phonerunning

Apple iPhone Duo में नहीं मिलेंगे ये 5 फीचर्स? लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर लॉन्च से कुछ घंटे पहले बड़ा खुलासा सामने आया है। नई जानकारी के मुताबिक एप्पल अपने फोल्डेबल फोन को आईफोन अल्ट्रा के नाम से नहीं, बल्कि iPhone Duo के नाम से पेश कर सकती है। इसके अलावा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एप्पल फोन पेंसिल का सपोर्ट कर सकता है, जिससे यह सिर्फ एक फोल्डेबल स्मार्टफोन नहीं बल्कि बड़े स्क्रीन वाले प्रोडक्टिविटी डिवाइस के तौर पर भी सामने आ सकता है।

एप्पल ने 9 सितंबर 2026 के अपने आधिकारिक साइट पर “सरप्राइज एंड शाइन” इवेंट की जानकारी साझा की है हालांकि कंपनी ने अभी तक फोल्डेबल iPhone के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसके बेस वेरिएंट की कीमत $2,500 यानी करीब ₹2.38 लाख बताई जा रही है।

सामने आई नई रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Duo मैं कुछ फीचर नहीं मिल सकते हैं जो Iphone 18 Pro और Pro Max मॉडल में शामिल है इनमें Face ID, टेलीफोटो कैमरा, Action Button, फिजिकल SIM स्लॉट और mmWave 5G जैसे फीचर्स बताए जा रहे हैं।

iPhone Duo: Face ID की जगह Touch ID

iPhone Duo में रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे बड़ा बदलाव बायोमेट्रिक सिक्योरिटी सिस्टम को लेकर बताया जा रहा है एप्पल कंपनी डुओ फ़ोन में फेस आईडी की जगह साइड-माउंटेड Touch ID दे सकती है। इस छोटे बदलाव की वजह फोन का बेहद पतला डिजाइन माना जा रहा है।

किसी भी स्मार्टफोन में फेस आईडी के लिए ट्रूडेप्थ कैमरा सिस्टम और उससे जुड़े हार्डवेयर की जरूरत होती है। इसके साथ फोल्डेबल फोन में दो स्क्रीन और सीमित इंटरनल स्पेस रखने के कारण एप्पल के लिए इस सिस्टम को फिट करना मुश्किल हो सकता है।

एप्पल के आने वाले फोन में अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो एप्पल के फ्लैगशिप फोन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है एप्पल ने इससे पहले Iphone X में फ़ेशियल ID को टच आईडी की जगह दी थी। साथ ही रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फोन की दोनों स्क्रीन के लिए फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है लेकिन बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए टच आईडी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

टेलीफोटो कैमरा नहीं होने की खबर

फोन में सबसे बड़ा बदलाव कैमरा सिस्टम में देखने को मिल सकता है उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Duo के पीछे तीन कैमरे की जगह दो कैमरे दिए जा सकते हैं जिनमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल हो सकते हैं जबकि Pro मॉडल्स में मिलने वाला टेलीफ़ोटो कैमरा गायब हो सकता है।

वही एप्पल के प्रो और प्रो मैक्स मॉडल में प्राइमरी, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो कैमरा का इस्तेमल किया गया है अगर फोल्डेबल फोन में टेलिफोटो कैमरा नहीं मिलता है तो इसका असर सीधे फोटो और वीडियो पर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:- iPhone 17 बनाम iPhone 17 Pro: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर है ?

Action Button भी हो सकता है गायब

रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन के डमी यूनिट्स के डिज़ाइन को लेकर सामने आए एक्शन बटन न होने की बात कही गई है। यही नहीं, फोन के एक किनारे पर ट्रेडिशनल म्यूट स्विच भी नहीं होने की रिपोर्ट है इसके साथ iPhone Duo में वॉल्यूम कंट्रोल्स को भी सामान्य एप्पल डिज़ाइन से अलग जगह पर रखा जा सकता है।

Apple कंपनी ने पहली बार iPhone 15 Pro में एक्शन बटन को म्यूट स्विच के रूप में पेश किया था और उसके बाद अभी तक आए सभी मोडलो में पेश किया है लेकिन फोल्डेबल फोन इसका न होना एक दिलचस्प डिजाइन का कार्ड हो सकता है।

Physical SIM कार्ड स्लॉट भी नहीं होगा?

iPhone Duo में केवल eSIM होने की संभावना जताई जा रही है यानी फोन में फिजिकल सिम कार्ड लगाने के लिए कोई स्लॉट नहीं हो सकता है फ़ोन में सिम ट्रे ना हो पूरी तरह से नया नहीं है इसे पहले कंपनी ने iPhone Air को भी पतले डिजाइन और अलग इंटरनल आर्किटेक्चर मॉडल पर पेश किया है फोल्डेबल iPhone में SIM ट्रे हटाने से Apple को इंटरनल स्पेस का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है।

mmWave 5G भी हो सकता है बाहर

iPhone Duo में सबसे बड़ा बदलाव mmWave 5G को लेकर कहां जा रहा है MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक फ़ोन में mmWave 5G सपोर्ट नहीं मिलने की संभावना बताई गई है हालांकि mmWave 5G का फोन में न होना भारतीय युवाओं के लिए परेषानी की बात बात नहीं हो सकती है क्योंकि apple के इस मॉडल को मुख्य रूप अमेरिका के बाजारों में जरुरत पड़ती है इसलिए भारत में फोन खरीदने वाले अधिकांश यूजर्स के लिए इसका इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

इसे भी पढ़ें:- Apple iPhone 17e: फुल स्पेसिफिकेशन, कीमत और एक्सपर्ट रिव्यू हिंदी में ?

इतने महंगे फोन में ये कटौती क्यों?

आईफोन डुओ की सबसे बड़ी खासियत इसका फोल्डेबल और पतला डिजाइन बताया जा रहा है Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक Apple का पहला foldable iPhone बेहद प्रीमियम कीमत के साथ बाजार में आ सकता है और कंपनी इसके जरिए फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ी एंट्री करने की तैयारी कर रही है।

वही कुछ रिपोर्ट्स इसकी कीमत 2,000 डॉलर से ज्यादा होने की जानकारी दी गई है लेकिन अभी तक इंडिया में संभावित कीमत या उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एप्पल फोल्डेबल फोन में कैमरा और ज्यादा फीचर देने पर फोकस नहीं कर रहा है उसका फ़ोकस पतला, प्रीमियम और एप्पल के मौजूदा इकोसिस्टम के साथ कर रहा है।

निष्कर्ष

एप्पल कंपनी की तरफ से यह पहला फोल्डेबल iPhone लोगो के लिए बहुत खास हो सकता है लेकिन सामने आ रही रिपोर्ट्स बताती हैं कि एप्पल इसके पतले और फोल्डेबल डिजाइन के लिए कुछ लोकप्रिय iPhone फीचर्स को छोड़ सकती है।

Face ID की जगह Touch ID, Telephoto कैमरे की अनुपस्थिति, Action Button का हटना, eSIM-only डिजाइन और संभावित mmWave 5G कटौती इस फोन को मौजूदा Pro मॉडल्स से काफी अलग बना सकती है। अब 9 सितंबर के Apple Event में यह देखना दिलचस्प होगा कि Apple इन रिपोर्ट्स को सही साबित करती है या फोल्डेबल iPhone के साथ कोई ऐसा सरप्राइज देती है, जिसकी उम्मीद फिलहाल नहीं की जा रही है।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment