Xiaomi 18 Fold कंपनी की तरफ से नया फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसे शाओमी कंपनी ने बड़े फोल्डेबल फोन से अलग “Mid-Fold” डिजाइन के साथ पेश किया है। Xiaomi ने इस फोन को आज यानी 7 सितंबर 2026 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक फोल्डेबल स्मार्टफोन है जिसमें बंद होने पर 5.38-इंच की कवर स्क्रीन और खोलने पर 7.58-इंच की इनर स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा फोन में शाओमी का नया Xring O3 AI फ्लैगशिप चिप इसका इस्तेमाल किया गया है। जिसे कंपनी ने 24 अगस्त को आधिकारिक तौर पर पेश किया था।
Xiaomi 18 Fold: स्पेसिफिकेशन
शाओमी 18 फोल्ड में दो स्क्रीन दी गई है फोन के बाहर की तरफ 5.38-इंच डिस्प्ले है, जबकि अंदर की तरफ़ यानी फोन खोलने पर 7.58-इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलती है इस दोनों स्क्रीन का इस्तेमाल सामान्य कॉलिंग, मैसेजिंग और छोटे-मोटे काम के लिए बाहर की स्क्रीन और वहीं मल्टीटास्किंग, वीडियो देखने एडिटिंग करने और बड़ी स्क्रीन की की जरूरत वाले कामों के लिए इसे खोलकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
फ़ोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका मिड-फोल्ड फॉर्म फैक्टर है अभी तक लॉन्च किए गए फोल्डेबल फोन की तुलना में कंपनी के अनुसार इसका बाहरी डिस्प्ले ज्यादा कॉम्पैक्ट रखा गया है। शाओमी ने दोनों स्क्रीन को लगभग 2:1 रेशियो के आसपास रखा है यह डिजाइन उन लोगों के लिए ज़्यादा खास हो सकती है जिन्हें फोल्ड होने पर बड़ी स्क्रीन चाहिए लेकिन बंद होने पर कम चौड़ी महसूस हो फोन को Xiye Red कलर में पेश किया गया है।
फ़ोन में परफ़ॉर्मेंस के लिए कंपनी का नया Xring O3 AI फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है जिसे कंपनी ने 24 अगस्त को आधिकारिक तौर पर पेश किया था यह चिपसेट शाओमी 18 फोल्ड की शुरुआती चिपसेट होने वाली है उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Xring O3 AI चिपसेट को 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है और शाओमी कंपनी ने इसके साथ नई पीढ़ी की LPDDR6 मेमोरी को भी जोड़ने का दावा किया है।
यह कॉम्बिनेशन इसलिए खास हो सकता है क्योंकि फोल्डेबल फ़ोन में बड़ी स्क्रीन के साथ मल्टीटास्किंग और एप्लिकेशन का इस्तेमाल बढ़ सकता है फोन में ज्यादा तेज मेमोरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर इस तरह के कामों को संभालने में मदद कर सकता है
इसे भी पढ़ें:- Xiaomi 17 Ultra: 200MP Telephoto कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च ?
फोटोग्राफी के लिए शाओमी 18 फोल्ड में Leica के साथ तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है फ़ोन के पिछले हिस्से में 1/1.56-इंच सेंसर वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका फ़ायदा खास तौर पर ज्यादा डिटेल वाली फ़ोटो और वीडियो को कैप्चर करने में किया जा सकता है इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी शामिल हैं स्पेसिफिकेशन के अनुसार, पेरिस्कोप कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट करता हैजबकि कैमरा सिस्टम में Leica की Summilux ऑप्टिक्स का उपयोग किया गया है।
Xiaomi 18 fold में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है कंपनी के अनुसार, बैटरी में 20 प्रतिशत सिलिकॉन कंटेंट है और बैटरी को फोन के अंदर फिट करने के लिए स्टैकिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जिससे फ़ोल्ड डिज़ाइन के अंदर ज्यादा पावर मिल सके। शाओमी 18 फोल्ड में 67W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है वायर्ड चार्जिंग से बैटरी को ज्यादा तेजी से भरने में मदद मिल सकती है और वंही वायरलेस चार्जिंग डेस्क या ऑफिस सेटअप के लिए इस्तेमाल हो सकती है।
फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन में काज सबसे महत्वपूर्ण चीज़ होती है Xiaomi 18 Fold में कंपनी ने नया ड्रैगन बोन काज का इस्तेमाल किया है वंही कंपनी का कहना है कि फोन को खोलने और बंद करने के दौरान स्क्रीन को बेहतर रखने के लिए इसको पूरी तरह से बॉन्डेड रखा जा सकता है। फ़ोन की स्क्रीन में डुअल-लेयर UTG यानी अल्ट्रा-थिन ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
Xiaomi 18 फोल्ड के सॉफ्टवेयर के मामले में एंड्रॉइड 17 पर आधारित HyperOS 4 के साथ पेश किया गया है और कंपनी इसके साथ अपने MiMo AI मॉडल को शामिल किया है यह एक AI मॉडल है जो शाओमी चीनी कंपनी द्वारा तैयार किये गए इंसानों की तरह सोचने, कोडिंग करने और गणित के कठिन सवालों को हल करने में मदद करता है कंपनी के अनुसार फोन में AI फ़ीचर्स का इस्तेमाल किया जाएगा इससे कुछ AI कार्य में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें:- 200MP का कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ लांच किया Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra
भारत में Xiaomi 18 Fold कब आएगा?
कंपनी की जानकारी के अनुसार Xiaomi 18 Fold को 7 सितंबर 2026 को चीन में लॉन्च निर्धारित किया गया था और Xiaomi ने इसे IFA 2026 में ग्लोबल शोकेस भी किया था लेकिन कंपनी की तरफ़ से भारत में इसकी लॉन्च तारीख की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है
Categories
- Apple
- Best Deal and Offers
- Best Phone Under 20,000
- Best Smartphone Under 10,000
- Best Smartphone Under 15,000
- By Brand
- Infinix
- IQOO
- Motorola
- Nothing
- Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 3a
- OnePlus
- Oppo
- Performance & Software
- Realme
- Realme P4s 5G vs POCO X8 Power
- Redmi
- Redmi Note 17 5G vs realme P4 Power
- Samsung
- Smartphone Analysis
- Software Updates
- Tech News
- Tecno
- Tips & Tricks
- Upcoming Smartphone
- Vivo
Ankesh Rajpoot is a tech writer and editor at Phonerunning, focused on smartphones, detailed specifications, comparisons, buying guides, prices, and mobile technology updates. He writes easy-to-understand content to help readers make informed smartphone decisions.