OnePlus Nord 6 लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज में बड़ा धमाके वाला स्मार्टफोन

वनप्लस की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 इंडियन मार्किट में लांच हो गया है कंपनी ने इस फ़ोन को 7 मार्च 2026 को भारतीय मार्किट में उतार दिया है जोकि 9000mAh की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आया है और इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 का पॉवरफुल चिपसेट दिया गया है बड़े प्रोसेसर के साथ 12GB LPDDR5X RAM मिलती हैं यहाँ हम आपको मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल से बताएँगे I

कीमत और उपलब्धता

OnePlus Nord 6 की कीमत की बात करे तो इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है इस फ़ोन को आप वनप्लस की ऑफिसियल वेबसाइट के साथ अमेज़न से खरीद सकते हो फ़ोन को तीन कलर फ्रेश मिंट, क्विक सिल्वर और पिच ब्लैक में लांच किया गया है I

अगर इस स्मार्टफोन को क्रेडिट कार्ड के भुगतान से खरीदते है तो 2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है वही HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है I

OnePlus Nord 6: डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी

OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच (17.23 cm) की 1.5K रेसोलुशन के साथ फुल HD+ डिस्प्ले देखने को मिलती है यह डिस्प्ले अमोलेड है जिसमे 165Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों ही बहुत स्मूद लगते हैं।फ़ोन के डिस्प्ले की स्क्रीन तो बॉडी रेश्यो 93.5% और पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स है

फ़ोन को बॉडी प्रोटेक्शन की लिए क्रिस्टल गार्ड मटेरियल का उपयोग किया गया है और स्मार्टफोन को IP69 और IP69K का सर्टीफिक्शन मिला है जो इसको डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के साथ कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन से बचता है फ़ोन की स्क्रीन पर गोरिल्ला गिलास Victus+ से प्रोटेक्ट किया गया है फोन के बैक पैनल पर स्मूद फिनिश और नया कैमरा मॉड्यूल इसे एक स्टाइलिश लुक देता है।

फ़ोन का वेट लगभग 217g है और इसकी हाइट 16.25cm, विड्थ 7.75cm और थिकनेस 0.85cm है फ़ोन को स्ट्रेंथ से बचने के लिए इसको MIL-STD-810H का प्रोटेक्शन से लैस किया गया है इसके साथ साथ डिस्प्ले पर कुछ स्पेसफिक फीचर्स जैसे स्क्रीन कलर मोड, कलर विज़न एनहांसमेंट, स्क्रीन कलर टेम्परेचर और सनबर्स्ट डिस्प्ले मिलेगी I

परफॉर्मेंस: गेमिंग और मल्टीटास्किंग का दम

यह फोन हैवी यूजर्स और गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। क्योकि इसमें प्रोसेसिंग के लिए 4 नैनोमीटर पर बना Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है जिसका AnTuTu स्कोर लगभग 23,66,913 निकल कर आया है OnePlus Nord 6 फ़ोन लेटेस्ट वर्शन Android 16 पर आया है जोकि OxygenOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है कंपनी का दवा है की 4 साल का एंड्राइड अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा I

फ़ोन की गेमिंग परफॉरमेंस की बात करे तो हैवी गेमिंग खेलने की दौरान फ़ोन हीट न करे इसके लिए 33147mm² हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है जो फ़ोन को अधिक ठंडा रखता है और फ़ोन में अधिक स्टोरेज की लिए 8 / 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज इनस्टॉल किया गया है फ़ोन में क्वालकॉम एड्रेनो 825 GPU इनस्टॉल किया गया है फ़ोन में अच्छा प्रोसेसर होने से मल्टीटास्किंग के दौरान भी फोन स्मूद बना रहता है। और BGMI, Call of Duty और Free Fire जैसे गेम्स आसानी से हाई सेटिंग्स पर चल सकते हैं।

इसे भी पढ़े :- OnePlus ने लांच किया बड़ी Battery वाला फ़ोन जो दीखता है I Phone 16 की तरह जानिए क्या है इसके फीचर ?

कैमरा: सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट

वनप्लस नॉर्ड 6 5g फ़ोन के कैमरा फीचर्स की बात करे तो यह ड्यूल रियर कैमरा सपोर्ट करता है इसके बैक पैनल में ƒ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सेल का Sony LYTIA-600 समोस सेंसर लगा हुआ है जिसका सेंसर साइज 1/4.96 CM और पिक्सेल साइज 0.8 µm है और इसका सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा ƒ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगा पिक्सेल का OmniVision OV08F सेंसर से लैस है जिसका सेंसर साइज  1/10.16 cm और पिक्सेल साइज 1.12 µm है बैक कैमरा से  60/30 एफपीएस पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और  60/30 एफपीएस पर 1080p की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है

वही सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फ्रंट में ƒ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मौजूद है जिसका सेंसर साइज 1/7.87 cm और 0.7 µm पिक्सेल साइज है इसके फ्रंट से आप 30FPS पर 4k वीडियो रिकॉर्डिंग और 30FPS पर 1080p की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है I

बैटरी: असली गेम चेंजर

OnePlus Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है इसमें 9000mAh की बैटरी दी गयी है कंपनी का दवा है की फुल चार्ज करने के बाद नार्मल यूज में यह 2.5 दिन तक काम कर सकता है फ़ोन को फ़ास्ट चार्ज करने के लिए 80W का SUPERVOOC की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस किया गया है और इसके साथ 27W की Reverse चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जिससे आप दूसरे डिवाइस नहीं चार्ज कर सकते है रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट होने से हेवी गेमिंग पर फ़ोन हीट काम करता है I

फ़ोन की कनेक्टिविटी में Wi-Fi 7 2.5G/5G का सपोर्ट मिलने वाला है और ब्लूटूथ 6, ड्यूल सिम का एक्टिव सपोर्ट रहने वाला है और इसके साथ इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर देखने को मिलता है फ़ोन के साइड में एक Plus Key का सपोर्ट मिलता है I

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

1 thought on “OnePlus Nord 6 लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ मिड-रेंज में बड़ा धमाके वाला स्मार्टफोन”

Leave a Comment

Index