ब्लॉग iPhone 17 और iPhone 17 Pro में कौन सा फोन बेहतर है? जानिए डिजाइन, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी, फीचर्स और कीमत की पूरी तुलना हिंदी में। खरीदने से पहले यह तुलना जरूर पढ़ें।
Apple हर साल अपने नए iPhone के साथ स्मार्टफोन की दुनिया में हलचल मचा देता है इस बार कंपनी ने iPhone 17 और iPhone 17 Pro लांच करके बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है की कौन सा मॉडल खरीदना ज्यादा फायदेमंद है हम इस ब्लॉग पोस्ट में जानेंगे की iPhone 17 या iPhone 17 प्रो में कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए अच्छा रहेगा iPhone 17 में Apple का नया A19 चिपसेट दिया गया है, जबकि iPhone 17 Pro में A19 Pro प्रोसेसर मिलता है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते है I
iPhone 17 या iPhone 17 Pro की कीमत
दोनों फ़ोन की कीमत उसके स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से रखा गया है जहा iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 82,999 और वही 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 1,02,99 रुपये है जबकि iPhone 17 प्रो के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 1,34,999 रुपये है, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 1,74,900 रुपये है iPhone 17 प्रो में आपको 1TB स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिलता है जिससे इसकी कीमत और भी ज्यादा, परफॉरमेंस बेटर बनता है ये स्मार्टफोन एप्पल की ऑफिसियल साइट और एफिलिएट प्रोग्राम अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर मिल जायेंगे I
डिजाइन और डिस्प्ले
iPhone 17 और iPhone 17 Pro दोनों फ़ोन प्रीमियम डिज़ाइन के साथ आते है इन दोनों फ़ोन में फ्लैट एज डिजाइन और मजबूत ग्लास बॉडी दी गईं है iPhone 17 में आपको एल्युमीनियम फ्रेम देखने को मिलता है और वही iPhone 17 प्रो में टाइटेनियम फ्रेम से लैस है जोकि इस फ़ोन को ज्यादा मजबूत और बहुत हल्का बनता है फ़ोन की डिस्प्ले में Dynamic Island फीचर दिया गया है जो नोटिफिकेशन, कॉल, म्यूजिक कंट्रोल और लाइव एक्टिविटी जैसी जानकारी को शो करता है I
अगर इस फ़ोन की डिस्प्ले की बात करे तो दोनों फ़ोन में 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गयी है जो शानदार विजुअल क्वालिटी और प्रीमियम व्यूइंग अनुभव प्रदान करती है इस बार iPhone 17 में प्रो मोशन तकनीक का सपोर्ट भी मिलता है, जिसका 120Hz प्रमोशन रिफ्रेश रेट के साथ आती है इससे स्क्रोलिंग गेमिंग का अनुभव और अधिक स्मूद महसूस होती है और जरूरत के अनुसार रिफ्रेश रेट अपने आप बदलकर बैटरी की बचत भी करता है। डिस्प्ले HDR कंटेंट को भी सपोर्ट करती है जिसकी वजह से गहरे ब्लैक और अधिक ट्रू कलर देखने को मिलते है I
ब्राइटनेस की बात करें तो iPhone 17 की डिस्प्ले 1000 निट्स सामान्य ब्राइटनेस, 1600 निट्स HDR पीक ब्राइटनेस और 3000 निट्स तक की आउटडोर पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है जिससे तेज धुप में वीडियो आसानी से देख सकते है वहीं, 1 निट की न्यूनतम ब्राइटनेस अंधेरे वातावरण में आंखों पर कम दबाव डालती है। इसके अलावा, ट्रू टोन तकनीक आसपास की रोशनी के अनुसार स्क्रीन का कलर टेम्परेचर एडजस्ट करती है, जिससे आंखों को अधिक आरामदायक अनुभव मिलता है।
iPhone 17 और iPhone 17 Pro को बेहतर सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है स्मार्टफोन को IEC 60529 मानक के तहत IP68 रेटिंग प्राप्त है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है कंपनी के अनुसार, अगर फ़ोन गलती से पानी में गिर जाए और बारिश में भीग जाए तो यह तकनीक इसे सुरछित रखती है I
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
iPhone 17 में नया A19 चिपसेट दिया गया है जबकि iPhone 17 प्रो में A19 Pro प्रोसेसर देखने को मिलता है ये दोनों प्रोसेसर तेज़ परफॉर्मेंस, बेहतर पावर एफिशिएंसी और एडवांस्ड AI क्षमताओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है यह चिप रोजमर्रा के कार्यों से लेकर प्रोफेशनल लेवल के टास्क तक को आसानी से संभाल सकते है। ये दोनों फ़ोन iOS के लेटेस्ट वर्जन पर चलते हैं और लम्बे समय तक अपडेट मिलने की गारंटी रखते है वही iPhone 17 में 256GB से 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है और iPhone 17 Pro में 256GB से 2TB तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलता है I
iPhone 17 की परफॉर्मेंस
परफॉरमेंस की बात करे तो इस चिप में 6-कोर CPU मिलता है जिसमें 2 हाई-परफॉर्मेंस कोर और 4 एफिशिएंसी कोर शामिल हैं परफॉरमेंस कोर भारी ऐप्स, गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे कार्यों को तेजी से करता है जबकि एफिशिएंसी कोर सामान्य उपयोग के बैटरी बैकअप को नियत्रित करता है ग्राफ़िक्स के लिए इसमें 5-कोर GPU दिया गया है जिसकी मदद से हाई ग्राफ़िक्स गेमिंग, ग्राफिक्स-इंटेंसिव ऐप्स और वीडियो प्लेइंग का अनुभव बहुत स्मूथ लगता है इसके आलावा मशीन लर्निंग और AI आधारित कार्यों को तेजी से प्रोसेस करने के लिए 16-कोर न्यूरल इंजन का उपयोग किया गया है I
iPhone 17 Pro की परफॉर्मेंस
वंही iPhone 17 प्रो के परफॉरमेंस की बात करे तो लगभग सभी फीचर सेम देखने को मिलते है मगर ग्राफ़िक्स परफॉर्मन्स के लिए इसमें 6-कोर GPU दिया गया है, जो न्यूरल ऑक्सेलेटर्स के साथ मिलकर काम करता है जिसकी मदद से हाई ग्राफ़िक्स गेमिंग, 3D ग्राफिक्स रेंडरिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे कार्य अधिक स्मूद और तेज़ी से पूरे होते हैं जिससे यूज़र्स को एक फ्लैगशिप-लेवल अनुभव मिलता है।
कैमरा क्वालिटी
कैमरा के मामले में iPhone 17 बेहतर प्रदर्शन करता है और दोनों स्मार्टफोन्स के बीच इस सेगमेंट में साफ अंतर देखने को मिलता है। iPhone 17 में 48MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। प्राइमरी कैमरे के साथ मिलने वाली Sensor-Shift OIS तकनीक हाथों की हल्की कंपन को कम करके अधिक स्थिर और नेचुरल तस्वीरें कैप्चर करने में मदद करती है इसके अलावा, iPhone 17 में मौजूद फोटोनिक इंजन तस्वीरों की प्रोसेसिंग को बेहतर बनाता है, जिससे फोटो में रंग अधिक नेचुरल दिखाई देते हैं I
इसके आलावा Smart HDR 5 और नेक्स्ट-जनरेशन पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर शामिल है जो फोकस और डेप्थ कण्ट्रोल के साथ आते है जिसका फायदा खासतौर पर बैक लाइट और स्टाइलिश कंडीशन में फोटो लेते समय मिलता है I वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करे तो डॉल्बी विज़न में 60fps पर 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है इसके आलावा सेल्फी और वीडियो के लिए 18MP का सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया गया है इसके साथ iPhone 17 में ड्यूल कैप्चर फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से आप फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं यह फीचर खासतौर पर व्लॉगिंग, रिएक्शन वीडियो और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी उपयोगी साबित होता है I
iPhone 17 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमे 48 मेगापिक्सेल का प्राइमरी फ्यूज़न कैमरा दिया गया है जो लौ लाइट में नेचुरल और स्थिर फोटो क्लिक करता है वंही 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा जो ज़ूम के लिए दिया गया है जिससे बिना क्वालिटी खोए दूर के सब्जेक्ट को टेलीफोटो से कैप्चर कर सकते है इसके आलावा ऐसे सभी फीचर मिलते है जो iPhone 17 में दिए गए है I
वही सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 18 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलता है प्रो मॉडल में आपको 5X तक का ऑप्टिकल ज़ूम और ProRAW और ProRes वीडियो सपोर्ट मिलता है जिसमे आप प्रोफेशनल लेवल का फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है ProRes एक प्रोफेशनल वीडियो फॉर्मेट है जिसकी मदद से 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है I
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में दोनों फ़ोन आल डे बैटरी बैकअप देने का दवा करते है iPhone 17 में पुरे दिन बैटरी चलने वाली मिलेगी वही iPhone 17 प्रो में थोड़ी बड़ी बैटरी और बेहतर पावर मॅनॅग्मेंट देता है दोनों फ़ोन में आपको फ़ास्ट चार्जिंग और विरलेस चार्जिंग सपोर्ट देता है हालाँकि प्रो मॉडल में बैटरी बैकअप थोड़ा मजबूत मन जा रहा है वीडियो देखने में यह 30 से 33 घंटे तक चलता है Apple के अनुसार, यदि आप 40W या उससे अधिक पावर वाले USB-C पावर एडॉप्टर का उपयोग करते हैं तो यह स्मार्टफोन लगभग 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है
वंही वायरलेस चार्जिंग वालो के लिए MagSafe चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है जिसमे 30W या उससे अधिक पावर के साथ उपयोग करने पर फ़ोन करीब 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है हालांकि, चार्जिंग एडॉप्टर बॉक्स में शामिल नहीं होता और इसे अलग से खरीदना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़े:- Samsung Galaxy S26 Series कब होगा लांच, कितनी होगी कीमत आइये जानते है इसके बारे में ?
किसे कौन सा iPhone खरीदना चाहिए?
iPhone 17 आपके लिए सही है
आप बजट में प्रीमियम फ़ोन चाहते हो
आप सोशल मीडिया और सामान्य फ़ोटोग्राफ़य करते है
गेमिंग और ऐप के लिए स्मूथ है
iPhone 17 Pro आपके लिए सही है
आप कंटेंट क्रिएटर है
प्रोफेशनल फोटोग्रापय करते हो
वीडियो एडिटिंग और हाई परफॉरमेंस ऐप चलते है
जयादा स्टोरेज और बेहतर कैमरा चाहिए I
1 thought on “iPhone 17 बनाम iPhone 17 Pro: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर है ?”