
ब्लॉग मोटोरोला कंपनी ने अपने प्रीमियम सेगमेंट में एक नया मोबाइल फ़ोन Motorola Signature लॉन्च किया है। यह फ़ोन उन यूज़र्स के लिया डिज़ाइन किया गया है जो शानदार Design, Camera, Performance और लम्बे समय तक अपडेट सपोर्ट चाहते है यह मोबाइल फ़ोन एक प्रीमियम लुक और सेगमेंट के साथ आता है यह फ़ोन इंडिया मार्किट में धमाल मचने वाला है इस नए पॉवरफुल स्मार्टफोन की डिजाइन, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा, परफॉर्मेंस और कीमत, की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Motorola Signature का डिज़ाइन इसे एक एस्थेटिक स्मार्टफोन बनता है इसको लाइट वेट बनाने के लिए इसमें मेटल फ्रेम और प्रीमियम डिज़ाइन दी गयी है जिससे फोन हाथ में पकड़ने पर काफी शानदार फील देता है। इस मोबाइल फ़ोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है जोकि यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रखता है I
इसके अलावा इसको MIL-STD-810H का सर्टिफिकेशन मिला हुआ है जो इसे झटकों और कठिन परिस्थितियों से मजबूत बनता है, और डिस्पली पर Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा दी गई है, जिससे स्क्रैच और टूटने का खतरा कम होता है। यह स्मार्टफोन एक कलर डिज़ाइन में आता है जिससे इसका लुक और भी प्रीमियम बन जाता है
डिस्प्ले: बड़ी और सुपर ब्राइट स्क्रीन
Motorola Signature एक बड़े डिस्प्ले फीचर के साथ आया है मोटोरोला सिग्नेचर में 6.8 Extreme अमोलेड डिस्प्ले मिलता है I और उसके साथ Super HD (1.5K) रेसोलुशन , और 165Hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है जोकि इसे बहुत स्मूथ एंड लाइट बनता है फोन का डिस्प्ले 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में हमें Dolby Vision सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, सेल्फी कैमरा जैसे फीचर भी मिलता है इस डिस्प्ले पर वीडियो देखना, गेम खेलना और सोशल मीडिया चलाना बेहद स्मूथ होता है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है, जो आउटडोर यूज़ के लिए काफी फायदेमंद है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस (Processor)
Motorola Signature में फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है जोकि हमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ देखने को मिलता है यह एक ऐसा मोबाइल फ़ोन है जिसमे आपको copper mesh liquid metal cooling system भी देखने को मिलता है I इस फ़ोन में हमें 16GB रैम के साथ 1 TB तक का स्टोरेज मिलता है मोटोरोला मोबाइल फ़ोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ देखने को मिलता है जिससे हैवी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकते है और इसके साथ- साथ हाई ग्राफ़िक वाले गेम इसमें बिना लैग के साथ चलते है I
बैटरी और चार्जिंग (Battery)
Motorola Signature में 5200mAh की पॉवरफुल बैटरी दी गयी है और इसके साथ – साथ आपको 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है जो यह आपके मोबाइल फ़ोन को कम समय में चार्ज कर देगा और इसके साथ 50W वायरलेस चार्जिंग,रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है और इसे सामान्य इस्तेमाल करने पर पूरा दिन आराम से चलता है। फास्ट चार्जिंग की वजह से बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं रहती।
कैमरा क्वालिटी (Camera)

Motorola Signature कैमरा के मामले में फ्लैगशिप लेवल का फोन है। फ़ोन केक साइड में आपको Sony LYTIA™ 828 sensor के साथ 50MP का प्रीमेरी कैमरा दिया गया है और इसके साथ 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा जो पूरी डिटेलिंग को कैप्चर करता है और इसके साथ तीसरा कैमरा 50MP टेलीफोटो कैमरा है जो की 3x से 100x तक ज़ूम करता है और फ्रंट का 50MP का कैमरा भी दिया गया है
यह फ़ोन आपको 8k रेसोलुशन के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट देता है जिसमे आपको प्रॉपर कलर, और लौ लाइट फोटोग्राफी, का शानदार रिजल्ट देता है I कुल मिलकर मोटोरोला सिग्नेचर में अच्छे कैमरा दिया गया है यह फ़ोन कंटेंट क्रिएटर और वीडियोग्राफी के लिए शानदार साबित हो सकता है I
सॉफ्टवेयर और अपडेट
Motorola Signature में आपको Android 16 देखने को मिलेगा और उसके साथ इसमें Motorola Hello UI भी दिया गया है जो आपको लगभग स्टॉक एंड्राइड जैसा अनुभव देगा I अगर इस फ़ोन में अपडेट की बात करे तो कंपनी का कहना है की इस फ़ोन में 7 साल का OS अपडेट और 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा जिसके साथ यह फ़ोन आपके लिया फ्यूचर प्रूफ साबित हो सकता है I
Motorola Signature की कीमत (भारत में)
Motorola Signature के कीमत की बात करे तो यह अलग – अलग वेरिएंट की कीमत के साथ मिलेगा मोटोरोला 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रूपये है वही 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रूपये है I
Motorola ने लांच किया 50MP के चार Camera वाला Smartphone इतना सस्ता मिलेगा MOTO का लग्जरी फ़ोन जानिए पूरी जानकारी ?
Samsung Galaxy F70e 5G: कम कीमत में पावरफुल परफॉर्मेंस, लेकिन कैमरा क्या औसत है?
Usefull
Very nice mobile 📲📱