phonerunning.com

Moto G77 Power यह 5G स्मार्टफोन लांच होगा 8 जुलाई को, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स ?

Motorola ने बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में एक और दमदार स्मार्टफोन Moto G77 Power 5G को पेश करने जा रहा है यह स्मार्टफोन 8 जुलाई को ग्लोबली लांच किया जायेगा यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूथ परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले वाले फोन की तलाश में हैं इसकी सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बड़ी बैटरी है परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD+ डिस्प्ले, 50MP Sony LYTIA™ 600 कैमरा और Android 16 जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

अगर आपका बजट ₹20,000 से ₹25,000 के बीच है और आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो बैटरी, गेमिंग, एंटरटेनमेंट और रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतरीन प्रदर्शन दे, तो Moto G77 Power 5G आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में हम इसके सभी फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और खूबियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Moto G77 Power: कीमत और उपलब्धता

मोटोरोला G77 Power 5G को भारत में 8 जुलाई 2026 को लांच किया जाना तय है यह स्मार्टफोन Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध किया जायेगा अगर इसकी कीमत की बात करे तो कंपनी ने अभी इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है लेकिन आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन 30,000 रुपये से कम कीमत में लांच किया जायेगा फ़ोन की कीमत और बैंक ऑफर्स का खुलासा लांच होने के समय किया जायेगा।

Moto G77 Power: डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो Moto G77 Power 5G में 6.72 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसका 2400 × 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन कंटेंट को शार्प और डिटेल के साथ दिखाता है 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ऐप्स के बीच स्विचिंग काफी स्मूद परफॉर्म करता है वहीं, 120Hz टच सैंपलिंग रेट स्क्रीन को तेज़ और अधिक रिस्पॉन्सिव बनाता है तेज़ धूप में भी स्क्रीन साफ़ दिखाई दे, इसके लिए फोन में HBM के साथ 1050 निट्स तक की ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है साथ ही, वाटर टच तकनीक की मदद से हल्के गीले हाथों से भी स्क्रीन का टच बेहतर तरीके से काम करता है

फोन में मौजूद डिस्प्ले कलर बूस्ट फीचर रंगों को अधिक जीवंत और प्राकृतिक बनाता है जिससे वीडियो देखने, गेम खेलने और फोटो देखने का अनुभव पहले से अधिक शानदार हो जाता है डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें कोर्निंग गोरिल्ला गिलास 7i का इस्तेमाल किया गया है इसके अलावा, फोन को IP64 वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहता है वहीं, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन इसे कठिन परिस्थितियों में भी अधिक भरोसेमंद बनाता है। फोन के रियर पैनल पर PMMA और Vegan Leather फिनिश देखने को मिलता है जो इसे आकर्षक लुक देने के साथ-साथ हाथ में बेहतर ग्रिप भी प्रदान करती है।

Moto G77 Power: कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग

Moto G77 Power 5G में फोटोग्राफी के लिए 50MP का Sony LYTIA™ 600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो f/1.8 अपर्चर, PDAF और क्वैड पिक्सेल टेक्नोलॉजी के साथ आता है यह तकनीक चार पिक्सल को मिलाकर 1.6μm का बड़ा पिक्सल तैयार करती है जिससे कम रोशनी में भी अधिक ब्राइट और डिटेल्ड तस्वीरें कैप्चर की जा सकती हैं। प्राइमरी कैमरे के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है इसके अलावा, फोन में 2-in-1 लाइट सेंसर दिया गया है जो एंबिएंट लाइट और फ्लिकर को पहचानकर बेहतर एक्सपोज़र प्रदान करता है फोटो एडिटिंग के लिए गूगल फोटोज के Magic Eraser, Photo Unblur और Cinematic Photos जैसे स्मार्ट AI टूल्स का भी सपोर्ट मिलता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी क्वैड पिक्सेल टेक्नोलॉजी पर आधारित है इसका फ्रंट कैमरा सोशल मीडिया कंटेंट और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार रहने वाला है कैमरा ऐप में Adobe Scan, Google Lens और Dual कैप्चर जैसे कई एडवांस शूटिंग मोड दिए गए हैं वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो रियर और फ्रंट कैमरा से 30fps और Full HD में 2K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है इसके साथ EIS फीचर्स वीडियो को अधिक स्मूद और आकर्षक बनता हैं।

Moto G77 Power: परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Moto G77 Power 5G में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है इसका 2.5GHz ऑक्टा-कोर CPU और Arm Mali-G57 MP2 GPU रोजमर्रा के इस्तेमाल, मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान तेज़ और स्थिर प्रदर्शन प्रदान करते हैं स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है जो क्लीन इंटरफेस और बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस प्रदान करता है। कंपनी इस फोन के लिए 1 साल का एंड्राइड OS अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है, जिससे लंबे समय तक नया और सुरक्षित सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता रहता है।

स्टोरेज के लिए इसमें 4+8GB LPDDR4X RAM उपलब्ध है इसके साथ RAM बूस्ट फीचर भी दिया गया है जिसकी मदद से 4GB RAM को 12GB तक और 8GB RAM को 24GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। वंही इंटरनल 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है यदि आपको अधिक स्टोरेज की जरूरत हो, तो microSD कार्ड की मदद से इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, थिंक शील्ड फॉर मोबाइल और Moto सिक्योर जैसे एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं।

Moto G77 Power: बैटरी और चार्जिंग

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है जो लंबे समय तक बिना रुके इस्तेमाल करने का भरोसा देती है बड़ी बैटरी की बदौलत यह स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज होने पर सामान्य उपयोग में 59 घंटे तक का बैटरी बैकअप प्रदान करता है चार्जिंग के लिए इसमें 30W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है इसके अलावा, फोन में 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है इसकी मदद से जरूरत पड़ने पर आप अपने ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और छोटे डिवाइस इस फ़ोन से चार्ज कर सकते है।

Moto G77 Power: अन्य फीचर्स और कनेक्टिविटी

Moto G77 Power 5G को कई आकर्षक PANTONE रंग में पेश किया जायेगा जिनमें पैंटोने ग्रे, ब्लू, रेड और PANTONE Laurel ग्रीन शामिल हैं ये सभी कलर फ़ोन को प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देते हैं ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं जो डॉल्बी अट्मॉस का सपोर्ट करते है इसका खास फीचर My UX की मदद से यूज़र्स वॉलपेपर, थीम, फ़ॉन्ट, रंग, आइकन का आकार, लॉक स्क्रीन, डिस्प्ले साइज, लेआउट, साउंड और डार्क मोड जैसी कई सेटिंग्स को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Moto G77 Power 5G में Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 802.11 का सपोर्ट मिलता है।

Moto G77 Power: FAQ

Q1. Moto G77 Power 5G की भारत में कीमत कितनी रहने वाली है ?

कंपनी ने अभी इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है लेकिन पुस्टि के अनुसार यश स्मार्टफोन 30,000 रुपये से कम कीमत में लांच किया जायेगा।

Q2. Moto G77 Power 5G भारत में कब लॉन्च होगा ?

Moto G77 Power 5G को भारत में 8 जुलाई 2026 को लांच किया जाना तय है।

Q3. Moto G77 Power 5G में कितनी बड़ी बैटरी मिलती है ?

फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में 59 घंटे तक का बैटरी बैकअप देने का दावा करती है।

Q4. Moto G77 Power 5G में कौन-सा प्रोसेसर दिया गया है ?

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 (6nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर CPU और Mali-G57 MP2 GPU के साथ आता है।

Q5. क्या Moto G77 Power 5G में मेमोरी बढ़ाई जा सकती है ?

हाँ, इसमें microSD कार्ड की मदद से 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प मिलता है।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Index