Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर मिलता है। पूरी जानकारी पढ़ें
इंडियन स्मार्टफोन बाजार में Vivo कंपनी का नया पावरफुल स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लांच हो गया है कंपनी के अनुसार इस फ़ोन को खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए लाया गया है जो लम्बी बैटरी, स्मूथ परफॉरमेंस और मिड रेंज चाहते है इसमें मेडिएटेक डीमेंसिटी 7400-Turbo प्रोसेसर, 7200mAh की बड़ी बैटरी और एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलता है इस फ़ोन को 17 मार्च को 12PM को लांच कर दिया गया है और लांच के बाद इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है आपको बताते चले की यह स्मार्टफोन IQOO Z11x का कॉपी वर्शन है।
Vivo T5x 5G Price in India
इंडियन मार्किट में इस स्मार्टफोन को 17 मार्च 12PM को लांच किया गया है अगर इसके कीमत की बात करे तो इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है वंही इसके टॉप मॉडल 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये है कंपनी इस स्मार्टफोन पर ₹1,500 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है जिसका लाभ HDFC Bank और SBI Bank के चुनिंदा कार्ड्स के जरिए लिया जा सकता है।
संभावित स्पेसिफिकेशन
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार वीवो t5x 5g मोबाइल का मॉडल नंबर V2545 है इस फ़ोन में सेगमेंट का फास्टेस्ट MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है जोकि 4nm की टेक्नोलॉजी पर आधारित है कंपनी के दावा है की फ़ोन ने AnTuTu बेंचमार्क 10 लाख से जायदा का स्कोर हासिल किया है जिससे यह अपने प्राइज सेगमेंट में सबसे तेज स्मार्टफोन में से एक हो सकता है इसके 8 CPU कोर प्रोसेसर में आप मल्टीटास्किंग, गेमिंग, वीडियो एडिटिंग आसानी से कर सकते है इसके साथ ओवरआल परफॉरमेंस में 10% का अपग्रेड और 15% का बूस्ट AI परफॉरमेंस देखने को मिलता है I
गेमिंग के शौकीनों के लिए Dimensity 7400-Turbo एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है BGMI, Call of Duty Mobile और Free Fire MAX जैसे लोकप्रिय गेम्स को हाई ग्राफिक्स सेटिंग्स पर स्मूद तरीके से खेल सकते है वंही बेहतर थर्मल मैनेजमेंट की वजह से फोन लंबे समय तक गेमिंग का अनुभव प्रदान करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6.0 के साथ आता है इसके नए फीचर की मदद से सिस्टम पहले से अधिक सुरक्षित और तेज महसूस होता है फ़ोन को अलग-अलग यूज़र्स की जरूरतों के अनुसार 6+8GB LPDDR4X RAM और 128+256GB UFS 3.1 स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है जो इसके बेहतर मल्टीटास्किंग और फास्ट ऐप लोडिंग को सुनिश्चित करती है।
फ़ोन में 6.76 इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले दी गयी है जो वीडियो देखने, सोशल मीडिया ब्राउज़िंग और गेमिंग के दौरान शानदार अनुभव प्रदान करती है इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और FHD+ का रेजोल्यूशन देखने को मिलता है जिससे स्क्रॉलिंग, ऐप नेविगेशन और गेमिंग पहले से अधिक स्मूद महसूस होती है धुप में स्क्रीन पर कंटेंट देखने के लिए 1200 निट्स पिक ब्रिटनेस का सपोर्ट मिलता है
Vivo T5x 5G को प्रीमियम लुक और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ पेश किया गया है यह स्मार्टफोन Star Silver और Cyber Green जैसे आकर्षक रंग विकल्पों में उपलब्ध है इसे IP68 और IP69 रेटिंग प्राप्त है जो इसे धूल, पानी और कठिन परिस्थितियों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। फोन में कैपेसिटिव मल्टी-टच स्क्रीन दी गई है जो तेज और सटीक टच रिस्पॉन्स प्रदान करती है। सिक्योरिटी के मामले में वीवो ने साइड फिंगर प्रिंट सेंसर की सुविधा दी है।
| फीचर | डिटेल |
| डिस्प्ले | 6.72-इंच FHD+ LCD, 120Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7400 Turbo |
| स्टोरेज | 8GB +128GB/256GB |
| कैमरा | 50MP/8MP |
| बैटरी | 7200mAh/44W Charger |
| OS | Android 16 आधारित OriginOS |
बैटरी के मामले में यह बेस्ट वीवो फ़ोन हो माना जाता है फ़ोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह स्मार्टफोन बार-बार चार्ज करने की चिंता को काफी हद तक खत्म कर देता है और भारी उपयोग के दौरान भी पूरे दिन से अधिक आराम से चल सकता है इसके साथ फ़ोन को फ़ास्ट चार्ज करने के लिए 44W का फ़ास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है कंपनी के अनुसार यह फोन लगभग 1:30 मिनट में 1% से 100% तक चार्ज हो सकता है वंही रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट की मदद से आप अपने ईयरबड्स, स्मार्टवॉच या अन्य डिवाइसों को सीधे फोन से चार्ज कर सकते हैं।
कंपनी का दावा है की बैटरी की हेल्थ 6 साल तक अच्छी रहेगी बेंचमार्क के अनुसार 40Hrs का वीडियो प्लेबैक, 93Hrs का ऑडियो प्लेबैक, 15+Hrs का BGMI गेमिंग, और 18+Hrs का सोशल मीडिया स्क्रोलिंग देखने को मिलता है इसके साथ सुपर गेमिंग परफॉरमेंस मोड भी मिलता है यही वजह है कि यह फोन गेमर्स, ट्रैवलर्स और हैवी यूज़र्स के लिए काफी आकर्षक विकल्प बन सकता है। यह फ़ोन पिछले मॉडल की तुलना में अपग्रेड मॉडल होता है क्योकि वीवो t4x में IP64 की रेटिंग मिलती है इसके साथ फ़ोन को दूरबिलिटी के मामले में मिलिट्री ग्रेड का सर्टिफिकेट मिला है।
Vivo T5x 5G के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह सेंसर शामिल है फ़ोन में लगे सोनी सेंसर की मदद से बेहतर डिटेल, नेचुरल कलर और संतुलित एक्सपोज़र वाली फोटो और वीडियो क्लिक कर सकते है वंही पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए 2MP का डेप्थ सेंसर बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट को बेहतर बनाता है फ़ोन में पीछे की तरफ LED फ्लैश का सपोर्ट भी मिलता है जो कम रोशनी में फोटोग्राफी के दौरान मददगार साबित होता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर की वजह से सेल्फी फोटो में बेहतर डिटेल और प्राकृतिक स्किन टोन देखने को मिलती है सोशल मीडिया और वीडियो कालिंग के लिए यह कैमरा अच्छा अनुभव प्रदान करता है इस फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें Underwater फोटोग्राफी मोड भी दिया गया है जिससे पानी के अंदर भी फोटोग्राफी का अनुभव ले सकते है वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें रियर और फ्रंट से 30fps पर 4k का सपोर्ट मिलता है।
निष्कर्ष
Vivo T5x 5G उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है जो लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं क्योकि इसमें MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर, 120Hz FHD+ डिस्प्ले, 7200mAh की विशाल बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग और 50MP Sony IMX852 कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7200mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने के साथ 6 साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा करती है अगर आप एक ऐसा 5G स्मार्टफोन चाहते हैं जो शानदार बैटरी बैकअप, भरोसेमंद परफॉर्मेंस, अच्छा कैमरा और मजबूत बिल्ड क्वालिटी प्रदान करे, तो Vivo T5x 5G निश्चित रूप से आपकी शॉर्टलिस्ट में शामिल होने लायक है।
1 thought on “Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च,7200mAh बैटरी और Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ मचा रहा धमाल ?”