गूगल ने भारत में अपना नया फिटबिट एयर को पेश किया है यह एक स्क्रीन-लेस हाथो में पहनने वाला डिवाइस है। जिसमें स्मार्ट वॉच की तरह कोई डिस्प्ले नहीं दी गई है जिसका डिज़ाइन हाथों में 24 घंटे तक पहनने को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इस डिवाइस में काई हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं।
कंपनी की तरफ़ से गूगल फिटबिट एयर की की कीमत ₹13,999 रखी गई है जिसकी बिक्री 2 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी अगर आप बिना स्क्रीन वाला हेल्थ ट्रैकर चाहते हैं जो हेल्थ डेटा को ट्रैक करे, तो फिटबिट एयर इसी इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वन्ही फिटनेस के बारे में अंदर से जानने के लिए फोन में Google Health app के जरिए भी देखा जा सकता है।
Google Fitbit Air की कीमत और बिक्री
भारत में गूगल फिटबिट एयर की कीमत ₹13,999 रखी गई है जिसकी बिक्री 2 अक्टूबर 2026 से Google स्टोर और रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से शुरू होगी कंपनी ने इसको ओब्सीडियन, बेरी, लैवेंडर और फॉग चार कलर ऑप्शन में पेश किया है इसके साथ खरीदने वाले ग्राहकों को तीन महीने का गूगल हेल्थ प्रीमियम ट्रायल दिया जा सकता है जिसमें हेल्थ कोच का विकल्प मिल सकता है।
बिना स्क्रीन वाला है Fitbit Air
फिटबिट एयर गूगल का एक ऐसा डिवाइस है जिसमें डिस्प्ले देखने को नहीं मिलती है जिससे डिवाइस के सारे नोटिफिकेशन और फिटनेस के बारे में गूगल हेल्थ ऐप के ज़रिए देख सकते हैं वन्ही कंपनी के अनुसार फिटबिट एयर अब तक का सबसे छोटा ट्रैकर है जिसमें कॉम्पैक्ट पेबल-स्टाइल डिज़ाइन और हाई-फिडेलिटी सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं।
डिवाइस में स्क्रीन ना होने से बैटरी खपत और बार बार नोटिफिकेशन देखने से बचा जा सकता है गूगल फिटबिट एयर हेल्थ और एक्टिविटी डेटा को ट्रैक करता है जो यूजर अपनी ज़रूरत के हिसाब से फोन पर गूगल हेल्थ ऐप में देख सकता है।
24/7 हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग पर भी फोकस
Google Fitbit Air में 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग और AFib अलर्ट का सपोर्ट दिया गया है इसके साथ हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) और SpO2 यानी ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग का भी फ़ीचर मिलता है फिटबिट एयर रात में पहनने के लिए भी डिजाइन किया गया है क्योकी यह नींद का समय और नींद की अवस्था को ट्रैक करता है Google का कहना है कि स्क्रीन न होने की वजह से इसे रात में पहनना और भी आसान हो सकता है।
हालाँकि इन सभी फ़ीचर को चिकित्सा निदान या उपचार के तौर पर नहीं देखना चाहिए गूगल ने अपनी ऑफिशियल जानकारी में यह भी बताया है कि Fitbit Air मेडिकल इस्तेमाल के लिए नहीं है।
इसे भी पढ़ें:- Samsung One UI 9 आया, Galaxy फोन में मिलेंगे ये नए AI फीचर्स
7 दिन तक की बैटरी
Google Fitbit Air की बैटरी की बात करें तो इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है एक बार फुल चार्ज करने पर एक सप्ताह तक चल सकता है वन्ही चार्जिंग के मामले में सिर्फ 5 मिनट में फास्ट चार्ज करने पर एक दिन का बैटरी बैकअप मिल सकता है लेकिन वास्तविक बैटरी बैकअप इस्के फीचर और सेटिंग के आधार पर हो सकती है।
फिटबिट एयर हेल्थ मेट्रिक के साथ-साथ सामान्य गतिविधि और वर्कआउट को भी अपने आप पता लगाकर ट्रैक कर सकता है और वर्कआउट पूरा होने के बाद गूगल हेल्थ ऐप में उसका रीकैप भी देख सकते हैं।
तीन तरह के बैंड विकल्प
गूगल फिटबिट एयर को तीन अलग-अलग बैंड्स मॉडल के साथ इस्तेमाल किया गया है:
परफॉर्मेंस लूप बैंड: यह एक रीसायकल मटेरियल से बना है और हवादार डिज़ाइन के साथ आता है।
एक्टिव बैंड: यह वॉटर-प्रूफ और स्वेट-प्रूफ मटीरियल से बना हुआ है जिसे खास तौर पर वर्कआउट और उच्च-तीव्रता वाली गतिविधियाँ जैसे हाई नीज़, माउंटेन क्लाइंबर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
बेहतरीन मॉडर्न बैंड: वहीं मॉडर्न फिटबिट एयर को ज्यादा परंपरागत ब्रेसलेट जैसा लुक देने के लिए डिजाइन किया गया है।
Google Fitbit Air: क्या खास है?
गूगल ने फिटबिट एयर को ऐसे पहनने के लिए तैयार किया है जिसमें स्मार्टफोन की तरह ना कोई स्क्रीन और ना नोटिफिकेशन बाल्की केवल हेल्थ ट्रैकिंग पर ज्यादा ध्यान दिया गया है जिसमें heart rate, heart rhythm, SpO2, HRV और sleep tracking जैसे फ़ीचर्स मिलते हैं।
₹13,999 की कीमत पर भारत में आया यह डिवाइस उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कलाई पर स्क्रीन के स्वास्थ्य और गतिविधि डेटा को ट्रैक करना चाहते हैं हालांकि खरीदने से पहले यह ध्यान रखना जरूरी है कि Google के कुछ फीचर्स के लिए Google हेल्थ प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता पड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें:-
- Smartphone GST Cut 2026: क्या सस्ता होगा मोबाइल फोन? 7 अक्टूबर को GST Council की बैठक
- Google Pixel 11: नया Tensor G6 प्रोसेसर, 12GB RAM और AI फीचर्स, जानिए कीमत, फीचर्स और Specifications
- Google Pixel 10a पर भारी Discount! कीमत और फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे ?
Ankesh Rajpoot is a tech writer and editor at Phonerunning, focused on smartphones, detailed specifications, comparisons, buying guides, prices, and mobile technology updates. He writes easy-to-understand content to help readers make informed smartphone decisions.