phonerunning.com

Xiaomi 17T India Launch: Leica कैमरा और 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ 4 जून को इंडियन मार्किट में लांच ?

Xiaomi कंपनी कुछ महीने पहले अपने दो स्मार्टफोन Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Ultra को इंडियन मार्किट में लांच किया था कंपनी इसी सीरीज के दो बड़े स्मार्टफोन Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को 28 मई को ग्लोबली लांच कर दिया है जिसमे Xiaomi Watch S5 और Xiaomi Smart Band 10 Pro भी शामिल है कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके टीज़र को अमेज़ॉन और ऑफिसियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है कंपनी की पुस्टि के अनुसार Xiaomi 17T को भारत में 4 जून 2026 को लॉन्च कर दिया गया है इसकी खास बात यह है कि Xiaomi लंबे समय बाद अपनी T-Series को भारत में वापस ले कर आयी है I

Xiaomi 17T Series: कीमत

Xiaomi 17T को कंपनी के अनुसार इंडियन लांच के तहत यह स्मार्टफोन 4 जून 2026 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है बात करे इस फ़ोन की कीमत के बारे में तो 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है और इसके टॉप मॉडल की 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है Xiaomi 17T खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ₹5,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है इस ऑफर का लाभ SBI कार्ड, HDFC बैंक और EMI ट्रांजैक्शन पर लिया जा सकता है जिससे फ़ोन की कीमत 54,999 रुपये तक हो जाती है I

यदि आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह बैंक ऑफर आपको अच्छी बचत का अवसर प्रदान कर सकता है। हालांकि, ऑफर की उपलब्धता बैंक और सेल अवधि के अनुसार बदल भी सकती है।

Xiaomi 17T: स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17T में 6.59-इंच HDR10+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जोकि 1.5k का रसोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेटिंग का सपोर्ट करती है जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग,सोशल मीडिया और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूथ और आकर्षक बन जाता है। स्मार्टफोन में 3500 निट्स पिक ब्रिटनेस के कारण तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट आसानी से देखा सकते है। वहीं, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट से मूवी और वेब सीरीज देखने का मज़ा कई गुना बढ़ जाता हैं।

इस स्मार्टफोन में 480Hz का टच सैंपलिंग रेट और 3200Hz का Instantaneous टच सैंपलिंग रेट देखने को मिलता है जिससे गेमिंग एक्शन, मल्टीप्ल फिंगर टच और स्क्रोलिंग काफी फ़ास्ट दे खने को मिलता है स्मार्टफोन की स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला गिलास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है इसके अलावा, 3840Hz PWM Dimming और TÜV रहेलैंड ऑय केयर सर्टिफिकेशन आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना अधिक आरामदायक लगता है।

Xiaomi 17T का वेट लगभग 200g है कंपनी Xiaomi 17T को ब्लैक, वाइट,ब्लू और वायलेट कलर ऑप्शन में इंडियन मार्किट में लांच किया है फोन का ग्लास-फिनिश डिज़ाइन इसे प्रीमियम लुक देता है, जबकि प्लास्टिक फ्रेम इसे हल्का और आरामदायक बनाता है। इसके साथ ही, In-Display फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक की मदद से फोन को आसानी और तेजी से अनलॉक किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित है। यह चिपसेट हाई परफॉरमेंस और अच्छी पावर के लिए जाना जाता है जिससे फ़ोन हैवी मल्टीटास्किंग और गेमिंग आसानी से संभाल सकता है। यह प्रोसेसर 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड प्रदान करता है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC8 GPU दिया गया है जो हाई-ग्राफिक्स गेम्स और विजुअल-इंटेंसिव ऐप्स में मदद करता है। वहीं, NPU 880 AI इंजन कैमरा, फोटो प्रोसेसिंग, वॉयस फीचर्स और अन्य AI-आधारित वर्क को अधिक तेज और स्मार्ट बनाता है।

Xiaomi 17T स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा यह फ़ोन गेमिंग मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स के लिए काफी अच्छा मना जा रहा है स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB + 512GB UFS 4.1 स्टोरेज देखने को मिल सकता है स्मार्टफोन को गेमिंग के समय हीट से बचने के लिए Xiaomi 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है जिससे गेमिंग काफी स्मूथ और लेगे फ्री होती है I

Xiaomi 17T में Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, स्मार्टफोन में f/1.7 अपर्चर का 50 मेगापिक्सेल का OIS Main प्राइमरी कैमरा देखने को मिलता है यह कैमरा कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें कैप्चर करने में सक्षम है।इसके साथ f/3.0 अपर्चर का 50 मेगापिक्सेल का periscope टेलीफ़ोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर का 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेटअप देखने को मिलता है टेलीफोटो सेंसर 5x ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट करता है जिससे दूर की फोटो को डिटेल के साथ क्लिक कर सकते है I

रियर कैमरा फ़ोटोग्राफ़य में Two Leica photographic स्टाइल्स और Leica फिल्टर्स का ऑप्शन देखने को मिलता है इसके साथ रियर कैमरा से 30fps और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा सोशल मीडिया प्रेमियों और वीडियो कॉलिंग करने वाले यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।YAH कैमरा अच्छी रोशनी में डिटेल्ड और आकर्षक सेल्फी कैप्चर करता है जिसके साथ फ्रंट में कैमरा फोटोग्राफी के लिए Live मोमेंट, Palm शटर और Fill लाइट जैसे फीचर्स दिए गए है फ़ोन के फ्रंट कैमरा से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते है I

Xiaomi 17T की बैटरी की बात करे तो इसमें 6500mAh की silicon-carbon बैटरी दी गयी है जिसके साथ फ़ोन को फ़ास्ट चार्ज करने के लिए 67W की फ़ास्ट चार्जिग का सपोर्ट मिलता है और 22.5W की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग देखने को मिलती है जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है। बड़ी बैटरी की बदौलत यूजर्स पूरे दिन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और अन्य दैनिक कार्यों का आनंद बिना बार-बार चार्ज किए ले सकते हैं।

कंपनी की स्पेसिफिकेशन के अनुसार इसमें 50W PPS (Programmable Power Supply) टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है जिसके हिसाब से वोल्टेज और करंट को एडजस्ट कर लेता है जिससे 0 से 50% बहुत ही जल्दी चार्ज हो जाता है I

Xiaomi 17T केवल कैमरा और परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें Dolby Atmos ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, IP68 प्रोटेक्शन और कई उपयोगी AI फीचर्स भी दिए गए हैं। ये स्पीकर्स वीडियो देखने, गेमिंग और म्यूजिक सुनने के दौरान अधिक इमर्सिव और स्पष्ट साउंड प्रदान करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में Bluetooth 6.0 और Wi-Fi 6E का सपोर्ट मिलता है, जो तेज और स्थिर वायरलेस कनेक्शन सुनिश्चित करते हैं। इसके अलावा, फोन में Accelerometer, Proximity Sensor और Ambient Light Sensor जैसे आवश्यक सेंसर भी दिए गए हैं, जो डिवाइस के स्मार्ट और सहज उपयोग अनुभव को बेहतर बनाते हैं।

Xiaomi 17T के खास AI और स्मार्ट फीचर्स

Hyper Island

Hyper Island एक स्मार्ट इंटरैक्टिव फीचर है, जो डिस्प्ले पर नोटिफिकेशन, कॉल, चार्जिंग स्टेटस, म्यूजिक कंट्रोल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को आकर्षक तरीके से दिखाता है। इससे यूजर्स बिना ऐप खोले ही जरूरी अपडेट्स देख सकते हैं I

Hyper connect

Hyper Connect की मदद से Xiaomi 17T अन्य Xiaomi डिवाइस, जैसे टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्ट वाच के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकते है यह फीचर फाइल शेयरिंग, डिवाइस सिंक और क्रॉस-डिवाइस अनुभव को बेहतर बनाता है I

Gemini Live

Gemini Live Google के AI असिस्टेंट पर आधारित फीचर है इसकी मदद से यूजर्स सवाल पूछ सकते हैं, जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, कंटेंट तैयार कर सकते हैं और कई कार्य केवल आवाज के जरिए पूरा कर सकते हैं।

निष्कर्ष

Xiaomi 17T उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प है जो फ्लैगशिप कैमरा, प्रीमियम डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। Leica कैमरा सिस्टम, 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स इसकी सबसे बड़ी खूबियों में शामिल हैं।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Index