भारत में स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए GST को लेकर एक बड़ी खबर सामने निकल के आई है फ़िलहाल अभी स्मार्टफोन पर 18% तक जीएसटी लागू है लेकिन बीते कुछ दिनों से स्मार्टफोन इंडस्ट्री और कुछ रिपोर्ट में इस टैक्स को कम करने की बात चल रही है इस रिपोर्ट में मोबाइल फ़ोन की जीएसटी 5% तक लाने का प्रस्ताव सामने आया है।
इसी बीच 57वीं GST काउंसिल की बैठक की तारीख भी बदल गई है जो मीटिंग पहले 12 सितंबर 2026 को होने वाली थी, अब उसे बदलकर 7 अक्टूबर 2026 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है यानी अब इसी तारीख को पता चलेगा कि स्मार्टफोन पर GST निश्चित रूप से कितना कम होगा।
अभी स्मार्टफोन पर कितना GST है?
भारत में अभी स्मार्टफोन पर 18% GST लागू है यह जीएसटी दर लंबे समय से स्मार्टफ़ोन की कीमतका हिस्सा बनी हुई है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी फोन की टैक्स से पहले की कीमत ₹20,000 है और 18% जीएसटी दर जोड़ने के बाद कीमत करीब ₹23,600 हो जाती है। जीएसटी रेट गिराने की यही वजह है कि अगर भविष्य में GST रेट कम होता है तो स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत कम होने की संभावना बन सकती है। लेकिन फ़ोन की कीमत कितनी कम होगी यह केवल जीएसटी रेट पर निर्भर नहीं करता है यह कंपनी की कीमत, रिटेलर मार्जिन और दूसरी लागत पर भी निर्भर करता है।
Smartphone GST Cut 2026: 5% करने की मांग क्यों
मोबाइल फोन इंडस्ट्री लंबे समय से स्मार्टफोन पर जीएसटी कम करने की बात करती आ रही है स्मार्टफ़ोन पर GST को 18% से घटाकर 5% तक करने की मुख्य वजह बढ़ती कीमतें, घटती हुई बिक्री और डिजिटल पहुंच को बनाए रखने के लिए है इसके साथ स्मार्टफोन अब केवल मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है बल्कि आज कल स्मार्टफोन का इस्तेमाल ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग और सरकारी कामों के लिए किया जा रहा है
2026 में The Economic Times ने लिखा है कि ग्रांट थॉर्नटन भारत और पॉलिसी वॉच इंडिया फ़ाउंडेशन की एक व्हाइटपेपर में भी ₹25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन पर जीएसटी को 5% कम करने की मांग की गई है। इस रिपोर्ट का मुख्य फोकस उन ग्राहकों पर है जो पहली बार स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं या फिर पुराने फोन से नए फ़ोन पर अपग्रेड हो रहे हैं
इसे भी पढ़ें:- 2026 में सबसे अच्छा फ़ोन खरीदने और पैसे बचाने के कुछ आसान tips & tricks ?
57वीं GST काउंसिल की बैठक पहले 12 सितंबर को होने वाली थी अब इसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2026 तक कर दिया गया है रिपोर्ट और मीडिया के अनुसार तारीख को बढ़ाने का कारण 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS सम्मेलन को बताया है वहीं कुछ रिपोर्ट और इंडस्ट्री के प्रस्ताव में मोबाइल फोन पर जीएसटी को 18% से 5% करने की बात सामने आई है। लेकिन सरकार ने अभी 5% जीएसटी को स्मार्टफोन के लिए लागू नहीं किया है।
बजट स्मार्टफोन को हो सकता है ज्यादा फायदा
अगर सरकार जीएसटी बैठक में किफ़ायती स्मार्टफ़ोन पर GST कम करने का फैसला करती है, तो इसका असर बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में ज्यादा पड़ सकता है वन्ही ₹10,000 से ₹25,000 के बीच आने वाले स्मार्टफोन्स को खरीदने वाले ग्राहक कीमत को लेकर ज्यादा भावुक होते हैं ऐसे में अगर ग्राहक को 1,000 से 3,000 की बचत हो जाती है तो खरीदारी के फैसले को प्रभावित कर सकती है।
भारतीय स्मार्टफ़ोन बाज़ार में अभी प्रीमियम और बजट सेगमेंट के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। Financial Express की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल और जून के महीनों में भारत में सालाना के आधार पर स्मार्टफ़ोन शिपमेंट में करीब 10% की कमी आई है वंही बजट सेगमेंट वाले स्मार्टफोन की बिक्री पर लगभग 50% की गिरावट बताई गई है।
क्या महंगे स्मार्टफोन भी सस्ता होगा यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार किस तरह के स्मार्टफ़ोन पर GST का बदलाव करती है अगर सरकार सभी स्मार्टफोन पर जीएसटी को 18% से कम करती है तो ग्राहकों को प्रीमियम फ़ोन पर भी फायदा मिल सकता है।
क्या अभी फोन खरीदना चाहिए या इंतजार करना चाहिए?
अगर आपका स्मार्टफोन ठीक से चल रहा है और नया स्मार्टफोन खरीदना ज़्यादा जरूरी नहीं है तो जीएसटी से जुड़े अंतिम फ़ैसले तक इंतज़ार करना अच्छा साबित हो सकता है खासकर अगर आपका बजट ₹25,000 के आसपास है लेकिन अगर आपका फोन ठीक से चल नहीं रहा है और तुरंत नये स्मार्टफोन की जरूरत है तो केवल GST कटौती की उम्मीद में खरीदारी को टालना सही नहीं है कई बार ऑनलाइन सेल, बैंक ऑफर और एक्सचेंज से अच्छी बचत मिल सकती है यानी फ़ोन खरीदने से पहले अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर कीमत, बैंक ऑफ़र और एक्सचेंज ऑफ़र ज़रूर चेक करें।
इसे भी पढ़ें:- Best Phone Under ₹20,000 in 2026: 20 हजार के अंदर कौन-सा फोन खरीदें?
Categories
- Apple
- Best Deal and Offers
- Best Phone Under 20,000
- Best Smartphone Under 10,000
- Best Smartphone Under 15,000
- By Brand
- Infinix
- IQOO
- Motorola
- Nothing
- Nothing Phone 4a vs Nothing Phone 3a
- OnePlus
- Oppo
- Performance & Software
- Realme
- Realme P4s 5G vs POCO X8 Power
- Redmi
- Redmi Note 17 5G vs realme P4 Power
- Samsung
- Smartphone Analysis
- Software Updates
- Tech News
- Tecno
- Tips & Tricks
- Upcoming Smartphone
- Vivo
Ankesh Rajpoot is a tech writer and editor at Phonerunning, focused on smartphones, detailed specifications, comparisons, buying guides, prices, and mobile technology updates. He writes easy-to-understand content to help readers make informed smartphone decisions.