एप्पल ने अपने आधिकारिक पेज पर आईफोन यूजर के लिए नया iOS 27 अपडेट जारी कर दिया है कंपनी के मुताबिक यह अपडेट 14 सितंबर 2026 को उपलब्ध कराया गया है। लेकिन भारत में आईओएस 27 अपडेट आज रात यानी 10:30 बजे आ सकता है
एप्पल आईओएस 27 अपडेट में सबसे बड़ा इसका Siri AI फीचर है जिसे एप्पल इंटेलिजेंस के साथ पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल बनाया गया है। आईओएस 27 अपडेट में केवल Siri में बदलाव नहीं किया गया है एप्पल कंपनी ने फ़ोटो, कैमरा, सफ़ारी, पासवर्ड और पैरेंटल कंट्रोल्स से जुड़े कई नए फीचर्स जोड़े हैं।
इसके साथ कंपनी ने लिक्विड ग्लास डिजाइन ऐप लॉन्च स्पीड और एयरड्रॉप जैसी कई तकनीक सुविधाओं में भी सुधार किया गया है इस आर्टिकल में Apple iOS 27 अपडेट के सभी फ़ीचर्स और इसे कैसे इंस्टॉल करें, इसके बारे में जानेंगे।
iOS 27 में Siri AI हुआ ज्यादा स्मार्ट
एप्पल के आईओएस 27 अपडेट में सबसे बड़ा बदलाव Siri AI है जो एक एआई असिस्टेंट की तरह काम करता है Apple के अनुसार, युजेर अब सिरी AI से खुले सवाल पूछ सकते हैं, यानी Siri को सिर्फ छोटे वॉइस कमांड देने के बजाय अब ज्यादा बातचीत वाले तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।
यूजर अब इस AI से अपनी पर्सनल बात चित की भाषा में सवाल पूछ सकते हैं उदाहरण के लिए, iPhone में मौजूद पुराने फ़ोटो, ईमेल और सेव किए गए नोट्स को खोजने के लिए आसान भाषा में बोल सकते हैं लेकिन एप्पल की ऑफिशियल साइट पर सिरी एआई फिलहाल अंग्रेजी में रोलआउट हो रहा है।
Siri AI दूसरे ऐप्स में भी कर सकता है काम
आईओएस 27 में नया सिरी एआई का उपयोग केवल सवालों का जवाब देने के लिए नहीं बल्कि रोज़मरा के कमो को आसान बनाने के लिए भी कर सकते हैं एप्पल के मुताबिक सिरी AI मैसेज, म्यूज़िक, रिमाइंडर और दूसरे ऐप्स में एक्शन ले सकता है।
उदाहरण के तौर पर यूजर सिरी से मैसेज एडिट और म्यूजिक में किसी गाने को प्लेलिस्ट में शामिल करें जैसा काम करवाए जा सकते हैं इसके अलावा iPhone यूज़र टाइपिंग के दौरान टेक्स्ट को लिखने के लिए Siri को निर्देश दे सकता है। कंपनी ने इसके लिए एक अलग से ऐप भी पेश किया है। जिसमें सिरी से की गई बातों को एक जगह देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें:- Android 17 Update – जानिए क्या है खास फीचर्स और अपडेट ?
कैमरे में सिरी मोड से विज़ुअल सर्च
iOS 27 में कैमरा ऐप को भी ऐप्पल इंटेलिजेंस के साथ जोड़ा गया है यानी अब सिरी मोड की मदद से किसी भी चीज़ के बारे में सवाल पूछ सकते हैं और उसकी जानकारी ले सकते हैं इसका मतलब यह है कि कैमरे के सामने मौजूद किसी भी चीज़ के बारे में जानकारी लेने के लिए अलग से फोटो लेने की ज़रूरत कम हो सकती है।
इस अपडेट में फोटो एडिटिंग के लिए AI-पावर्ड बदलाव किए गए हैं ऐप्पल ने Reframe, Extend और Clean Up जैसे टूल शामिल किए हैं Reframing की मदद से फ़ोटो खींचने के बाद फ्रेमिंग को दोबारा एडजस्ट कर सकते हैं और एक्सटेंड टूल से फोटो के फ्रेम को बढ़ाने की सुविधा मिलती है वही क्लीन अप से किसी भी चीज़ को हटा सकते हैं।
बच्चों की सुरक्षा के लिए नए फीचर्स
कंपनी ने चाइल्ड सेफ्टी के लिए iOS 27 में कई फीचर दिए हैं जिसमें माता-पिता नए पैरेंटल कंट्रोल्स के तरीके से बच्चों को आईफोन इस्तेमाल को आसानी से मैनेज कर सकते हैं यहाँ तक की इसके सेटअप असिस्टेंट में माता-पिता यह भी चुन सकते हैं कि बच्चा कोन से ऐप्स इस्तेमाल कर सकते हैं
इसके अलावा अगर बच्चा नई वेबसाइट पर जाना चाहता है तो Ask to Browse फीचर की मदद से उसको परमिशन मांगनी पड़ सकती है माता-पिता अब मनोरंजन, गेम्स और सोशल मीडिया जैसी कैटेगरी के लिए टाइम अलाउंस सेट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- Apple iPhone Duo में नहीं मिलेंगे ये 5 फीचर्स? लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
iOS 27 किन iPhone में मिलेगा?
एप्पल की ऑफिशियल लिस्ट के आधार पर iOS 27 इन डिवाइस के लिए उपलब्ध है:
- iPhone Duo
- iPhone 18 Pro Max
- iPhone 18 Pro
- iPhone 17 Pro Max
- iPhone 17 Pro
- iPhone Air
- iPhone 17
- iPhone 17e
- iPhone 16 Pro Max
- iPhone 16 Pro
- iPhone 16 Plus
- iPhone 16
- iPhone 16e
- iPhone 15 Pro Max
- iPhone 15 Pro
- iPhone 15 Plus
- iPhone 15
- iPhone 14 Pro Max
- iPhone 14 Pro
- iPhone 14 Plus
- iPhone 14
- iPhone 13 Pro Max
- iPhone 13 Pro
- iPhone 13
- iPhone 13 mini
- iPhone 12 Pro Max
- iPhone 12 Pro
- iPhone 12
- iPhone 12 mini
- iPhone 11 Pro Max
- iPhone 11 Pro
- iPhone 11
- iPhone SE (2nd generation और बाद के मॉडल)
iOS 27: AI के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल पर ज्यादा फोकस
कुल मिलाकर इस अपडेट का फोकस केवल नया डिजाइन नहीं बाल्की iPhone के रोजमर्रा के इस्तेमाल को ज्यादा इंटेलिजेंट बनाने पर दिखाई देता है। Siri AI, कैमरा में विज़ुअल सर्च, AI फोटो एडिटिंग, और बेहतर पैरेंटल कंट्रोल इसके प्रमुख हिस्से हैं।
हालांकि सिरी एआई की उपलब्धता फिलहाल अंग्रेजी में रोलआउट हो रही है और Apple Intelligence के फीचर्स डिवाइस और भाषा के अनुसार अलग हो सकते हैं, इसलिए किसी पुराने iPhone में iOS 27 अपडेट मिलने का मतलब यह नहीं है कि उसमें iOS 27 के हर AI फीचर की उपलब्धता समान होगी।
Ankesh Rajpoot is a tech writer and editor at Phonerunning, focused on smartphones, detailed specifications, comparisons, buying guides, prices, and mobile technology updates. He writes easy-to-understand content to help readers make informed smartphone decisions.