IQOO Z11X में मिलता है 7200mAh बैटरी, 5G प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और शानदार कैमरा। जानिए IQOO Z11X की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन के मार्केट में iQOO ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त पहचान बनाई है। खासकर मिड-रेंज और बजट सेगमेंट में कंपनी लगातार ऐसे फोन लॉन्च कर रही है जिनमें हाई परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसी कड़ी में कंपनी अपना नया स्मार्टफोन IQOO Z11X को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है यह फोन उन यूज़र्स के लिए खास हो जाता है जो पावरफुल प्रोसेसर, लॉन्ग बैटरी लाइफ और स्मूथ गेमिंग परफॉरमेंस चाहते हैं कंपनी की तरफ से यह एक बजट स्मार्टफोन है इस पोस्ट में हम IQOO Z11X की पूरी जानकारी, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में विस्तार से जानेंगे।
IQOO Z11X: लांच डेट और प्राइज
IQOO Z11X एक मिड रेंज सेगमेंट का बेस्ट स्मार्टफोन है जिसको मार्किट में 12 मार्च 2026 को लांच कर दिया गया है जो इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर लिस्ट है अगर इसके कीमत की बात करें तो यह फोन जिसमे 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,499 (14% ऑफ फ्रीडम सेल डील) रुपये है और 8GB + 128GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है और वंही इसके टॉप मॉडल 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 30,999 रुपये है i
इसकी सेल अमेज़न और IQOO की ऑफिसियल वेबसाइट पर 16 मार्च से लाइव हो गयी है जिसको बैंक और क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्कांउट मिलता है इस प्राइज सेगमेंट में यह स्मार्टफोन Redmi Note 13 और Realme Narzo 70 फ़ोन से मुकाबला कर रहा है।
IQOO Z11X Display और Processor
अगर डिजाइन की बात करें तो IQOO Z11X में आपको मॉडर्न और क्लीन लुक देखने को मिलता है। फोन का बैक पैनल आमतौर पर मैट फिनिश के साथ आता है जिसमे बहुत ही कम फिंगर प्रिंट दिखाई देते है इसकी डिज़ाइन को स्लिम बॉडी फिनिश दी गयी है अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो बजट में प्रीमियम लुक दे, तो IQOO Z11X इस मामले में अच्छा विकल्प बन जाता है।
डिस्प्ले किसी भी स्मार्टफोन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैI QOO Z11X में 6.7 इंच का FHD+ 120Hz डिस्प्ले इस फोन को मल्टीमीडिया और रोज़ाना सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग के लिए मजबूत बनाता है। 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाले कंटेंट और ऐप्स में ज्यादा स्मूथ और फ्लूइड मोशन दे सकता है। डिस्प्ले में आपको पंच होल कैमरा डिज़ाइन मिलता है हालांकि इस डिस्प्ले को हमने व्यक्तिगत रूप से टेस्ट नहीं किया है यह जानकारी उपलब्ध स्पेसिफिकेशन के आधार पर दी गई है।
परफॉर्मेंस के मामले में iQOO हमेशा काफी पॉवरफुल रहा है। IQOO Z11X में आपको MediaTek Dimensity 7400 Turbo का प्रोसेसर दिया गया है कंपनी का दवा है की इसका AnTuTu स्कोर लगभग 1Mn+ के करीब पहुँचता है Dimensity 7400 Turbo और 120Hz डिस्प्ले गेमिंग-ओरिएंटेड हार्डवेयर दिखाएं देते हैं उपलब्ध स्पेसिफिकेशन के आधार पर सामान्य और थोड़ी demanding गेमिंग के लिए यह वेरिएंट मजबूत दिखाई देता है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 6/8GB RAM और 128/256GB UFS 3.1 स्टोरेज वेरिएंट दिया गया है
| FEATURES | DETAILS |
| Display | 6.7 inch FHD+ 120Hz |
| Processor | MediaTek Dimensity 7400 Turbo |
| RAM | 6GB / 8GB |
| Storage | 128GB / 256GB |
| Rear Camera/Frant | 50MP + 8MP/32MP |
| Battery | 7200mAh |
| Charging | 44W fast charging |
| OS | Android 16 |
इसे भी पढ़े:- Motorola Edge 70 Fusion: दमदार कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और प्रीमियम डिज़ाइन वाला नया स्मार्टफोन ?
IQOO Z11X: Camera
मिड-रेंज फोन में कैमरा बहुत महत्वपूर्ण होता है और iQOO इस पर काफी काम कर रहा है। स्पेसिकेशन के अनुसार, इस स्मार्टफोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है इसमें 50MP का प्राइमरी SONY IMX852 AI कैमरा दिया गया है यह कैमरा दिन और रात दोनों परिस्थितियों में नेचुरल और डिटेल फोटो और वीडियो कैप्चर करता है इसके साथ 2MP का बोकेह कैमरा सेटअप दिया गया है जो प्राइमरी कैमरा को नेचुरल फोटो क्लिक करने में मदद करता है वंही 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है जो प्रोट्राइट क्लिक करता है जिसके साथ सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है I
फ्रंट और रियर कैमरे से आप 4K की वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है यह कैमरा सेटअप डेलाइट फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट शॉट्स और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए काफी अच्छा रहता है इसके साथ कुछ AI फीचर्स भी दिए गए है जोकि फोटो को अच्छा बनाते है अगर आप इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते हैं तो यह कैमरा आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है।
IQOO Z11X: Battery
IQOO Z11X में 7200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जोकि इस फ़ोन का सबसे बड़ा हाईलाइट है फ़ोन को फ़ास्ट चार्ज करने के लिए 44W का फ़्लैश चार्ज और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है कंपनी का वादा है की फ़ोन को सिंगल चार्ज करने पर 40 घंटे का वीडियो बैकअप, 93 घंटे का म्यूजिक, 15.4 घंटे की गेमिंग और 18.7 घण्टे का सोशल मीडिया बैकअप देगी इसके साथ 6 साल तक इसका सिस्टम बैटरी की हेल्थ को इम्प्रूव करता रहेगा लेकिन actual बैटरी लाइफ, नेटवर्क, ब्राइटनेस, गेमिंग और बैकग्राउंड ऐप्स पर निर्भर करेगी।
IQOO Z11X: Software
IQOO Z11X फ़ोन में Android 16 पर आधारित Origin OS पर चलता है जिसके साथ 2 साल का OS अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट देखन को मिलता है यह ओरिजिन आइलैंड के ड्रैग एंड गो सिस्टम पर काम करता है ओरिजिन ओस पर आपको कुछ कस्टमाइज ऑप्शन और प्राइवेसी फीचर्स का सपोर्ट मिलता है नए अपडेट्स के साथ यह OS पहले से ज्यादा स्मूथ और क्लीन हो चुका है।
इस फ़ोन को IP68 और IP69+ की रेटिंग मिली है जोकि इस फ़ोन को डस्ट और वाटर से बचता है इसके साथ फ़ोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर मिलता है जिसका ऑडियो बूस्टर 400% तक कर सकते हो फ़ोन को 5G सपोर्ट के साथ लांच किया गया है Z11X में मॉन्स्टर गेमिंग मोड भी मिलता है जिसमे AI गेम वौइस् चंगेर, 4D गेम वाइब्रेशन और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा I
FAQ – IQOO Z11X
Q1. IQOO Z11X की कीमत कितनी है ?
भारत में इसकी कीमत ₹24,999 रुपये है।
Q2. क्या IQOO Z11X गेमिंग के लिए अच्छा है ?
हाँ, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले की वजह से यह फोन BGMI और COD जैसे गेम्स के लिए अच्छा है।
Q3. IQOO Z11X में बैटरी कितनी है ?
इस फोन में 7200mAh battery है इतनी बड़ी battery सामान्य उपयोग में लंबा बैकअप देने की क्षमता रखती है लेकिन actual बैटरी लाइफ, नेटवर्क, ब्राइटनेस, गेमिंग और बैकग्राउंड ऐप्स पर निर्भर करेगी।
Q4. क्या IQOO Z11X में 5G मिलेगा ?
हाँ, इस फोन में 5G कनेक्टिविटी की सुविधा है।
Ankesh Rajpoot is a tech writer and editor at Phonerunning, focused on smartphones, detailed specifications, comparisons, buying guides, prices, and mobile technology updates. He writes easy-to-understand content to help readers make informed smartphone decisions.
mast