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है I

इन दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ आता है जो 6 साल के एंड्राइड और सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करता है जिसमें नए फीचर्स, बेहतर प्राइवेसी और अधिक स्मूद यूजर इंटरफेस का अनुभव मिलता है। सुरक्षा के मामले में भी यह स्मार्टफोन मजबूत है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है इसके साथ 4200mm² का अल्ट्रा लार्ज VC स्मार्ट कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या हैवी मल्टीटास्किंग के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने में मदद करता है I

कैमरा: फोटोग्राफी लवर्स के लिए खास

वीवो अपनी कैमरा क्वालिटी के लिए मशहूर है और वीवो V70 सीरीज में जबरदस्त कैमरा सेटअप मिलता है वीवो v70 में रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सेल का ZEISS प्रीमेरी कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सेल का ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सेल का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया हुआ है

स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट है इसका मतलब दिन और रात दोनों परिस्थितियों में बेहतर डिटेल और नेचुरल कलर की फोटो मिलने वाली है इसका टेलीफ़ोटो कैमरा जो ऑटोफोकस के साथ आता है जिसकी वजह से दूर स्थित सब्जेक्ट को डिटेल और शानदार कैप्चर कर सकते है वही फ्रंट में 50 मेगापिक्सेल का ZEISS कैमरा वीडियो कालिंग और सेल्फी के लिए दिया गया है I

Vivo v70 elite के कैमरा की बात करे तो रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सेल (Sony IMX766), का ZEISS प्रीमेरी कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सेल  (Sony IMX882), का ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और OIS सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सेल का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया हुआ है वही फ्रंट में 50 मेगापिक्सेल का ZEISS कैमरा वीडियो कालिंग और सेल्फी के लिए दिया गया है Elite वेरिएंट में नाइट फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट मोड और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का शानदार सपोर्ट मिलता है I

दोनों स्मार्टफोन में 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है जिससे आप अपने खास पलों को शानदार डिटेल और हाई रिज़ॉल्यूशन के साथ कैप्चर कर सके 4k वीडियो रिकॉर्डिंग खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर, स्टेज परफॉर्मेंस और डांस शो के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है I

बैटरी और चार्जिंग

Vivo V70 और Vivo V70 elite में  6500mAh की बैटरी दी गयी है जो लंबे समय तक चलने वाला बैकअप प्रदान करती है और इसके साथ 90W का वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है कंपनी का दावा है की फ़ोन को 50 मिनट में 100% तक चार्ज किया जा सकता है फ़ोन में आपको बाईपास चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिलती है जो गेमिंग और स्ट्रीमिंग के दौरान फ़ोन की हीट को कम करता है और परफॉरमेंस लम्बे समय तक बना रहता है फ़ोन में AI कैमरा एन्हांसमेंट, AI कॉल नॉइज़ रिडक्शन और AI फोटो एडिटिंग फीचर्स दिए गए है जोकि इस फ़ोन को अच्छा बनाते है I

लेकिन ये कमी भारी पड़ सकती है !

Vivo V70 में 6500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसी शानदार खूबियां जरूर मिलती हैं, लेकिन इसकी सबसे बड़ी कमी वायरलेस चार्जिंग का न होना हो सकती है। प्रीमियम सेगमेंट में आने वाले कई स्मार्टफोन्स अब वायरलेस चार्जिंग की सुविधा प्रदान करते हैं, ऐसे में Vivo V70 में इस फीचर की कमी कुछ यूज़र्स को निराश कर सकती है। अगर आप बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और बेहतरीन मुख्य कैमरा चाहते है तो तो Vivo V70 एक मजबूत विकल्प है I

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

3 thoughts on “Vivo V70 Series Launch हुआ धमाके के साथ – कैमरा धांसू, बैटरी पावरफुल, लेकिन ये कमी भारी पड़ेगी !”

Leave a Comment

Index