phonerunning

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़ा Leak! A20 Pro चिप, 48MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले की चर्चा

Apple की अगली iPhone 18 series अभी बाजार में आई नहीं है लेकिन इसके आने से पहले ही फोन को लेकर चर्चाएं बहुत तेज हो गई हैं। वन्ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से जुड़ी कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आई हैं। जिसमें डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और कनेक्टिविटी से जुड़े कई बड़े अपग्रेड की बात कही जा रही है। फ़ोन पर सबसे ज्यादा ध्यान A20 Pro चिपसेट, 12GB RAM और 48MP ट्रिपल-कैमरा सेटअप पर जा रहा है। इसके अलावा दोनों फोन में 120Hz Promotion डिस्प्ले और नए Apple C2 modem मिलने की भी चर्चा है। हालांकि Apple ने अभी इन स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

iPhone 18 Pro Series कब लॉन्च होगी ?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की exact लॉन्च तारीख को लेकर Apple की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन Apple Club के X post के अनुसार, 9 सितंबर को Apple Event होने की संभावना जताई गई है। इस आयोजन में iPhone 18 Pro lineup के साथ Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और iOS 27 से जुड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं।

iPhone 18 Pro और Pro Max में क्या मिल सकता है ?

अभी तक सामने आई रिपोर्ट के हिसाब से देखें तो दोनों प्रो मॉडल का संभावित कॉन्फ़िगरेशन कुछ ऐसा हो सकता है:

फीचरiPhone 18 ProiPhone 18 Pro Max
Display6.3-inch LTPO+ OLED6.9-inch LTPO+ OLED
Refresh Rate120Hz ProMotion120Hz ProMotion
ChipA20 ProA20 Pro
Manufacturing Process2nm2nm
RAM12GB12GB
Rear Camera48MP + 48MP + 48MP48MP + 48MP + 48MP
Main CameraVariable ApertureVariable Aperture
Front Camera24MP24MP
ModemApple C2Apple C2

iPhone 18 Pro और Pro Max स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 18 Pro में 6.3-inch, जबकि Pro Max में 6.9-inch LTPO+ OLED display दिया जा सकता है। दोनों में 120Hz ProMotion टैकनोलजी मिलने की बात कही जा रही है। यह कॉम्बिनेशनउन यूज़र्स के लिए खास हो सकता है जो स्क्रॉलिंग और एनिमेशन में ज्यादा आसान अनुभव पसंद करते हैं। फिलहाल रिज़ॉल्यूशन और पीक ब्राइटनेस की जानकारी नहीं मिली है

iPhone 18 Pro series में A20 Pro chip मिलने की चर्चा है। वन्ही Leak में इसे 2nm process पर आधारित बताया गया है। अगर यह जानकारी सही निकलती है तो Apple की अगली प्रो मॉडल में performance के साथ पावर पर भी फोकस देखने को मिल सकता है। इसके साथ दोनों प्रो मॉडल के लिए 12GB RAM का उल्लेख किया गया है।

इसे भी पढ़े:- iPhone 17 बनाम iPhone 17 Pro: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर है ?

दोनों फ़ोन के कैमरा सेटअप को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों फोन में तीन 48MP rear ट्रिपल-कैमरा सेटअप मिल सकते हैं। इसके अलावा मुख्य कैमरा में variable aperture मिलने की बात भी कही जा रही है। अगर variable aperture कैमरा आता है, तो यह फ़ोटोग्राफ़ी के लिए एक अच्छा बदलाव हो सकता है। उसके साथ 24MP सेल्फ़ी कैमरा मिलने की भी उम्मीद है।

iPhone 18 Pro series में Apple का C2 modem मिलने की उम्मीद है। इसके साथ mmWave 5G support मिल सकता है अफ़वाह और लीक के अनुसार Apple फ़ोन में smaller Dynamic Island और Apple Face ID components को डिस्प्ले के अंदर ज्यादा जगह बचाने के तरीके से integrate कर सकता है। इसका नतीजा छोटा Dynamic Island हो सकता है। बैटरी को लेकर फिलहाल अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि Pro Max में 5,000mAh से ज्यादा बैटरी मिल सकती है

रिपोर्ट और लीक के अनुसार फ़ोन के चार color सामने आए हैं:

  • Dark Cherry
  • Light Blue / Ice Blue
  • Dark Gray
  • Silver

इसे भी पढ़े:- Apple iPhone 17e: फुल स्पेसिफिकेशन, कीमत और एक्सपर्ट रिव्यू हिंदी में ?

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment