phonerunning.com

Samsung Galaxy M47 5G भारत में लांच: दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और प्रीमियम फीचर्स के साथ जानें पूरी जानकारी ?

Samsung अपनी लोकप्रिय Galaxy M सीरीज़ का एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है यह स्मार्टफोन खासकर उन यूज़र्स के लिए रहने वाला है जो प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ वाला 5G फोन खरीदना चाहते हैं कंपनी ने इसे नए हार्डवेयर स्नैपड्रगन 6 और कई AI आधारित फीचर्स से लेंस किया है Samsung Galaxy M47 5G में हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और एडवांस कैमरा सिस्टम का बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलता है इसके आलावा यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर फीचर्स और प्राइज के साथ लिस्ट कर दिया है।

अगर आप ₹25,000 से ₹30,000 के आसपास एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, जो परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और डिजाइन के मामले में संतुलित अनुभव प्रदान करे, तो Samsung Galaxy M47 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में हम इसके डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर, कीमत और सभी प्रमुख फीचर्स के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Samsung Galaxy M47 5G: हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले

स्मार्टफोन की डिज़ाइन को देखे तो यह फ़ोन ऐसे यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो स्टाइल और मजबूती दोनों को बेहतरी मानते है कंपनी ने इसे Style Meets Adventure थीम के साथ पेश किया है जिससे यह स्मार्टफोन प्रीमियम लुक के साथ आकर्षक भी महसूस होता है कंपनी ने फ़ोन को Rouge Red और Blaze Blue जैसे दो आकर्षक कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है इसके अलावा फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के साथ आता है जिससे धूल और पानी के छींटों से आसानी से बचा जा सकता है।

Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच की Super AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दी गई है इसकी फ्लैट स्क्रीन डिजाइन की वजह से टच रिस्पॉन्स अधिक सटीक महसूस होता है और स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाने में भी आसानी होती है यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और ऐप्स के बीच स्विचिंग पहले से कहीं अधिक स्मूद और फ्लूइड हो जाती है वंही सुरक्षा के लिए फोन की स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला गिलास Victus+ प्रोटेक्शन दिया गया है कंपनी के अनुसार, यह ग्लास सामान्य ग्लास की तुलना में 4 गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस प्रदान करता है।

पावरफुल प्रोसेसर और परफॉरमेंस

Samsung Galaxy M47 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है यह प्रोसेसर रोजमर्रा के उपयोग के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा परफॉर्म करता है और इसके साथ लेटेस्ट एंड्राइड 16 पर आधारित One UI दिया गया है जो क्लीन इंटरफेस, स्मूद एनिमेशन और आसान यूज़र एक्सपीरियंस प्रदान करता है Samsung का One UI बेहतर प्राइवेसी, सिक्योरिटी तथा कस्टमाइजेशन फीचर्स भी उपलब्ध कराता है इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है कंपनी इसमें 6 साल तक Android OS अपग्रेड और 6 वर्षों तक सिक्योरिटी अपडेट्स प्रदान करती है इसका मतलब है कि आने वाले कई वर्षों तक फोन को नए Android फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और लेटेस्ट सुरक्षा पैच मिलते रहेंगे।

फोन में LPDDR5X RAM का इस्तेमाल किया गया है और स्टोरेज के लिए इसमें UFS 3.1 तकनीक दी गई है यह स्टोरेज ऑप्शन तेज़ डेटा प्रोसेसिंग और बड़ी फाइलों को जल्दी ट्रांसफर करने का स्मूद अनुभव प्रदान करता है। अगर आप इसमें BGMI, Call of Duty Mobile जैसे गेम खेले या फिर वीडियो एडिटिंग करे इसका Snapdragon 6, LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज कॉम्बिनेशन परफॉर्मेंस में कोई दिकत नहीं देने वाला है।

Samsung Galaxy M47 5G: कैमरा

Samsung Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी से लेकर वीडियो रिकॉर्डिंग तक शानदार अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है इसका 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ आता है इसके OIS की मदद से वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान हाथों की कम्पन को काफी हद तक कम कर सकते है वंही प्राइमरी कैमरा के साथ 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है यह कैमरा लैंडस्केप, ट्रैवल फोटोग्राफी और ग्रुप फोटो के लिए बहुत अच्छा साबित होता है इसके अलावा 2MP का मैक्रो कैमरा छोटे ऑब्जेक्ट्स काफी डिटेल्स से कैप्चर करने में मदद करता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का HDR फ्रंट कैमरा दिया गया है HDR की वजह से अलग-अलग रोशनी की परिस्थितियों में बेहतर एक्सपोज़र, नेचुरल कलर और अधिक डिटेल वाली सेल्फी प्राप्त होती हैं वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फ्रंट और रियर से फुल क्लैरिटी के साथ 4K का सपोर्ट मिलता है इसी के साथ फोटो एडिटिंग को पहले से कहीं अधिक आसान बनाने के लिए AI फीचर्स दिए गए हैं।

फोन में Object Eraser फीचर मिलता है जिसकी सहायता से फोटो में मौजूद किसी भी व्यक्ति या ऑब्जेक्ट को आसानी से हटाया जा सकता है इसके अलावा Edit Suggestion और My Filter फीचर भी दिया गया है जिसके जरिए आप अपनी पसंदीदा फोटो के कलर टोन और स्टाइल को कस्टम फिल्टर के रूप में सेव कर सकते हैं।

Samsung Galaxy M47 5G: बड़ी बैटरी

Samsung Galaxy M47 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है बड़ी बैटरी की वजह से यूज़र्स को बार-बार चार्जर की तलाश नहीं करनी पड़ती और लंबे समय तक बिना चार्ज किये फोन का इस्तेमाल किया जा सकता है फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है यह कम समय में बैटरी को तेजी से चार्ज कर देता है इसके साथ Bypass चार्जिंग फीचर भी मिलता है जो खासतौर पर गेमिंग के दौरान काफी उपयोगी साबित होता है इस फीचर के चालू होने पर चार्जर से मिलने वाली पावर सीधे फोन के सिस्टम तक पहुंचती है जिससे हीटिंग कम होती है और गेमिंग परफॉरमेंस बेहतर बानी रहती है।

इसे भी पढ़े:- Samsung Galaxy F70e 5G: कम कीमत में पावरफुल परफॉर्मेंस, लेकिन कैमरा क्या औसत है?

प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स

Samsung Galaxy M47 5G में यूज़र्स की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं कंपनी ने इसमें सैमसंग Knox Security का इस्तेमाल किया है जो फोन को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को सुरक्षा प्रदान करता है जिससे आपकी प्राइवेट फाइल्स और बैंकिंग डेटा फाइलें अधिक सुरक्षित रहती हैं ऑनलाइन सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए सैमसंग ने मालिसियस वेब एक्सेस अलर्ट फीचर भी दिया है यदि आप किसी हानिकारक वेबसाइट पर जाने की कोशिश करते हैं तो यह फीचर यह फीचर पहले ही आपको चेतावनी देता है।

Samsung Galaxy M47 5G: सेल और प्राइज

Samsung Galaxy M47 5G की शुरुआती प्राइम डे की कीमत ₹22,999 रखी गई है, जो 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है इसकी एक्चुअल कीमत ₹25,999 है, जबकि प्राइम डे स्पेशल प्राइस 23,999 रुपये तय की गई है। इसके अलावा ₹1,000 के लॉन्च कूपन का लाभ लेने के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹22,999 हो जाती है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹25,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹30,999 होगी। ग्राहक इस स्मार्टफोन को 4 जुलाई से शुरू होने वाली प्राइम डे सेल के दौरान खरीद सकते है। इसके साथ ही चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर 6 महीने तक No Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे इसे खरीदना और भी आसान हो जाएगा।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment

Index