phonerunning

iPhone 18 Pro Series में बड़ा अपग्रेड! 48MP कैमरा, A20 Pro चिप और 43 घंटे की बैटरी

Apple ने अपनी नई प्रो सीरीज में iPhone 18 Pro Series को पेश कर दिया है। Iphone की प्रो सीरीज हमेशा अपने कैमरा और परफॉर्मेंस के लिए इंडियन मार्केट में चर्चा में रहती हैवही अब iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ Apple ने कैमरा कंट्रोल, बैटरी और प्रोसेसिंग पावर में कई बड़े बदलाव किए हैं।

कंपनी ने इस बार 48MP फ़्यूज़न मेन कैमरे में वेरिएबल अपर्चर का सपोर्ट दिया है जबकि नए A20 Pro चिप और वेपर चैंबर से परफॉर्मेंस को बेहतर करने का दावा किया गया है।

इस आर्टिकल में हम iPhone 18 Pro और 18 Pro Max की पूरी स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा, डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी, AI फीचर्स, स्टोरेज, कीमत और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Iphone 18 Pro and Iphone 18 Pro Max

iPhone 18 Pro Series की स्पेसिफिकेशन

SpecificationiPhone 18 ProiPhone 18 Pro Max
डिस्प्ले6.3-inch Super Retina XDR OLED6.9-inch Super Retina XDR OLED
रिफ्रेश रेटProMotion up to 120HzProMotion up to 120Hz
प्रोसेसरA20 ProA20 Pro
CPU6-core6-core
GPU7-core Neural Accelerators के साथ7-core Neural Accelerators के साथ
मेन कैमरा48MP Fusion Main, Variable Aperture48MP Fusion Main, Variable Aperture
अल्ट्रा-वाइड48MP48MP
टेलीफोटो48MP48MP
फ्रंट कैमरा18MP Center Stage18MP Center Stage
स्टोरेज256GB से 2TB256GB से 2TB
वजन211 ग्राम249 ग्राम
कनेक्टिविटी5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 65G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6

6.3 इंच और 6.9 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का सुपर रेटीना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है जबकि iPhone 18 Pro Max में OLED डिस्प्ले के साथ 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। आईफोन 18 प्रो का रिजॉल्यूशन 2622×1206 पिक्सल और प्रो मैक्स का रिजॉल्यूशन 2868×1320 पिक्सल है। इन दोनों फ़ोन की डिस्प्ले 460ppi पर काम करती है।

कंपनी ने दोनों फोन में 120Hz का प्रोमोशन एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, डायनामिक आइलैंड और P3 वाइड कलर का सपोर्ट दिया है। अगर फोन के ब्राइटनेस की बात करें तो डिस्प्ले की टिपिकल ब्राइटनेस 1,000 निट्स, एचडीआर पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स और आउटडोर पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है वन्ही डिस्प्ले की न्यूनतम ब्राइटनेस 1 निट्स तक जा सकती है।

48MP वेरिएबल अपर्चर वाला नया कैमरा

iPhone 18 Pro Series का सबसे बड़ा बदलाव इसका 48MP फ़्यूज़न मेन कैमरा सिस्टम है कंपनी ने इसमें एक वेरिएबल अपर्चर का इस्तेमाल किया है जिससे पोटो क्लिक करते हुए अपर्चर को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार बदल भी सकते हैं एप्पल के के अनुसार इसमें ƒ/1.48, ƒ/1.8, ƒ/2.8 और ƒ/4.0 के चार अपर्चर ऑप्शन मिलते हैं।

इन चारो अपर्चर का मेन काम, कम रोशनी में ज्यादा रोशनी लेने से लेकर, पोर्ट्रेट और ग्रुप फोटो लेते समय कैमरा कैमरा कंट्रोल को बेहतर बनाना है। दोनों फोन के नए अपर्चर सिस्टम में छह लेजर-कट ब्लेड का इस्तेमाल किया गया है जो अपर्चर को धीरे-धीरे बदलने में मदद करते हैं वही अपनी जरूरत के अनुसार कैमरा अपर्चर को अपने आप भी एडजस्ट कर सकते हैं।

आईफोन 18 प्रो सीरीज में 48MP प्रो फ्यूजन कैमरा सिस्टम दिया गया है जिसके रियर में तीन कैमरा शामिल है इसके प्राइमरी में 48MP का वेरिएबल अपर्चर वाला फ्यूजन मेन कैमरा दिया गया है, इसके साथ ƒ/2.2 अपर्चर वाला 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और ƒ/2.8 वाला 48MP का फ्यूज़न टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।

इसके टेलीफोटो कैमरा से 8x तक ऑप्टिकल ज़ूम और 40x तक डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट मिलता है फोन के प्राइमरी कैमरे में OIS और फोकस पिक्सल का इस्तेमाल किया गया है वहीं टेलीफोटो कैमरा 3D सेंसर-शिफ्ट स्टेबिलाइज़ेशन, ऑटोफोकस और टेट्राप्रिज्म डिज़ाइन के साथ आता है।

कंपनी ने एप्पल के कैमरा ऐप में कुछ नए प्रो कॉन्टोले को जोड़ा है जिसके जरिए यूज़र अपर्चर, शटर स्पीड, व्हाइट बैलेंस और हिस्टोग्राम जैसे फीचर्स अपने आप कंट्रोल कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:- Apple iPhone Duo में नहीं मिलेंगे ये 5 फीचर्स? लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

Apple Reference Image क्या है?

iPhone 18 Pro में एप्पल रेफ़रेंस इमेज के नाम से एक फीचर भी दिया गया है कंपनी के अनुसार यह नया फीचर हर पिक्सेल के साथ कैप्चर किए गए पिक्सल डेटा पर डिजिटल हस्ताक्षर को दर्ज करता है और reference mode की मदद से हस्ताक्षर किए गए फोटो से reference image तैयार की जाती है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों मॉडल में 18MP सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें फोकस पिक्सल के साथ ऑटोफोकस, फोटो और वीडियो कॉल के लिए सेंटर स्टेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। दोनों फोन के फ्रंट कैमरे से 60fps पर 4K डॉल्बी विजन वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

iPhone 18 Pro Max and iPhone 18 Pro: iPhone 18 Pro Max, back exterior, burgundy color (dark red), Pro Fusion camera system at top, Apple logo in center, iPhone 18 Pro, front exterior, all-screen design, side exterior, Action button, volume buttons, side button, Camera Control button

iPhone 18 Pro Series: A20 Pro चिपसेट

कंपनी के डोनो मॉडल में A20 प्रो चिप का इस्तमाल किया गया है यह 2nm पर आधारित चिपसेट है apple के अनुसार A19 Pro की तुलना में 50 प्रतिशत से ज्यादा मेमोरी बैंडविड्थ के साथ आती है यह चिप 6-core CPU और 7-core GPU के साथ आती है, जिसे खास तौर पर तेज परफॉर्मेंस और AI से जुड़े कामों के लिए तैयार किया गया है इसके अलावा चिप में हार्डवेयर-एक्सेलरेटेड रे ट्रेसिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे ग्राफिक्स और AI से जुड़े प्रोसेसिंग कामों को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिलती है।

फोन में लंबे समय तक वर्कलोड को संभालने के लिए एप्पल ने नया वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया है कंपनी के मुताबिक नए वेपर चैंबर का सरफेस एरिया iPhone 17 Pro की तुलना में करीब तीन गुना है जिससे परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत तक सुधार किया जा सकता है।

iPhone 18 Pro Series: बैटरी

iPhone 18 Pro सीरीज की बड़ी खासियतों में से इस बार बैटरी शामिल है एप्पल की स्पेसिफिकेशन के हिसाब से आईफोन 18 प्रो में 34 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और आईफोन 18 प्रो मैक्स में 43 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दिया गया है वन्ही प्रो मैक्स को सिंगल चार्ज में 29 घंटे का तक इस्तेमाल बताया गया है कंपनी के अनुसार आईफोन 18 प्रो को 15 मिनट में करीब 50% तक चार्ज कर सकते हैं और प्रो मैक्स को सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर 5 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है

इसे भी पढ़ें:- Xiaomi 18 Fold: 7.58″ डिस्प्ले और 200MP Leica कैमरा

iPhone 18 Pro Series की भारत में कीमत

एप्पल इंडिया स्टोर के अनुसार iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है, जबकि iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 रखी गई है।

iPhone 18 Pro Price

Storage Prize
256GB₹1,64,900
512GB₹1,89,900
1TB₹2,39,900
2TB₹3,14,900

iPhone 18 Pro Max Price

Storage Prize
256GB₹1,79,900
512GB₹2,04,900
1TB₹2,54,900
2TB₹3,29,900

iPhone 18 Pro में सबसे बड़े अपग्रेड कौन से हैं?

अगर फोन की पूरी सीरीज को एक साथ देखें तो आईफोन 18 प्रो में कुल पांच सबसे बड़े बदलाव नजर आते हैं

1. Variable Aperture Camera: फोन के 48MP के फ्यूजन प्राइमरी कैमरे में वेरिएबल अपर्चर कैमरा सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है जिससे अपर्चर को ऑटोमैटिक या फिर अपने आप एडजस्ट कर सकते हैं।

2. A20 Pro Chip: दोनों फोन में A20 Pro चिप, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित है इसके साथ 7-कोर GPU और डुअल 16-कोर न्यूरल इंजन को परफॉर्मेंस और AI को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

3. नया Vapor Chamber: iPhone 17 Pro की तुलना में तीन गुना ज्यादा सरफेस एरिया वाला वेपर चैंबर सस्टेन्ड परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए दिया गया है।

4. बेहतर Battery Life: कंपनी के अनुसार प्रो मॉडल में 36 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और और Pro Max मॉडल में 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है

5. Siri AI: दोनों फोन में iOS 27 के साथ नया Siri AI मॉडल पर्सनल टेक्स्ट, ऑनस्क्रीन जागरूकता और कैमरा ऐप इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स लेकर आता है।

iPhone 18 Pro Series: FAQs

Q1. iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत कितनी है?

iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है।

Q2. iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत कितनी है?

iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है।

Q3. iPhone 18 Pro में कौन सा प्रोसेसर है?

इसमें Apple का A20 Pro चिप दिया गया है, जिसमें 6-कोर CPU, 7-कोर GPU और डुअल 16-कोर न्यूरल इंजन है।

Q4. iPhone 18 Pro का मेन कैमरा कितने MP का है?

इसमें 48MP फ़्यूज़न मेन कैमरा है, जिसमें वेरिएबल अपर्चर दिए गए हैं।

Q5. iPhone 18 Pro Max कितने घंटे का video playback देता है?

Apple की स्पेसिफिकेशन के अनुसार iPhone 18 Pro Max में 43 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिलता है।

Categories

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment