phonerunning.com

IQOO लाया है 50MP SONY LYT-700V का मुख्य कैमरा और 7,600mAh की बड़ी बैटरी, इंडिया में लांच जानिए पूरी जानकारी ?

IQOO एक बार फिर भारतीय बाजार में अपना नया पॉवरफुल स्मार्टफोन IQOO 15R को लॉन्च कर दिया है I जोकि यह स्मार्टफोन 24 फरवरी 2026 को भारतीय मार्किट में लांच किया गया है I कहा जा रहा है की यह फ़ोन iQOO Z11 Turbo का रिब्रांडेड वर्जन है iQOO भारत सहित ग्लोबल मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जोकि एक पॉवरफुल स्मार्टफोन साबित हो सकता है I

यह फ़ोन खास तोर पर गेमिंग यूज़र्स और परफॉरमेंस वालो के लिए तैयार किया गया है क्योकि इसमें आपको खासतोर पर 7,600mAh की बैटरी और 144fps पर गेमिंग देखने को मिलने वाली है जोकि परफॉरमेंस में सभी फ़ोन को पीछे छोड़ने वाला है IQOO कंपनी अपने फ्लैगशिप डिज़ाइन और किलर परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है I

IQOO 15R: कीमत और उपलब्ध्ता

कंपनी ने इस फ़ोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लांच किया है जिसमे 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,799 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 51,895 रुपये है वंही इसके टॉप मॉडल 12Gb + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 57,999 रुपये है iQOO 15R खरीदने पर ग्राहकों को ₹2,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलता है यह ऑफर एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और EMI ट्रांजैक्शन पर उपलब्ध है, जिससे फ़ोन की कीमत और कम हो जाती है यह स्मार्टफोन ऑफिसियल साइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है I

IQOO 15R में 3nm टेक्नोलॉजी पर बने Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया हैजो फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी प्रदान करता हैयह प्रोसेसर हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग, 4K वीडियो एडिटिंग और AI आधारित कार्यों को आसानी से संभाल सकता है। ब्रांड का कहना है की यह फ़ोन AnTuTu Score लगभग 35 लाख+ का स्कोर अचीव कर सकता है जोकि यह स्कोर फरवरी 2026 में लांच हुए अभी तक के सभी 55,000 वाले फ़ोन से ज्यादा है IQOO 15R में IQOO सुपरकम्प्यूटिंग चिप दिया गया है यह खासतौर पर गेमर्स के लिए फायदेमंद है। यह गेम खेलते समय बेहतर ग्राफिक्स, अधिक FPS और स्मूद विजुअल्स प्रदान करने में मदद करती है I

iQOO 15R में OriginOS 6.0 दिया गया है, जो Android 16 पर आधारित कंपनी का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है यह सिस्टम नया इंटरफेस बेहतर एनिमेशन, स्मार्ट AI फीचर्स और अधिक स्मूद यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। फ़ोन के सिस्टम अपडेट करने के लिए 4 साल का ओस एंड्राइड अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलता है फोन 8GB+12GB LPDDR5X RAM और 256GB + 512GB UFS 4.1 स्टोरेज में उपलब्ध है जो बड़ी संख्या में फोटो, वीडियो, गेम्स और अन्य फाइलों को आसानी से स्टोरज कर लेता है I

अगर आप BGMI, Call of Duty Mobile या अन्य हाई-ग्राफिक्स गेम खेलते हैं तो iQOO 15R का 144FPS गेमिंग सपोर्ट और 6.5K Ice Vapor Cooling System आपको शानदार अनुभव देगा। फोन लंबे गेमिंग सेशन के दौरान भी स्मूद परफॉर्मेंस बनाए रखने की कोशिश करता है और अधिक गर्म होने से बचाता है।

IQOO 15R में डिस्प्ले की बात की जाये तो शानदार डिस्प्ले देखने को मिलता है6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 2750 × 1260 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ शानदार विजुअल क्वालिटी प्रदान करती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्क्रॉलिंग, ऐप नेविगेशन और एनीमेशन बेहद स्मूद महसूस होते हैं वहीं, गेमिंग के लिए 360Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है जो तेज और सटीक टच रिस्पॉन्स देता है और इसके साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए परफेक्ट साबित हो जाती है IP68 और IP69 रेटिंग की वजह से iQOO 15R धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है I

iQOO 15R में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमे 1/1.56 अपर्चर वाला 50MP का Sony LYT-700V प्राइमरी सेंसर और f/1.88 अपर्चर 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है जिसकी मदद से रियर कैमरा बेहतर डिटेल, प्राकृतिक रंग और कम रोशनी में शानदार तस्वीरें कैप्चर करता है कैमरे में OIS का सपोर्ट मिलता है, जो फोटो और वीडियो को अधिक स्थिर और शार्प बनाने में मदद करता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.45 अपर्चर के साथ आता है। यह कैमरा सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग के लिए डिटेल्ड और आकर्षक तस्वीरें लेने में सक्षम है। फोटोग्राफी को और बेहतर बनाने के लिए फोन में Portrait, Slow Motion, Fish Eye और HDR जैसे कई कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े:- Oppo K14x 5G First Look: ₹14,999 में 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा – गेम चेंजर या गलत चॉइस ?

iQOO 15R की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है जोकि यह 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है एक बार चार्ज करने के बाद फोन आसानी से पूरे दिन और कई मामलों में उससे भी ज्यादा समय तक चल सकता है। चार्जिंग के लिए स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है,जिससे बड़ी बैटरी को भी कम समय में तेजी से चार्ज किया जा सकता है यह फीचर उन यूजर्स के लिए खासतौर पर उपयोगी है जो अपने फोन का भारी उपयोग करते हैं और कम समय में अधिक चार्जिंग चाहते हैं।

कंपनी का दवा है की स्मार्टफोन को 10 मिनट में 20% से 40% तक आसानी से चार्ज कर सकते है और उसके बाद 3.1 घंटे गेमिंग, 16.3 घंटे वीडियो प्लेबैक और 7.1 घंटे का वीडियो प्लेबैक के साथ बैटरी बैकअप मिल जाता है I

IQOO 15R में ONE-TAP TRANSFER सिस्टम भी देखने को मिलेगा जोकि एंड्राइड और IOS दोनों के लिए सुप्पोट करेगा इस तकनीक से फोटो, वीडियो और फाइल को भेज सकते है इसके साथ एडवांस कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा जोकि लम्बे समय तक गेमिंग करने से मोबाइल हीट नहीं करेगा यह फोन प्रो गेमर्स के लिए भी शानदार साबित हो सकता है। स्मार्टफोन में ओरिजिन आइलैंड तकनीक का उपयोग किया गया है जो नोटिफिकेशन, कॉल, चार्जिंग स्टेटस, म्यूजिक प्लेबैक, टाइमर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को एक इंटरैक्टिव तरीके से स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है।

IQOO 15R: क्यों है खास

iQOO 15R उन लोगों के लिए बनाया गया है जो एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और शानदार गेमिंग अनुभव मिले। Snapdragon 8 Gen 5, 144FPS गेमिंग, 7600mAh बैटरी और Origin Island जैसे फीचर्स इसे अपनी कीमत में बेहद आकर्षक विकल्प बनाते हैं। लेकिन अगर कम्पनी स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट देती तो यह स्मार्टफोन किलर फ़ोन किलर बन जाता I

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

4 thoughts on “IQOO लाया है 50MP SONY LYT-700V का मुख्य कैमरा और 7,600mAh की बड़ी बैटरी, इंडिया में लांच जानिए पूरी जानकारी ?”

Leave a Comment

Index