ब्लॉग Samsung अपना अगला बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन परिवार Galaxy S26 Series लेकर आ चूका है, जिसमें तीन मॉडल शामिल है ये सभी मॉडल 25 फरवरी 2026 को इंडियन मार्किट में लांच हो गए है, जिसमें कंपनी हार्डवेयर, कैमरा, AI और प्रदर्शन को नई ऊँचाइयों पर लेकर गयी है।
Samsung Galaxy S26 इसी महीने 25 फरवरी 2026 में लांच हो गया है Galaxy ‘S’ सीरीज सैमसंग की एक चुनिंदा सीरीज में से एक है जिसका इंतजार हर साल रहता है हर साल की तरह इस साल भी सैमसंग का पूरा फोकस बेहतर कैमरा, ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन पर रहेगा। इस सीरीज में आपको क्या खास मिलेगा इसके बारे में हमने यहाँ लिखा है आइये जानते है I
Samsung Galaxy S26 सीरीज के फ़ोन
Samsung अपना अगला बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन परिवार Galaxy S26 Series लेकर आ गया है, जिसमें तीन मॉडल शामिल है ये तीनो स्मार्टफोन शक्तिशाली AI फीचर्स और प्रीमियम यूनिफाइड डिज़ाइन के साथ आते है फ़ोन का स्मूथ कॉर्नर बेहतर ग्रिप और हाथ में शानदार अनुभव प्रदान करता है।
Samsung Galaxy S26
Samsung Galaxy S26+
Samsung Galaxy S26 Ultra
Samsung Galaxy S26 series: कीमत
सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के प्राइज की बात करे तो सैमसंग गैलेक्सी S26 में 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरज की कीमत 99,999 रुपये है वंही सैमसंग गैलेक्सी S26 प्लस में 12GB + 256GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,14,999 रुपये है इसके आलावा इसके टॉप मॉडल सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 12GB + 256GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 1,13,999 रुपये और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,50,999 रुपये है ये स्मार्टफोन ऑफिसियल साइट और अमेज़न पर उपलब्ध है Samsung Galaxy S26 Galaxy S26+ और S26 अल्ट्रा खरीदने पर ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए ₹4,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है I
Samsung Galaxy S26 series की स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy S26
सैमसंग फ़ोन 6.3-इंच FHD+ ओलेड वाली डिस्प्ले दी गयी है यह फ्लैट सर्फेस स्क्रीन है जिसे M14 (बेहतर ब्राइटनेस और कलर) एलटीपीओ ओएलइडी पैनल पर लाया गया है। Samsung Galaxy S26 में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है जो स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ऐप नेविगेशन को बेहद स्मूद और रिस्पॉन्सिव बनाती है वहीं फोन को IP68 रेटिंग पर का सपोर्ट मिलता है जो फोन को धूल और पानी से बचाने में मदद करती है। फ़ोन की स्क्रीन 16 मिलियन कलर से लाइंस है सकी मदद से स्क्रीन पर फोटो, वीडियो और अन्य कंटेंट अधिक प्राकृतिक और आकर्षक दिखाई देते हैं
Samsung Galaxy S26 में आपको Exynos 2600 दमदार Deca-Core प्रोसेसर दिया गया है यह प्रोसेसर 3.8GHz तक की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और भारी एप्लिकेशन को आसानी से हैंडल किया जा सकता है वही कंपनी इस फ़ोन को Android 16 के साथ इसे लेटेस्ट One UI 8.x पर लॉन्च किया है। जो इसे पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाता है इसमें बेहतर कस्टमाइजेशन और स्मूद एनिमेशन की वजह से हर काम तेज और सुविधाजनक महसूस होता है। बेहतर AI और रोज़मर्रा के उपयोग में फास्ट रेस्पांस के साथ फोन को 12GB RAM और 256GB + 512GB स्टोरेज की अनुभव प्रदान करता है I
फोटोग्राफी के लिए इस Samsung Galaxy S26 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल 3एक्स टेलीफोटो सेंसर शामिल है। यह कैमरा सिस्टम रोजमर्रा की फोटोग्राफी से लेकर पोर्ट्रेट और लैंडस्केप शॉट्स तक शानदार परिणाम देने के लिए डिज़ाइन किया गया है फोन में ऑटोफोकस और OIS का सपोर्ट भी मिलता है, जो कम रोशनी में बेहतर फोटो और अधिक स्थिर वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, अडाप्टिव पिक्सेल सेंसर की मदद से 2x ऑप्टिकल क्वालिटी ज़ूम और 30x तक डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट भी दिया गया है।
Samsung Galaxy S26 में 12MP सेल्फी कैमरा शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव प्रदान करता है सेंसर में ऑटोफोकस की वजह से फोटो अधिक स्पष्ट आती हैं। वहीं, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और हाई-फ्रेम-रेट स्लो-मोशन फीचर्स कंटेंट क्रिएटर्स के लिए इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
Galaxy S26 की 4300mAh बैटरी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त बैकअप देने की क्षमता रखती है कंपनी का दावा है कि फोन 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का साथ दे सकता है, जिससे मूवी देखने और कंटेंट स्ट्रीमिंग का अनुभव और बेहतर हो जाता है। फ़ोन में स्टीरियो स्पीकर के साथ 8k वीडियो प्लेइंग का सपोर्ट मिलता है कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.4 और Wi-Fi 802.11 का सपोर्ट दिया गया है I
इसे भी पढ़े:- iPhone 17 बनाम iPhone 17 Pro: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर है ?
Samsung Galaxy S26+ – उन लोगों के लिए जो थोड़ा बड़ा चाहते हैं
Samsung Galaxy S26+ में एक बड़ी डिस्प्ले का उपयोग किया गया है यह फ़ोन 6.7-इंच LTPO M14 की डिस्प्ले के साथ AMOLED पैनल पर बानी है इसके साथ यह 120HZ की रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है जो सुंदर कलर, स्मूथ स्क्रॉलिंग और HDR का सपोर्ट देता है Samsung Galaxy S26 Plus को कुछ मार्केट्स में जहां Exynos 2600 दमदार Deca-Core प्रोसेसर दिया गया है जिससे मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और भारी एप्लिकेशन को आसानी से हैंडल किया जा सकता है इस मोबाइल फ़ोन को Android 16 का प्रोसेसर के साथ One UI 8.5 का सपोर्ट देखने को मिलता है बेहतर परफॉरमेंस और रोज़मर्रा के उपयोग के लिए 12GB RAM और 512GB स्टोरेज की अनुभव प्रदान करता है I
फोटोग्राफी के लिए इस Samsung Galaxy S26 को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लांच किया गया है इस फोन का कैमरा सेटअप सीरीज के बेस मॉडल गैलेक्सी एस26 जैसा ही है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा देखने को मिलता है और इसके साथ 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल 3एक्स टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। और इस फ़ोन को 12 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा पर लाया गया है Galaxy S26+ में एडवांस्ड स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यूजर्स तेज़ी से होने वाले पलों को शानदार डिटेल के साथ कैप्चर कर सकते हैं।
Galaxy S26 की 4900mAh बैटरी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त बैकअप देने की क्षमता रखती है कंपनी का दावा है कि फोन 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का साथ दे सकता है, जिससे मूवी देखने और कंटेंट स्ट्रीमिंग का अनुभव और बेहतर हो जाता है। फ़ोन में स्टीरियो स्पीकर के साथ 8k वीडियो प्लेइंग का सपोर्ट मिलता है कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.4 और Wi-Fi 802.11 का सपोर्ट दिया गया है I
Samsung Galaxy S26 Ultra – प्रीमियम फ्लैगशिप
Samsung Galaxy S26 Ultra इस सीरीज का सबसे प्रीमियम फ़ोन है इस स्मार्टफोन को 6.9-इंच Quad HD+ डायनामिक अमोलेड 2X डिस्प्ले शानदार रंगों और बेहतरीन ब्राइटनेस के साथ प्रीमियम विजुअल अनुभव प्रदान करती है जो 120Hz का अडाप्टिव रेफरेंस रेट, हाई ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट के साथ मिलता है I चाहे आप वीडियो स्ट्रीमिंग कर रहे हों, सोशल मीडिया ब्राउज़ कर रहे हों या गेमिंग का आनंद ले रहे हों, Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले शानदार विजुअल क्वालिटी प्रदान करती है।
इस मोबाइल के साथ S-Pen भी मिलेगा S Pen सपोर्ट Galaxy S26 अल्ट्रा को सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि एक प्रोडक्टिविटी टूल भी बना देता है। चाहे आपको जल्दी से कोई नोट लिखना हो, ड्रॉइंग बनानी हो या दस्तावेज़ पर साइन करना हो, S Pen इन सभी कामों को आसान बना देता है और उम्मीद है कि कंपनी इस बार फोन थिकनेस को कम और डिजाइन को पतला व हल्का बनाएगी। और इस स्मार्टफोन में AI प्राइवेसी डिस्प्ले देखने को मिल मिलती है
Samsung Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर देखने मिलता है जिसकी अधिकतम CPU स्पीड 4.74GHz तक जाती है। यह दमदार प्रोसेसर हाई-परफॉर्मेंस टास्क, हैवी मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल-ग्रेड गेमिंग को आसानी से संभालने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी गेमिंग के लिए इसमें एडवांस लेवल का वीसी कूलिंग सिस्टम लगाया जा गया है। यह स्मार्टफोन 12GB RAM से 1TB स्टोरेज पर लांच हुआ है वही ये स्मार्टफोन Android 16 के साथ One UI 8.x पर काम करता है इसमें बेहतर कस्टमाइजेशन और स्मूद एनिमेशन की वजह से हर काम तेज और सुविधाजनक महसूस होता है।
वही पावर बैकअप के लिए 5400mAh की बैटरी दी गयी है जो लंबे समय तक चलने के लिए बनाई गई है कंपनी का दावा है कि यह फोन 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का सपोर्ट देता है, जिससे आप बिना बैटरी की चिंता किए मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। फोन में नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो आधुनिक स्मार्टफोन डिजाइन का हिस्सा है और बेहतर बिल्ड क्वालिटी तथा IP68 जैसी सुरक्षा सुविधाओं को बनाए रखने में मदद करती है। जिसके साथ 60W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
फोटोग्राफी के मामले में Samsung Galaxy S26 Ultra एक दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन साबित होता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो f/1.4 अपर्चर के साथ शानदार डिटेल, बेहतर डायनामिक रेंज और कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें कैप्चर करता है। इसके अलावा, फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो बड़े लैंडस्केप और ग्रुप फोटोज़ के लिए उपयोगी है। वहीं, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दूर मौजूद विषयों को आसानी से कैप्चर करता है, जबकि 10MP का अतिरिक्त टेलीफोटो लेंस और भी बेहतर ज़ूम अनुभव प्रदान करता है। ज़ूम फीचर्स की बात करें तो इसमें 3x और 5x ऑप्टिकल ज़ूम, 100x तक डिजिटल ज़ूम का सपोर्ट देता है I
Samsung Galaxy S26 Ultra में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है जिससे सेल्फी कैमरा शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव प्रदान करता है वहीं, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और हाई-फ्रेम-रेट स्लो-मोशन फीचर्स इसे कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
आपको कोन सा फ़ोन खरीदना चाहिए
मेरे हिसाब से, अगर आप Galaxy S26 मॉडल चुनना चाहते हैं, तो यह पूरी तरह आपके बजट और जरूरतों पर निर्भर करता है। तीनों स्मार्टफोन अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं अगर आपके पास बजट की कोई समस्या नहीं है, तो Galaxy S26 Ultra सबसे बेहतरीन विकल्प है क्योकि इसमें लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर जोकि 1TB स्टोरेज के साथ आता है और इसमें 200MP कैमरा, 100x ज़ूम, S Pen सपोर्ट और सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप अनुभव मिलता है।
अगर आप कीमत और फीचर्स के बिच सबसे अच्छा फ़ोन चाहते है तो Galaxy S26+ अच्छा विकल्प साबित हो सकता है वहीं, जो लोग छोटा और आसानी से इस्तेमाल होने वाला फ्लैगशिप फोन चाहते हैं, उनके लिए Galaxy S26 एक शानदार चुनाव है।
4 thoughts on “Samsung Galaxy S26 Series इंडिया में लांच, कितनी होगी कीमत आइये जानते है इसके बारे में ?”