phonerunning

BGMI Lite Pre-Registration 25 अगस्त से शुरू, ऐसे करें Register और जानें Launch Date

भारत में BGMI Lite को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। KRAFTON ने आखिरकार BGMI LITE का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। आज यानी 25 अगस्त 2026 से एंड्रॉइड यूजर गूगल प्ले स्टोर पर BGMI Lite के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं।

BGMI Lite को खास तौर पर ऐसे खिलाड़ियों के लिए तैयार किया गया है जो BGMI का बैटल रॉयल अनुभव अपने स्मार्टफोन पर कम स्टोरेज और डिवाइस लोड के साथ चाहते हैं गूगल प्ले स्टोर की आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार BGMI LITE बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का हल्का और 1GB स्टोरेज वाला वर्शन है जिसमें गेम के अनुभव को बरकरार रखा गया है।

सबसे खास बात यह है कि BGMI Lite को सिर्फ एक छोटा गेम बनाने के बजाय हल्के अनुभव के रूप में भी पेश किया जा सकता है इसमें खिलाड़ियों को जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त गेम मॉड्यूल डाउनलोड करने के लिए विकल्प मिल सकता है। जिससे स्मार्टफोन स्टोरेज पर सबसे ज्यादा कंट्रोल मिल सके।

BGMI Lite Pre-Registration कब शुरू हुआ ?

KRAFTON कंपनी ने BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया है। फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर Android यूज़र्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन उपलब्ध है। और iOS यूज़र्स के लिए के लिए अभी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं की गई है हालांकि प्री-रजिस्ट्रेशन करने का मतलब यह नहीं है कि गेम आज से खेलने के लिए तैयार हो गया है। BGMI Lite का फुल लॉन्च बाद में होगा और KRAFTON ने इसे 2026 के अंत तक लॉन्च करने को बताया है।

BGMI Lite क्या है ?

BGMI Lite लोकप्रिय बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया का छोटा गेम वर्शन है। KRAFTON के मुताबिक इसे ऐसे प्लेयर के लिए बनाया गया है जो कम स्टोरेज इस्तेमाल का करते हुए और अपने डिवाइस पर कम लोड के साथ BGMI जैसा मल्टीप्लेयर शूटिंग गेम का अनुभव लेना चाहते हैं गूगल प्ले लिस्टिंग में कंपनी ने साफ किया है कि BGMI Lite को सिर्फ एक छोटे गेम के रूप में नहीं बनाया गया है। इसका उद्देश्य BGMI की तरह इसमें भी क्लासिक एरंगेल मैप, weapons और सप्लाई शामिल हो सकती है जबकी बैटल रॉयल मोड में कुल 100 प्लेयर के साथ मैच में उतरने, loot करने और आखिरी तक बचे रहने का गेमप्ले रखा जा सकता है।

गूगल प्ले पर दी गई जानकारी के अनुसार गेम सभी अतिरिक्त मॉड्यूल इसे अनिवार्य रूप से डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।प्लेयर अपनी जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त मॉड्यूल को डाउनलोड कर सकेंगे अगर किसी मॉड्यूल की जरूरत नहीं है तो उसे बाद में इसे हटाया भी जा सकेगा। यह फीचर उन स्मार्टफोन के खास तौर पर उपयोगी हो सकता है जिसमें इंटरनल स्टोरेज बहुत कम है।

इसे भी पढ़ें:- Jio Prime Membership 2026 शुरू! ₹300 देकर 2027 तक Recharge Price Lock, जानें कैसे मिलेगा फायदा

अगर आप पहले से BGMI खेलते हैं तो BGMI लाइट मैं उसी अकाउंट को इस्तेमाल कर सकते हैं जिसके साथ प्लेयर के अपने सभी आइटम को भी लाया जा सकता है इसका मतलब है कि पहले से BGMI में खरीदे या हासिल किए गए outfits और कोई आइटम को BGMI लाइट में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। और इसके साथ BGMI की तरह ही सीधे BGMI प्लेयर्स के साथ टीम बनाकर खेल सकेंगे जिसमें Solo, Duo और Squad जैसे मल्टीप्लेयर विकल्प मिलेंगे और BGMI लाइट से BGMI प्लेयर्स के साथ मल्टीप्लेयर लॉबी में खेला जा सकता है।

BGMI Lite Pre-Registration कैसे करें ?

अगर आप BGMI Lite को लॉन्च करते ही डाउनलोड करना चाहते हैं तो अभी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं जिसका प्रॉसेस हम आपको बता रहे हैं:

Step 1: Google Play Store खोलें

सबसे पहले एंड्रॉइड स्मार्टफोन गूगल प्ले स्टोर खोलें।

Step 2: BGMI Lite Search करें

गूगल प्ले स्टोर के सर्च बार में BGMI लाइट लिखकर सर्च करें।

Step 3: Pre-Register पर टैप करें

प्री-रजिस्टर बटन पर टैप करने से पहले यह देखें की गेम developer के तौर पर KRAFTON, Inc. दिखाई दे रहा है अगर हाँ प्री रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें

Step 4: Registration Confirm करें

प्री-रजिस्ट्रेशन कन्फर्म होने के बाद गूगल प्ले आपको गेम के उपलब्ध होने पर नोटिफिकेशन दे सकता है और रिलीज के समय डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा

क्या BGMI Lite APK अभी डाउनलोड कर सकते हैं ?

यहां यूजर्स को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। BGMI Lite की आधिकारिक गूगल प्ले लिस्टिंग अभी प्री-रजिस्ट्रेशन स्थिति में है और गेम का लॉन्च 2026 के अंत में होना है। इसलिए इंटरनेट पर मौजूद कोई भी BGMI Lite APK Download” लिंक से गेम इंस्टॉल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए खासकर इंटरनेट पर मौजूद Third Party वेबसाइट से APK डाउनलोड करने पर security और मैलवेयर का खतरा हो सकता है।

कंपनी की आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार गेम को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर को ही प्राथमिकता दी गई है जिसका स्टोरेज करीब 1GB के आस पास रहने वाला है

इसे भी पढ़ें:- Nothing OS 5.0: Android 17, Features और Update की पूरी जानकारी

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment