वनप्लस कंपनी अपने फैंस के लिए दो बड़े स्मार्टफोन इंडियन मार्किट में लांच कर दिया है आप को बताते चले की वनप्लस ने अपने दो स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite 5G को लांच डेट अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर लिस्ट की थी और इसके पहले 7 अप्रैल OnePlus Nord 6 को लांच किया था कंपनी ने ठीक इसके एक महीने बाद 7 मई 12PM को वनप्लस नॉररड सीइ 6 और वनप्लस नॉररड सीइ 6 लाइट को ग्लोबल इवेंट के जरिये लांच कर दिया है।
जिसमे आपको Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 8000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है फ़ोन का थीम ”Crazy Power Pure Play” रखा गया है आइये इस ब्लॉग पोस्ट में फ़ोन की कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन को आसानी से बताते है I
OnePlus Nord CE6 : Prize
OnePlus Nord CE6 में 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरज की कीमत 39,999 रुपये है यह फ़ोन तीन कलर फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक में इसकी ऑफिसियल साइट, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है वंही OnePlus Nord CE6 लाइट में 6GB + 128GB की कीमत 27,999 रुपये, 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रपये है और इसके टॉप मॉडल 8GB + 256GB की कीमत 33,999 रुपये है बैंक ऑफर के साथ ग्राहकों को 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है जिससे इसको कम बजट में खरीद सकते है I
OnePlus Nord CE6: स्पेस्फिकेशन
फ़ोन के डिस्प्ले की बात करे तो सेगमेंट का हाई 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच FHD+ अमोलेड डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन साथ आता है जो शानदार विजुअल क्वालिटी और प्रीमियम व्यूइंग अनुभव प्रदान करती है और 144Hz वाली डिस्प्ले जरूरत के अनुसार 60Hz, 90Hz, 120Hz और 144Hz के बिच स्विच कर सकती है इससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और एनीमेशन बेहद फ्लूइड महसूस होते हैं वहीं, 3200Hz इंस्टेंट टच रेट और Touch Reflex चिप की मदद से गेमिंग के दौरान टच इनपुट बेहद तेज और सटीक हो जाता हैं।
ब्राइटनेस की बात करें तो डिस्प्ले में 1800 निट्स HBM ब्राइटनेस और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है इसके आलावा आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें 3840Hz PWM डिमिंग तकनीक दी गई है जिससे कम रोशनी में भी फ्लिकर को कम करके आँखों की सुरछा करता है फ़ोन की स्क्रीन पर Crystal Guard प्रोटेक्शन दिया गया है जो इसे विशेष रूप से बेहतर मजबूती प्रदान करता है फ़ोन में In-Display फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है जो सिक्योरिटी और सुरछा को मजबूत करता है I
फ़ोन के प्रोसेसर की बात करे तो इसे Snapdragon 7 series की Snapdragon 7s Gen 4 का प्रोसेसर और Touch Reflex chip से लेंस किया गया है जिसका AnTuTu स्कोर 1,170,000+ के करीब निकल कर आता है जो गेमिंग और ग्राफिक्स-इंटेंसिव टास्क के दौरान स्मूद अनुभव प्रदान करता है। Snapdragon 7s Gen 4 और 8GB RAM का संयोजन इस फ़ोन को मिड-रेंज परफॉर्मेंस सेगमेंट में competitive बनाता है। प्रोसेसर की क्षमताओं को देखते हुए, रोज़मर्रा के मल्टीटास्किंग और सपोर्टेड गेमिंग वर्कलोड के लिए हार्डवेयर पर्याप्त रूप से मजबूत है।
फ़ोन में 144Hz डिस्प्ले और हाई-रिफ्रेश-रेट गेमिंग सपोर्ट दिया गया है। लेकिन 144Hz डिस्प्ले का होना अपने आप 144FPS गेमिंग की गारंटी नहीं देता। वास्तविक FPS गेम के ग्राफिक्स सेटिंग्स, चिपसेट ऑप्टिमाइज़ेशन और सॉफ़्टवेयर सपोर्ट पर निर्भर करता है। बेहतर और स्थिर परफॉर्मेंस के लिए फोन में 33,147mm² का बड़ा हीट सिस्टम दिया गया है जो लंबे समय तक गेमिंग और हैवी टास्क के दौरान डिवाइस के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Android 16 आधारित OxygenOS 16.0 के साथ आता है फ़ोन में 8GB RAM दी गई है स्टोरेज के लिए इसमें 128GB और 256GB UFS 3.1 विकल्प उपलब्ध हैं कुल मिलाकर, यह स्मार्टफोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक दमदार परफॉर्मेंस पैकेज साबित हो सकता है।
बेहतर फीडबैक के लिए फोन में X-axis Linear Motor दिया गया है, जो अधिक सटीक और प्रीमियम हैप्टिक अनुभव प्रदान करता है। वहीं, कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 72 महीनों तक A-रेटेड सिस्टम फ्लूएंसी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस का अनुभव मिलता है यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे विभिन्न कठिन परिस्थितियों में बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है इसके अलावा, फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग प्राप्त हुई है, जो इसे पानी और धूल से सेफ रखता है I
फ़ोन के कैमरा की बात करे तो इस OnePlus Nord CE6 में ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है फ़ोन के बैक में 50 मेगापिक्सेल का ड्यूल एक्सिस OIS कैमरा दिया जायेगा जो लौ लाइट में मैक्सिमम क्लियर और नेचुरल कलर फोटो कैप्चर करने में मदद करने वाला है इसके साथ 2 मेगापिक्सेल का सेकंडरी सेंसर मिलता है जो ऑटोफोकस लेंथ के साथ आता है जिससे इमेज क्वालिटी अच्छी बानी रहती है वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 30fps पर 4K तक रिकॉर्डिंग कर सकते है I
सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा ऑटोफोकस लेंस के साथ आता है वहीं, ऑटोफोकस सपोर्ट की मदद से तस्वीरों में बेहतर फोकस और डिटेल देखने को मिलती है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें (EIS) का सपोर्ट दिया गया है जिससे चलते-फिरते वीडियो शूट करते समय भी फोटो अधिक स्मूद और स्थिर रहती है सेल्फी कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 30fps पर सपोर्ट करता है कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यह कैमरा कई उपयोगी फीचर्स के साथ आता है I
सबसे बड़ा गेम चेंजर तो OnePlus Nord CE6 की बैटरी है फ़ोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसके साथ फ़ोन को फ़ास्ट चार्ज करने के लिए 80W का फ़ास्ट चार्जर का सपोर्ट मिलेगा और 27W की रिवर्स चार्जिंग दी जाएगी जिससे आप दूसरे फ़ोन और इलेक्ट्रॉनिक चार्ज कर सकते है I
कंपनी के अनुसार बैटरी को फुल चार्ज पर दो दिन से 2.5 दिन तक नॉन स्टॉप बैटरी बैकअप का सपोर्ट मिल सकता है और इसके साथ 10 घंटे तक BGMI गेम और 30 घंटे का यूट्यूब नॉन स्टॉप बैकअप मिलता है फ़ोन को 10 मिनट तक चार्ज करने पर 12 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है I
फ़ोन में हैवी मल्टीटास्किंग पर भी अच्छा परफॉर्म करने वाला है कंपनी के मुताबिक यह 6 साल तक स्मूथ चलने वाला है इसके साथ OnePlus और गूगल Team आपकी स्टडी और वर्क को अच्छा बनाने के लिए गूगल जैमिनी पर आधारित फीचर्स circle to search और Gemini Live का सपोर्ट मिलेगा और कुछ AI फीचर्स जैसे AI Portrait Glow, AI Reflection Eraser और AI Eraser मिलेंगे जो यूज़र एक्सपीरियंस और मल्टीटास्किंग में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं।
Ankesh Rajpoot is a tech writer and editor at Phonerunning, focused on smartphones, detailed specifications, comparisons, buying guides, prices, and mobile technology updates. He writes easy-to-understand content to help readers make informed smartphone decisions.