Samsung Galaxy S26 Series कब होगा लांच, कितनी होगी कीमत आइये जानते है इसके बारे में ?

ब्लॉग Samsung अपना अगला बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन परिवार Galaxy S26 Series लेकर आ रहा है, जिसमें तीन मॉडल शामिल होंगे ये सभी मॉडल फरवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें कंपनी हार्डवेयर, कैमरा, AI और प्रदर्शन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाली है।

Samsung Galaxy S26 इसी महीने फरवरी 2026 में लांच होने वाला है Galaxy ‘S’ सीरीज सैमसंग की एक चुनिंदा सीरीज में से एक है जिसका इंतजार हर साल रहता है हर साल की तरह इस साल भी सैमसंग का पूरा फोकस बेहतर कैमरा, ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन पर रहेगा। इस सीरीज में आपको क्या खास मिलेगा इसके बारे में हमने यहाँ लिखा है जोकि अभी तक की लीक रिपोर्ट्स और अनुमान से है I

Samsung Galaxy S26 सीरीज के फ़ोन

Samsung अपना अगला बड़ा फ्लैगशिप स्मार्टफोन परिवार Galaxy S26 Series लेकर आ रहा है, जिसमें तीन मॉडल शामिल होंगे

Samsung Galaxy S26
Samsung Galaxy S26+
Samsung Galaxy S26 Ultra

ये सभी मॉडल फरवरी 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें कंपनी हार्डवेयर, कैमरा, AI और प्रदर्शन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने वाली है।

Galaxy S26 सीरीज – लॉन्च डेट

कंपनी की ओर से अभी खबर लिखे जाने तक गैलेक्सी S26 सीरीज की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है। Samsung ने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित करने की योजना बनाई है, जिसमें S26, S26+ और S26 Ultra को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। यह साल Samsung के फ्लैगशिप लाइनअप के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी AI और कैमरा पर विशेष जोर दे रही है।

भारत में अनुमानित कीमत (Expected Prices)

मॉडल अनुमानित भारत कीमत
Galaxy S26 ₹79,999 – ₹90,000
Galaxy S26+ ₹1,05,000 – ₹1,10,000
Galaxy S26 Ultra ₹1,35,000 – ₹1,60,000

यह एक अनुमानित कीमत है लांच के समय Samsung ऑफिसियल कीमत को जारी करेगा I

Samsung Galaxy S26 series की स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S26

लीक के अनुसार सैमसंग इस फ़ोन 6.3-इंच QHD+ LTPO ओलेड वाली डिस्प्ले दे सकता है यह फ्लैट सर्फेस स्क्रीन होगी जिसे M14 (बेहतर ब्राइटनेस और कलर) एलटीपीओ ओएलइडी पैनल पर लाया जा सकता है। Samsung Galaxy S26 में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है वहीं फोन को IP68 रेटिंग पर लाया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 में आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Exynos 2600 (रीजनल) के साथ लांच कर सकता है वही कंपनी इस फ़ोन को Android 16 के साथ इसे लेटेस्ट One UI 8.x पर लॉन्च करेगी। बेहतर AI और रोज़मर्रा के उपयोग में फास्ट रेस्पांस के साथ फोन को 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। 

फोटोग्राफी के लिए इस Samsung Galaxy S26 को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लांच किया जा सकता है इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है और इसके साथ 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल 3एक्स टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। और इस फ़ोन को 12 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा पर लाया जा सकता है Samsung Galaxy S26 में 5000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है I

iPhone 17 बनाम iPhone 17 Pro: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर है ?

Samsung Galaxy S26+ – उन लोगों के लिए जो थोड़ा बड़ा चाहते हैं

Samsung Galaxy S26+ में एक बड़ी डिस्प्ले का उपयोग किया जाएगा यह फ़ोन 6.7-इंच LTPO M14 की डिस्प्ले के साथ AMOLED पैनल पर बानी होगी इसके साथ यह 120HZ की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है जो सुंदर कलर और HDR का सपोर्ट देता है चर्चा है कि Samsung Galaxy S26 Plus को कुछ मार्केट्स में जहां Exynos 2600 प्रोसेसर पर लाया जाएगा, और वही उसके साथ Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर मार्किट में उतरा जाएगा इस मोबाइल फ़ोन को Android 16 का प्रोसेसर के साथ One UI 8.5 का सपोर्ट देखने को मिलेगा I

फोटोग्राफी के लिए इस Samsung Galaxy S26 को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लांच किया जा सकता है इस फोन का कैमरा सेटअप सीरीज के बेस मॉडल गैलेक्सी एस26 जैसा ही होगा।  इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है और इसके साथ 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल 3एक्स टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। और इस फ़ोन को 12 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा पर लाया जा सकता है और इसमें 4900mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 45W की फ़ास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है I

Samsung Galaxy S26 Ultra – प्रीमियम फ्लैगशिप

Samsung Galaxy S26 Ultra इस सीरीज का सबसे प्रीमियम फ़ोन है इस स्मार्टफोन को 6.9-इंच QHD+ अमोलेड पर लांच किया जा सकता है जो 120Hz का अडाप्टिव रेफरेंस रेट, हाई ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट के साथ आएगा I इस मोबाइल के साथ S-Pen भी मिलेगा और उम्मीद है कि कंपनी इस बार फोन ​थिकनेस को कम और डिजाइन को पतला व हल्का बनाएगी। और इस स्मार्टफोन में AI प्राइवेसी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है

Samsung Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है वहीं हैवी गेमिंग के लिए इसमें एडवांस लेवल का वीसी कूलिंग सिस्टम लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 12GB RAM से 1TB स्टोरेज पर लांच कर सकते है वही ये स्मार्टफोन Android 16 के साथ One UI 8.x पर आ सकता है

वही पावर बैकअप के लिए 5400mAh की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 60W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ ही वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। फोटो ग्राफी की बात करे तो यह स्मार्टफोन 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा और उसके साथ 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा देखने को मिलेगा वही दो टेलीफ़ोटो कैमरा भी होंगे जिसमे एक 50MP का और 12MP का होगा इस बार वीडियो रिकॉर्डिंग और लो-लाइट फोटोग्राफी में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

NOTE : Samsung की तरफ से ऑफिसियल जानकारी आने के बाद इस पोस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा I

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

3 thoughts on “Samsung Galaxy S26 Series कब होगा लांच, कितनी होगी कीमत आइये जानते है इसके बारे में ?”

  1. Pingback: Tecno Pova Curve 2 5G Review in Hindi: जानिए कीमत, फीचर्स, 8000mAh बैटरी, कैमरा और परफॉर्मेंस। क्या यह सबसे पावरफुल 5G फोन है ? - phone

  2. Pingback: iPhone 17 बनाम iPhone 17 Pro: कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर है ? - phonerunning.com

  3. Pingback: Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro लांच से पहले जानकारी लीक, फैंस के लिए आई खुशखबरी ? - phonerunning.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top