POCO X8 PRO Series में मिलेगा पॉवरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और प्रीमियम कैमरा, 5G सपोर्ट I जानिए POCO X8 PRO मैक्स के फीचर्स, कीमत और लांच डेट I
POCO कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Iron Man Edition जल्द ही भारतीय मार्किट में लांच करने वाली है पोको कंपनी ने अपनी X-series से हमेशा यूज़र्स को बेस्ट परफॉरमेंस और कम कीमत का कॉबिनेशन दिया है कंपनी इसको अच्छे परफॉरमेंस के साथ पेश करने जा रही है जिसमे दो स्मार्टफोन Poco X8 Pro 5G और Poco X8 Pro Max 5G रहने वाले है लांच से पहले फ्लिपकार्ट पर कुछ इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है यह फ़ोन उन यूज़र्स के लिए लांच किया जा रहा है जो हाई परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी, और फास्ट चार्जिंग एक ही फ़ोन में चाहते है I
POCO X8 Pro max: लांच डेट और कीमत
Poco x8 pro max को इंडियन मार्किट में 17 मार्च 2026 को 5 PM पर लांच कर दिया गया है जोकि पोको X-series का मोस्ट पॉवरफुल फ़ोन होने वाला है अब बात करे इस स्मार्टफोन के कीमत की तो यह दो वेरिएंट में लांच किया गया है जिसमे 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये होने वाली है वही इसके प्रो मॉडल 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये होने वाली है फ़ोन की सेल 23rd मार्च को फ्लिपकार्ट और इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर स्टार्ट होगी बैंक और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा I
डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी
इस फ़ोन की डिस्प्ले की बात की जाये तो इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलता है और उसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पिक ब्रिटनेस मिलती है कंपनी ने फ़ोन को 1.5K रेजोल्यूशन से लेश किया है और इस फ़ोन में HDR10+ सपोर्ट होगा जो इसे बेहतर बनता है यह डिस्प्ले गेमिंग, मूवी देखने और सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग के लिए शानदार अनुभव देगा। फ़ोन को इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट और फेस लॉक के साथ लाइंस किया है
फ़ोन की डिस्प्ले को ग्रोरीला गिलास 7i का प्रोटेक्शन मिला है जो इसकी बिल्ड क्वालिटी को इम्प्रूव करता है वही फ़ोन को मेटल फ्रेम और प्रीमियम डिज़ाइन का सपोर्ट मिलता है फ़ोन को स्टीरियो स्पीकर्स (Dolby Atoms) के साथ लैस किया गया है जिसकी वॉल्यूम 400% तक इम्प्रूव कर सकते हो और इसके साथ नाईट टाइम लौ वॉल्यूम मोड का सपोर्ट देखने को मिलता है I
| फीचर | डिटेल |
| डिस्प्ले | 6.83-inch 1.5K AMOLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9500s (3nm |
| स्टोरेज | 12GB + 256/512GB LPDDR5X UFS 4.1 |
| कैमरा | 50MP + 8MP/20MP |
| बैटरी | 9000mAh/100W Fast Charging |
| OS | HyperOS 3 (Android 16) |
| प्रोटेक्शन | IP68 / IP69 |
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फ़ोन के प्रोसेसर की बात करे तो इसमें इंडिया की फर्स्ट MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दी गई है जिसका AnTuTu स्कोर करीब 3mn+ रहने वाला है और यह चिपसेट 3nm के प्रोसेसर पर बेस्ड है यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, हाई ग्राफ़िक्स गेमिंग के लिए अच्छा रहेगा फ़ोन में UFS 4.1 का LPDDR5X अल्ट्रा स्टोरेज देखने को मिलेगा इस फ़ोन में आप BGMI, call of duty हाई परफॉरमेंस वाले गेम 120fps पर आसानी से खेल सकते हो फ़ोन को हीट से बचने के लिए इसमें 5800mm का वपूर कलिंग सिस्टम लगा हुआ है जोकि इसके हाई यूसेज पर परफॉरमेंस को बूस्ट करता है 1.5K डिस्प्ले होने से इसमें विविद कलर और क्रिस्टल क्लियर विज़ुअल्स दिखाई देते है
इस फ़ोन का सॉफ्टवेयर Android 16 पर आधारित HyperOS का होने वाला है और इसमें लम्बे समय तक अपडेट लगभग 2-3 साल का Android अपडेट और 3-4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट दे सकती है फ़ोन का कलर ऑप्शन में ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, और सिल्वर दिखने वाला है फ़ोन की मेटल फ्रेम और स्लिम बॉडी हो सकती है I
कैमरा सेटअप और विशाल बैटरी
फ़ोन के रियर कैमरा की बात की जाये तो यह f/1.5 अपर्चर 50 मेगापिक्सेल SONY IMX882 सेंसर के साथ OIS का प्राइमरी कैमरा से लैस होगा वही 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी देखने को मिलेगा और फ़ोन में 20 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलता है फ़ोन के कैमरे में डायनामिक RGB लाइटिंग देखने को मिलती है जो फ़ोन को चार्ज करने और फोटो क्लिक करने पर दिखाई देती है विडो क्रिएटर को कुछ खास AI फीचर्स, मोशन कैप्चर और जीरो डिले शटर कैप्चर फीचर्स मिलते है
इसके रियर कैमरा से 60fps पर 4k की वीडियो रिकॉर्डिंग और 4k नाईट वीडियो शूटिंग कर सकते हो पानी की बून्द और डस्ट से बचने के लिए इसको IP66 + IP68 + IP69 + IP69K की रेटिंग मिली है I
फ़ोन की बैटरी की बात करे तो इसमें 9000mAh की पावर बैटरी देखने को मिलती है और उसके साथ 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और उसके साथ 27W का रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जिससे आप एअरबुद्स, स्मार्ट वाच और हेडफोन्स चार्ज कर सकते है कंपनी के अनुसार मॉडरेट यूसेज पर तीन दिन तक बैटरी बैकअप देगी पोको x8 प्रो मैक्स की 6 साल की बैटरी लाइफ देखने को मिलेगी कंपनी के अनुसार फ़ोन की बैटरी 82Hr नार्मल कालिंग, 30Hr ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, 75Hr ऑनलाइन म्यूजिक, 42+Hr की इंस्टाग्राम स्क्रॉलिंग और 18 डे तक बैटरी बैकअप दे सकता है I