OnePlus ने लांच किया बड़ी Battery वाला फ़ोन जो दीखता है I Phone 16 की तरह जानिए क्या है इसके कीमत और फीचर ?

OnePlus Nord CE 5

OnePlus ने हमेशा अपने फ़ोन को प्रीमियम क्वालिटी और अच्छी परफॉरमेंस में देने की कोशिश की है OnePlus ने अपनी NORD सीरीज में एक बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लांच किया है I OnePlus की NORD सीरीज उनके लिए है जोकि कम कीमत में अच्छी बैटरी वाला फ़ोन लेना चाहते है I

इसी सीरीज में कंपनी ने OnePlus Nord CE 5 को लांच किया है जोकि OnePlus Nord CE 4 का अपग्रेड मन जा रहा है I जोकि बैटरी, परफॉरमेंस और डिस्प्ले के मामले में काफी मजबूत स्मार्टफोन बनकर समाने आया है अगर आप Under 25,000 में एक अच्छा स्मार्टफोन खोज रहे है तो OnePlus Nord CE 5 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को  इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- Nexus Blue, Black Infinity और Marble Mist में मार्किट में लांच कर दिया है I

OnePlus Nord CE 5: कीमत और उपलब्धाता

इस फ़ोन को आप अलग अलग वेरिएंट्स की कीमत पर खरीद सकते है जिसमे इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,500 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,266 रुपये है वंही इसके टॉप मॉडल 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है फ़ोन पर ₹1,299 तक का बैंक डिस्काउंट उपलब्ध है, जिससे ग्राहक इस स्मार्टफोन को और अधिक कम कीमत पर खरीद सकते हैं। OnePlus Nord CE 5 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीदने के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन और डिस्प्ले

OnePlus Nord CE 5 के डिज़ाइन की बात की जाये तो इस स्मार्टफोन का बैक पैनल I Phone 16 की तरह दिखाई देता है OnePlus Nord CE 4 के मुकाबले यह स्मार्टफोन बिलकुल फ्रेश डिज़ाइन में मिलेगा फोन के बैक पैनल में मेट फिनिशिंग की वजह से यह काफी आकर्षक लगता है। इसके ऊपर उंगलियों के निशान नहीं पड़ते हैं, जिसकी वजह से फोन को आप रफली भी यूज कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन Nexus ब्लू, मार्बल और ब्लैक में लांच कर दिया गया है I

OnePlus Nord CE 5 में 6.77 इंच की बड़ी HDR10+ की AMOLED डिस्प्ले दी गई है,जिसका रिजॉल्यूशन 2392 × 1080 पिक्सल और पिक्सेल डेंसिटी 387 PPI है यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz तक का टच रिस्पॉन्स रेट को सपोर्ट करती है,जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ऐप नेविगेशन बेहद स्मूद महसूस होता है ब्राइटनेस की बात करें तो स्क्रीन 1300 निट्स HBM और 1430 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। इससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकते है। फ़ोन में इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगर प्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है I

स्मार्टफोन में 94.10% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो की बदौलत यह फोन अच्छा व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। यूजर्स की आंखों की सुरक्षा के लिए फोन में ऑय कम्फर्ट मोड, ऑटो ब्राइटनेस और स्क्रीन कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो लम्बे समय तक उपयोग के दौरान आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करते हैं। फोन की डिस्प्ले को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यूजर्स गीली या ऑयली उंगलियों के साथ भी आसानी से स्क्रीन को स्वाइप और टाइप कर सकें I

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

OnePlus Nord CE 5 में आपको MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर दिया गया है जोकि एक पावर फुल चिप सेट है जिसका AnTuTu स्कोर 14 लाख निकल कर आया है ऑक्टा-कोर आर्किटेक्चर के साथ यह चिपसेट 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड प्रदान करता है फोन में 12GB तक की LPDDR5X RAM दी गई है जो मल्टीटास्किंग और स्मूथ परफॉरमेंस देती है इसके कारण कई ऐप्स बैकग्राउंड में खुले रहने पर भी फोन की स्पीड प्रभावित नहीं होती है I

कंपनी के अनुसार, यह प्रोसेसर दूसरे मोबाइल के तुलना में 79% तक तेज प्रदर्शन प्रदान करता है वहीं, गेमिंग के दौरान 120FPS तक का BGMI and CODM के सपोर्ट मिलने से विजुअल्स अधिक स्मूद दिखाई देते हैं, वंही 7041mm² का बड़ा वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग और भारी उपयोग के दौरान डिवाइस के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

सॉफ्टवेयर और फीचर्स

OnePlus Nord CE 5 में Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर चलता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर इंटरफेस, स्मूद एनिमेशन और बेहतर परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन प्रदान करता है इसके OxygenOS में बेहतर प्राइवेसी फीचर्स, स्मार्ट AI टूल्स और कई उपयोगी कस्टमाइजेशन विकल्प शामिल हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं OnePlus ने इसमें 4 साल का Android अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है

कंपनी ने इस फोन को AI फीचर से लैस किया है, जिसमे आपको AI फोटो एन्हांसमेंट, AI राइटिंग टूल, और स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट दिए गए है जो आपके कई काम को आसान बनता है इसके साथ इसमें 8GB + 12GB LPDDR5X RAM और 128GB + 256GB UFS3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है फ़ोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 देखने को मिलता है

इसे भी पढ़े:- Vivo X300 Pro शानदार है, लेकिन ये कमी आपको हैरान कर देगी!

कैमरा क्वालिटी

OnePlus Nord CE 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमे आपको f/1.8 अपर्चर, 50MP का Sony LYT-600 OIS के साथ प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर भी मिलता है I डेलाइट फोटोग्राफी में कैमरा फोटोअच्छी क्लिक करता है। और कलर्स नैचुरल आते है अल्ट्रा-वाइड कैमरा से आप ग्रुप फोटो और लैंडस्केप शॉट्स ले सकते हैं।

इसके आलावा 16MP के Sony IMX480 सेंसर का सेल्फी कैमरा दिया गया है जोकि अच्छी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में भी क्लियर क्वालिटी देता है हलाकि फ़ोन से ली गयी फोटो ज़ूम करने पर फैट भी सकती है और सेल्फी कैमरा से आप HD क्वालिटी का रिकॉर्डिंग कर सकते है फ़ोन के रियर कैमरा से 60FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है I

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus Nord CE 5 की सबसे बड़ी ताकत उसकी बैटरी है जिसमे आपको 7100mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है और उसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है I इस फ़ोन की बैटरी बड़ी होने की वजह से आप इसे सिंगल चार्ज पर दो से तीन दिन तक आसानी से चला सकते है I

इसी सीरीज का फ़ोन OnePlus Nord CE 4 में आपको 5,500mAh को देखने को मिली थी OnePlus वालो ने इस फ़ोन की बैटरी पे ज्यादा धयान दिया है वनप्लस के इस फोन में फास्ट चार्जिंग मिलता है, जो फ़ोन को लगभग 30 मिनट में 60–70% चार्ज हो जाता है और करीब 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है इतनी बड़ी बैटरी के साथ इतनी तेज चार्जिंग इस सेगमेंट में बहुत कम देखने को मिलती है कंपनी का दवा है की स्मार्टफोन को 10 मिनट चार्ज करने पर 6 घंटे तक आसानी से यूट्यूब स्क्रॉलिंग कर सकते है I

किसके लिए बेस्ट है यह फोन?

जो लोग गेमिंग करते है I

जिन्हे स्मूथ और क्लीन सॉफ्टवेयर चाहिए I

जो लॉन्ग बैटरी लाइफ चाहते हैं

जो लोग OnePlus की ब्रांड पर भरोसा करते है I

ने लांच किया बड़ी बैटरी वाला फ़ोन जो दिकता है I Phone 16 की तरह जानिए क्या है है इसके फीचर

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Index