ब्लॉग Samsung Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro लांच से पहले काफी जानकारी लीक हो गयी थी इसके मॉडल और डिज़ाइन, मुख्य फीचर्स, और कीमत सामने आ गए थे I
Samsung Unpacked 2026 के लांच से पहले सैमसंग के नए TWS ईयरबड्स Galaxy Buds 4 प्रो के बारे में स्पेसिफिकेशन लीक सामने आ गयी थी सैमसंग के 25 फरवरी 2026 के इवेंट से पहले Galaxy Buds 4 की काफी जानकारी सामने आयी थी ये दोनों स्टैण्डर्ड और प्रो मॉडल की झलक सामने आयी है आइये इस लीक को आसान हिंदी में समझते है I
कब हुआ लांच ?
लांच की बात करे तो सैमसंग अपना इवेंट Galaxy Unpacked 2026 को 25 फरवरी 2026 को रखा था जिसमे वह S26 सीरीज के साथ-साथ Buds 4 और Buds 4 Pro को आधिकारिक तौर पर लांच कर दिया है I हालंकि सैमसंग इवेंट में इस चीज की जानकारी का खुलाशा हो गया था I
इसे भी पढ़े:- Samsung Galaxy S26 Series कब होगा लांच, कितनी होगी कीमत आइये जानते है इसके बारे में ?
Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro का डिज़ाइन और मॉडल
सैमसंग अपनी आगामी Galaxy Buds 4 सीरीज़ को दो वेरिएंट्स में लॉन्च कर दिया है, जिनमें Galaxy Buds 4 और Galaxy Buds 4 Pro शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मॉडल्स में नया फ्लैट स्टेम डिज़ाइन देखने को मिलता है, जो मौजूदा Galaxy Buds 3 Pro से काफी अलग है डिज़ाइन में सबसे बड़ा बदलाव चार्जिंग केस में देखने को मिलता है। इस बार केस को होरिज़ॉन्टल लेआउट में पेश किया गया है, जबकि पिछले मॉडल्स में अलग डिज़ाइन देखने को मिला था। इसके अलावा, केस के ट्रांसपेरेंट ढक्कन के साथ आने की भी संभावना है, जिससे अंदर रखे ईयरबड्स आसानी से दिखाई देंगे और प्रोडक्ट को अधिक प्रीमियम लुक मिलेगा।
Galaxy Buds 4 को स्टैंडर्ड मॉडल के तौर पर पेश किया गया है, जिसमें ओपन-ईयर डिज़ाइन देखने को मिलटी है। वहीं, Galaxy Buds 4 Pro में बेहतर फिटिंग और प्रभावी Active Noise Cancellation (ANC) के लिए सिलिकॉन ईयर टिप्स दिया गए हैं। इसके अलावा, दोनों मॉडल्स में स्टेम वाला डिज़ाइन बरकरार रखा गया है, जिससे कॉल कंट्रोल, टच जेस्चर और माइक्रोफोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सके। बड्स में ये बदलाव देखने को मिलते हैं, जिससे Galaxy Buds 4 सीरीज़ डिज़ाइन और फीचर्स के मामले में पिछली जनरेशन की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड साबित हो जाती है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
फीचर्स और टेक्नोलॉजी में इसमें बहुत सारे बदलाव देखने को मिलते है I
ANC (Active Noise Cancellation)
Samsung Galaxy Buds 4 Pro में शानदार ऑडियो अनुभव के लिए कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं Galaxy के दोनों मॉडल में नॉइज़ कैंसलेशन सिस्टम और Adaptive ANC का सपोर्ट मिलता है जिससे आसपास के वातावरण के अनुसार अपने आप नॉइज़ कैंसलेशन को एडजस्ट करता है ताकि आपको हर स्थिति में बेहतर सुनने का अनुभव मिल सके। यह एक अच्छा फीचर्स माना जाता है ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इनमें एनहांस्ड 2-way स्पीकर सिस्टम दिया गया है यह हाई और लौ साउंड को अलग-अलग तरीके से प्रोसेस करता है जिससे म्यूजिक सुनते समय बेहतर डिटेल और दमदार बास मिलता है
इसके आलावा 360 ऑडियो के साथ फिल्म और म्यूजिक सुनने के दौरान अधिक इमर्सिव और थिएटर जैसा अनुभव प्रदान करता है वहीं, Voice Detect फीचर आप बोलना शुरू करते ही म्यूजिक की आवाज़ को कम करके बातचीत को आसान बना देता है।
हेड जेस्चर कंट्रोल्स
Galaxy Buds 4 और Buds 4 Pro में हेड कंटोल सिस्टम देखने को मिलेगा जिसमे आप बात करते समय सीर को हिलाने और नोद करने से कालिंग को कण्ट्रोल कर सकते है I जिससे बेहतर साउंड क्वीलिटी मिलने की उम्मीद है सैमसंग यूज़र्स के लिए सबसे उपयोगी फीचर्स में से एक Auto Switch हो सकता है जिसकी मदद से बड्स अपने आप सैमसंग के अलग-अलग डिवाइसेज़, जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप के बीच स्विच कर सकते हैं इसके साथ बेहतर और स्थिर कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1 का सपोर्ट दिया गया है यह नई ब्लूटूथ तकनीक तेज़ पेयरिंग, कम लेटेंसी और बेहतर पावर एफिशिएंसी प्रदान करती है जिससे म्यूजिक और कालिंग का अनुभव और भी स्मूथ हो जाता है I
Galaxy AI फीचर्स
Samsung Galaxy Buds 4 सीरीज़ में इस बार कुछ नए AI फीचर्स भी देखने को मिलते है जो यूज़र एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा स्मार्ट बना देंगे इसका लाइव ट्रांसलेशन फीचर जिसकी मदद से अलग-अलग भाषाओं में हो रही बातचीत को रियल-टाइम में समझना आसान हो जाता है और स्मार्ट वौइस् कमांड्स का सपोर्ट मिलता है जिससे यूजर बिना स्मार्टफोन को हाथ लगाए वौइस् जनरते कर सकते है इसके आलावा UWB (Ultra Wideband) तकनीक फीचर ईयरबड्स की सटीक लोकेशन ट्रैकिंग में मदद करता है जिसकी मदद से ईयरबड्स आसानी से खोज सकते है I
बैटरी और परफॉर्मेंस
Galaxy Buds 4 सीरीज में लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए 61mAh की बैटरी दी गयी है जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है इसके परफॉरमेंस की बात करे तो ANC ऑन रहने पर ईयरबड्स लगभग 4.5 घंटे तक का टॉक टाइम और चार्जिंग केस से कुल 20 घंटे तक का टॉक टाइम मिलता हैVANHI म्यूजिक में लगभग 6 घंटे तक लगातार म्यूजिक प्लेबैक और चार्जिंग केस के साथ मिलाकर बैकअप करीब 26 घंटे तक बढ़ सकता है चार्जिंग के लिए 2.5W से 4.5W तक की पावर की आवश्यकता हो होती है I
ड्यूरेबिलिटी के मामले में Galaxy Buds 4 Pro को IP57 रेटिंग मिलती है। इसका मतलब है कि ये ईयरबड्स धूल से बेहतर सुरक्षा के साथ-साथ पसीने और पानी के हल्के संपर्क को भी झेल सकते हैं। ऐसे में वर्कआउट, आउटडोर गतिविधियों और रोजमर्रा के उपयोग के दौरान इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।
Galaxy Buds: कीमत
Galaxy Buds 4 और Buds 4 प्रो की कीमत कुछ इस प्रकार हो सकती है Galaxy Buds 4 की कीमत लगभग 18,000 रुपये हो सकती है और वही Galaxy Buds 4 Pro की कीमत लगभग 22,000 रुपये हो सकती है वंही बैंक ऑफर के जरिये 1,000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ अमेज़न और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं I
इस कीमत पर क्या ये ईयरबड्स खरीदना सही रहेगा I
मेरे हिसाब से यदि आप एक Samsung यूज़र हैं और प्रीमियम ऑडियो अनुभव के साथ स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं, तो ₹22,999 की कीमत पर Galaxy Buds 4 Pro खरीदना एक सही फैसला साबित होता है। लेकिन यदि आपकी जरूरत सिर्फ बेसिक म्यूजिक और कॉलिंग तक सीमित है, तो कम कीमत वाले विकल्प बेहतर वैल्यू दे सकते हैं।