Samsung Galaxy S26 Ultra: AI, कैमरा और पावर का नया बादशाह ?

ब्लॉग Samsung Galaxy S26 Ultra की पूरी जानकारी पढ़ें – 200MP कैमरा, Galaxy AI फीचर्स, दमदार प्रोसेसर, बैटरी बैकअप और भारत में कीमत। जानें क्या यह 2026 का बेस्ट फ्लैगशिप फोन है या नहीं।

मिलिए गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा से, एक AI फोन जिसमें एक कस्टमाइज्ड प्रोसेसर है जो आपके अनुभव को बदल देता है, इस फ़ोन का सबसे बेहतरीन कैमरा सिस्टम और मोबाइल पर दुनिया का पहला बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले ये सब आपकी हथेली में मौजूद है ताकि आपके रोजमर्रा के जीवन को बेहतर बनाया जा सके। यह फ़ोन न पॉवरफुल डिस्प्ले लेकर आया है बल्कि इसमें लेटेस्ट AI फीचर्स, 200MP का कैमरा और सुपर अमोलेड डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी दिए गए है I

अगर आप 2026 में बेस्ट AI और प्रोसेसर वाला फ़ोन ढूंढ रहे हैं, तो Galaxy S26 अल्ट्रा आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से I

Samsung Galaxy S26 Ultra: डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 अल्ट्रा में 6.9 इंच का डायनामिक अमोलेड 2X डिस्प्ले पर लांच किया गया है और वह QHD+ पंच होल डिस्प्ले पर 3120×1440 का रेजुलेशन है जिसपर 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ HDR+ और 2600 निट्स का ब्रिटनेस सपोर्ट मिलता है फ़ोन में Gorilla Glass Armor 2 का सपोर्ट भी मिलता है और नई तकनीक Privacy Display टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है फ़ोन की डिज़ाइन प्रीमियम एल्युमीनियम फ्रेम और मैट फिनिश बैक पैनल के साथ आता है इस फ़ोन का डिस्प्ले न सिर्फ ब्राइट है बल्कि आउटडोर मर भी शानदार विजिबिलिटी देता है फ़ोन का वेट लगभग 214g है फ़ोन को ब्लैक, वाइट, स्काई ब्लू, और कोबाल्ट वॉइलेट में लांच किया गया है I

OnePlus ने लांच किया बड़ी Battery वाला फ़ोन जो दीखता है I Phone 16 की तरह जानिए क्या है इसके फीचर ?

कीमत और उपलब्धता (भारत में)

गैलेक्सी S26 के प्राइज की बात की जाये तो यह फ़ोन अलग-अलग वेरिएंट पर लांच हुआ है जिससे इसकी प्राइज उसी पर निर्भर करती है सैमसंग S26 के बेस मॉडल की प्राइज 1,39,999 रुपए में लॉन्च हुआ है जिसमे 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दी गयी है और वंही 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है वही इसका प्रो मॉडल में 16GB RAM के साथ 1TB तक एक स्टोरेज देखने को मिलता है जिसकी कीमत 1,89,999 रुपये है I

प्रे आर्डर के एक्सचेंज करने पर कंपनी 20,000 तक का ऑफर दे रही है फ़ोन को अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है जिसे आप इसे अभी से आर्डर कर सकते है I

  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹ 1,39,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage = ₹ 1,59,999
  • 16GB RAM + 1TB Storage = ₹ 1,89,999

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप दिया गया है यह चिपसेट 3nm फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर Orion CPU है जिसमे 12GB + 16GB RAM के साथ 256GB से 1TB तक एक स्टोरेज है यह फ़ोन एंड्राइड 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलता है सैमसंग S26 का यह पहला फ़ोन है जिसे इस स्नैपड्रगन प्रोसेसर पर लाया गया है

फ़ोन के परफॉरमेंस की बात करे तो यह मल्टीटास्किंग, हाई-ग्राफिक्स गेमिंग और AI प्रोसेसिंग के साथ हर चीज स्मूथ से चलता है गेमिंग यूजर्स के लिए यह फ़ोन PUBG और Genshin Impact को आसानी से खेल सकते है क्योकि इसमें हिट न हो इसमें Vapor Chamber लगाया गया है I

कैमरा: मोबाइल फोटोग्राफी का राजा

Galaxy S26 Ultra का कैमरा इसका सबसे बड़ा हाईलाइट है जिसको क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लांच किया गया है फ़ोन के बैक पैनल में 200 मेगापिक्सेल का OIS प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसमे कम रोशनी के साथ अधिक डिटेल फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है

वही इसके साथ बैक पैनल में 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो जिसमे 5x तक का ज़ूम और 10MP का टेलीफोटो लाइंस लगया गया है जिसमे 3x तक का ज़ूम सपोर्ट करता है

सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए Galaxy S26 अल्ट्रा में 12 मेगापिक्सेल का सपोर्ट करता है जोकि एक वाइड एंगल का सपोर्ट करता है इसके साथ साथ इसमें AI नाईट फोटोग्राफी, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग AI फोटो एडिट टूल्स जैसे फीचर्स दिए गए है जिसमे लाइव फोटोग्राफी में यह फ़ोन DSLR जैसा रिजल्ट देता है।

सिक्योरिटी और ड्यूरेबिलिटी

Galaxy S26 Ultra में S-pen का भी सपोर्ट मिलता है जिससे आप नोट्स, फोटो एडिट, प्रेजेंटेशन कंट्रोल और स्क्रीनशॉट पर ड्रॉ कर सकते है यह फीचर्स स्टूडेंट और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए सही है फ़ोन को IP68 की रेटिंग मिलती है जोकि वाटर और डस्ट रेसिस्टेन्स के लिए है इसके साथ 7 साल का एंड्राइड और सिक्योरिटी अपडेट भी मिलता है जोकि लम्बे समय तक सुरछित और अपडेटेड रहता है

फोनेक में गैलेक्सी AI फीचर्स भी दिए गए है जिसमे लाइव कॉल ट्रांसलेट, AI इमेज जनरेटर, AI समरी टूल और स्मार्ट प्राइवेसी मोड शामिल है जोकि फ़ोन को अच्छा बनाते है I

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy S26 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गयी है जिसके साथ 60W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलता है जोकि फ़ोन को 30 मिनट में 75% तक चार्ज कर देती है और 25W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है कंपनी का दवा है की फ़ोन को फुल चार्ज करने पर 30h का वीडियो प्लेबैक देखने को मिलता है I

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top