phonerunning

Best Phone Under ₹20,000 in 2026: 20 हजार के अंदर कौन-सा फोन खरीदें?

2026 में ₹20,000 के बजट में स्मार्टफ़ोन खरीदना पहले के मुकाबले काफी मुश्किल हो गया है। इस प्राइस रेंज में अब 5G कनेक्टिविटी के साथ-साथ बड़ी बैटरी, अच्छा रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, अच्छा प्रोसेसर, और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसे फ़ीचर देखने को मिल सकते हैं लेकिन ये सभी फीचर हर फोन पर अलग-अलग हो सकते हैं कुछ स्मार्टफ़ोन बड़ी बैटरी दे सकते हैं और कुछ डिस्प्ले और कैमरा, जबकि कुछ मॉडल लम्बे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी दे सकते हैं।

इसलिए Best Phone Under ₹20,000 in 2026 चुनते समय आपको RAM, कैमरा मेगापिक्सल और बैटरी को देखना ज्यादा जरूरी नहीं है आपको अपने इस्तेमाल के अनुसार फ़ोन को देखना चाहिए। आज इस आर्टिकल में ऐसा स्मार्टफोन शामिल है जिसमें ये सभी फीचर देखने को मिल जाते हैं जिन्हे आप अपनी जरुरत के अनुसार चुन सकते हैं।

1. Samsung Galaxy M17e 5G

💰 कीमत: ₹17,499

Best Phone Under ₹20,000

⚙️ MediaTek Dimensity 6300

🤖 Android 16

📱6.75 inch (17.13 cm) LCD HD+ 120Hz

📷 50MP + 2MP Rear Camera

🤳8MP Front Camera

💾 4GB RAM | 128GB storage

🔋6000mAh

⚡25W charging

🌐 5G Support

Check Price on Official SiteCurrent Price: 17,499🛍️ Check Price on Flipkart

Samsung Galaxy M17e 5G उन यूज़र के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में सैमसंग का स्मार्टफ़ोन, बड़ी बैटरी और लंबा समय तक सॉफ्टवेयर चाहते हैं सैमसंग के अनुसार इसमें 6.7-इंच 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें 6 साल का Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट दिया गया है कंपनी इस फ़ोन को 4GB+128GB के लिए ₹13,999 और 6GB+128GB के लिए ₹15,499 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।

Pros: 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, छह साल तक OS अपग्रेड, 50MP का मुख्य कैमरा, डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर।

Cons: डिस्प्ले AMOLED नहीं बल्कि PLS LCD दी गई है, 8MP का फ्रंट कैमरा।

किसे खरीदना चाहिए?

रोज़ाना इस्तेमाल, बड़ी बैटरी, लम्बे समय तक सॉफ्टवेयर के साथ सैमसंग ब्रांड पर भरोसा करने वालों के लिए Galaxy M17e 5G एक Best Phone Under ₹20,000 में शामिल हो सकता है खासकर अगर आप फोन को कई साल तक इस्तेमाल करना चाहते हैं

किसे नहीं खरीदना चाहिए?

अगर आपकी पहली पसंद AMOLED डिस्प्ले, हाई-रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन और लम्बे समय तक गेमिंग करना है तो केवल सैमसंग ब्रांड देखकर M17e 5G नहीं खरीदना चाहिए।

2. Samsung Galaxy F70e 5G

💰 कीमत: ₹17,249

Read Full Analysis

⚙️ MediaTek Dimensity 6300

🤖 Android 16

📱6.74 inch (17.12 cm) LCD HD+ 120Hz

📷 50MP + 2MP Rear Camera

🤳8MP Front Camera

💾 4GB RAM | 128GB storage

🔋6000mAh

⚡25W charging

🌐 5G Support

Check Price on Official SiteCurrent Price: 17,249🛍️ Check Price on Flipkart

Samsung Galaxy F70e 5G F-सीरीज़ का बजट 5G स्मार्टफोन है। सैमसंग ने इसे कैमरा, डिस्प्ले, डिज़ाइन और बैटरी पर फोकस करते हुए पेश किया है। इसमें 6.7-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर, 50MP मुख्य कैमरा और 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन के फीचर गैलेक्सी M17e से मिलते जुलते हैं लेकिन बात फीचर की नही इसकी कीमत की है सैमसंग ने Galaxy M70e 5G को 4GB+128GB की कीमत ₹12,499 और 6GB+128GB की ₹13,999 बताई गई थी, जिसमें बैंक कैशबैक भी शामिल था।

Pros: सैमसंग नॉक्स वॉल्ट सिक्योरिटी, 6,000mAh की बड़ी बैटरी, लेदर-फ़िनिश डिज़ाइन

Cons: AMOLED पैनल नहीं है, 8MP का फ्रंट कैमरा, 4 जीबी रैम वेरिएंट को लंबे समय तक भारी मल्टीटास्किंग के लिए खरीदने से पहले सोचना चाहिए।

किसे खरीदना चाहिए?

अगर आपको सैमसंग का सॉफ्टवेयर अनुभव, बड़ी बैटरी और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहिए तो कम कीमत में दूसरे विकल्पों से F70e 5G अच्छा विकल्प बन सकता है।

किसे नहीं खरीदना चाहिए?

अगर ₹18,000–₹20,000 तक आपका पूरा बजट है और आपकी पसंद डिस्प्ले क्वालिटी, गेमिंग या कैमरा है, तो खरीदने से पहले बाकी फोन से तुलना जरूर करें।

3. Motorola Moto g37 Power 5G

💰 कीमत: ₹19,999 Best Seller

Read Full Analysis

⚙️ MediaTek Dimensity 6400

🤖 Android 16

📱6.66 inch (16.92 cm) HD+ 120Hz

📷 50MP Rear Camera

🤳8MP Front Camera

💾 4GB RAM | 64GB storage

🔋7000mAh

⚡30W TurboPower, 6W Reverse charging

🌐 5G Support

Check Price on Official SiteCurrent Price: 19,999🛍️ Check Price on Flipkart

मोटोरोला फोन चाहने वालो के लिए Best Phone Under ₹20,000 में यह स्मार्टफोन अच्छा साबित हो सकता है फ़ोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी 30W का टर्बो चार्जर है।

Pros: 7,000mAh की बड़ी बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर, 30W टर्बोपावर चार्जिंग, माइक्रो-एसडी का सपोर्ट

Cons: 4GB रैम वैरिएंट भारी मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा नहीं है, कैमरा सेटअप सैमसंग के मुकाबलेसीमित लग सकता है, AMOLED डिस्प्ले नहीं।

किसे खरीदना चाहिए?

अगर आपकी सबसे बड़ी पसंद बैटरी है और आप 7,000mAh बैटरी वाला 5G फोन चाहते हैं तो Moto g37 Power 5G पर आप जा सके है

किसे नहीं खरीदना चाहिए?

अगर आपको AMOLED डिस्प्ले, अच्छा कैमरा सेटअप और ज्यादा स्टोरेज वाला स्मार्टफोन चाहिए तो केवल 7,000mAh बैटरी देखकर इसे खरीदना सही नहीं होगा।

4. Samsung Galaxy M17 5G

💰 कीमत: ₹18,999 Best Seller

⚙️ Exynos 1330

🤖Oxygen Android 15

📱6.7 inch (17.02 cm) FHD+ 90Hz

📷 50MP + 5MP + 2MP OIS Rear Camera

🤳13MP Front Camera

💾 4GB RAM | 128GB storage

🔋5000mAh

⚡25W fast wired charging

🌐 5G Support

Check Price on Amazon Current Price: 18,999🛍️ Check Price on Flipkart

Samsung Galaxy M17 5G उस यूज़र के के लिए ज़्यादा अच्छा है जिन्हेंसैमसंग के साथ बेहतर डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स चाहिए। सैमसंग के स्पेसिफिकेशन के अनुसार इसमें 6.7-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, Exynos 1330 प्रोसेसर, 50MP OIS ट्रिपल-कैमरा सेटअप और 5,000mAh बैटरी दी गई है फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस, IP54 प्रोटेक्शन और 6 साल ओएस और सिक्योरिटी अपडेट भी दिया गया है

Pros: FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, गोरिल्ला ग्लास विक्टस, Exynos 1330 प्रोसेसर और 2TB तक का microSD सपोर्ट

Cons: रिफ्रेश रेट 90Hz है, 5,000mAh बैटरी इस सूची में 6,000-7,000mAh फोन से छोटी है और Android 16 की कमी

किसे खरीदना चाहिए?

अगर आपको सैमसंग का अनुभव, FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले, OIS कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहिए तो Galaxy M17 5G एक अच्छा स्मार्टफ़ोन हो सकता है।

किसे नहीं खरीदना चाहिए?

अगर आपकी पहली पसंद सबसे बड़ी बैटरी और बहुत तेज़ चार्जिंग है, तो M17 5G इसके अलावा दूसरे स्मार्टफ़ोन भी देख सकते हैं।

5. Realme P4 Lite 5G

💰 कीमत: ₹17,999 Best Seller

⚙️ MediaTek Dimensity 6300

🤖 Android 16

📱6.8 inch (17.27 cm) HD+ 144Hz

📷 13MP Rear Camera

🤳5MP Front Camera

💾 4GB RAM | 64GB storage

🔋7000mAh

⚡15W wired charging

🌐 5G Support

Check Price on AmazonCurrent Price: 17,999🛍️ Check Price on Flipkart

realme P4 Lite 5G उन यूज़र के लिए है जो बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले चाहते हैं। रियलमी के अनुसार इसमें 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

Pros: 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट, 6.8-इंच का बड़ा डिस्प्ले, बायपास चार्जिंग सपोर्ट।

Cons: सिर्फ 15W चार्जिंग, 13MP रियर कैमरा , 5MP फ्रंट कैमरा।

किसे खरीदना चाहिए?

अगर आप बड़ी बैटरी, 144 हर्ट्ज़ स्क्रॉलिंग और बड़ा डिस्प्ले चाहते हैं लेकिन कैमरा आपकी पहली जरूरत नहीं है तो P4 Lite 5G पर विचार किया जा सकता है।

किसे नहीं खरीदना चाहिए?

अगर आप फ़ोन में कैमरा क्वालिटी, फ़ास्ट चार्जिंग और FHD+ डिस्प्ले चाहते हैं तो केवल 144Hz देखकर P4 Lite 5G नहीं खरीदना चाहिए।

6. iQOO Z10 Lite 5G

💰 कीमत: ₹18,999

⚙️ MediaTek Dimensity 6300 5G

🤖 Android 15

📱6.74 inch (17.12 cm) HD+ 90Hz

📷 50MP Sony AI Rear Camera

🤳5MP Front Camera

💾 4GB RAM | 128GB storage

🔋6000mAh

⚡15W wired charging

🌐 5G Support

Check Price on AmazonCurrent Price: 18,999🛍️ Check Price on Flipkart

iQOO की ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन के अनुसार इसमें डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी, 50MP Sony AI कैमरा, 90Hz LCD डिस्प्ले और IP64 प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें 4GB, 6GB और 8GB RAM और 128GB और 256GB स्टोरेज भी उपलब्ध हैं।

Pros: 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP Sony AI कैमरा, AI फ़ोटो फ़ीचर्स और माइक्रो-एसडी एक्सपेंशन सपोर्ट

Cons: सिर्फ़ 15W चार्जिंग, LCD डिस्प्ले, 5MP का फ्रंट कैमरा और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट नहीं है।

किसे खरीदना चाहिए?

अगर आप कम बजट में AI फीचर, बड़ी बैटरी और बेसिक परफ़ॉर्मेंस चाहते हैं तो Z10 Lite 5G प्रैक्टिकल ऑप्शन बन सकता है

किसे नहीं खरीदना चाहिए?

अगर आप ₹18,000–₹20,000 खर्च करने जा रहे हैं और आपको आपको AMOLED/FHD+ डिस्प्ले, लंबा प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग चाहिए, तो Z10 Lite को केवल 6000mAh बैटरी देख कर ना ख़रीदे इस कीमत में दूसरे मॉडल भी देखना चाहिए।

7. iQOO Z11 Lite 5G

💰 कीमत: ₹19,499

⚙️ MediaTek Dimensity 6300 5G

🤖 Android 16

📱6.74 inch (17.13 cm) HD+ 120Hz

📷 50MP Sony AI Rear Camera

🤳8MP Front Camera

💾 4GB RAM | 128GB storage

🔋6500mAh

⚡44W wired charging

🌐 5G Support

Check Price on AmazonCurrent Price: 19,499🛍️ Check Price on Flipkart

iQOO Z11 Lite 5G इस लिस्ट में बैटरी और चार्जिंग का कॉम्बिनेशन के कारण खास है। क्योंकि इसमें 6,500mAh की बैटरी और 44W फ्लैश चार्जर मिलता है। इसके ऑफ़िशियल पेज पर डाइमेंसिटी 6300, OriginOS 6, 120Hz डिस्प्ले, 1200 निट हाई-ब्राइटनेस और IP65 प्रोटेक्शन दिया गया है

Pros: 6,500mAh की बड़ी बैटरी, 44W फ़्लैश चार्जर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और OriginOS 6

Cons: हेवी मल्टीटास्किंग के लिए 4 जीबी रैम का ध्यान रखना जरूरी है।

किसे खरीदना चाहिए?

फ़ोन में 6,500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले जैसे फ़ीचर दिए गए हैं और यह 4GB रैम आपकी जरूरत के लिए सही हो सकता है। तो आप Z11 Lite 5G खरीद सकते हैं

किसे नहीं खरीदना चाहिए?

अगर आप लंबे समय तक भारी मल्टीटास्किंग करते हैं और 6GB/8GB RAM चाहते हैं तो ₹19,499 में 4GB वैरिएंट लेने से पहले दूसरे डिवाइस भी देख सकते हैं।

8. Ai+ Nova 2 Pro 5G

💰 कीमत: ₹17,999 Best Seller

⚙️ MediaTek Dimensity 7100 5G

🤖 Android 16

📱6.9 inch (17.53 cm) FHD+ 144Hz

📷 48MP Sony IMX582 + 8MP Rear Camera

🤳13MP Front Camera

💾 6GB RAM | 128GB storage

🔋6000mAh

⚡33W fast charging

🌐 5G Support

Check Price on AmazonCurrent Price: 17,999🛍️ Check Price on Flipkart

Ai+ Nova 2 Pro 5G इस लिस्ट में ऐसा फ़ोन है जिसमें MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और लम्बे स्टोरेज के साथ बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसकी ऑफिशियल साइट पर इसके 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत ₹17,999 और 8GB+128GB वैरिएंट की कीमत ₹19,999 है।

Pros: डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर, 6.9-इंच FHD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 6,000mAh बैटरी, 48MP मेन + 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा, 8GB रैम वैरिएंट ₹20,000 के अंदर

Cons: डिस्प्ले IPS LCD है, AMOLED नहीं, फोन का वजन 213 ग्राम है, स्थापित ब्रांडों की तुलना में खरीदने से पहले सेवा/समर्थन उपलब्धता की जांच करना ज़रूरी है

किसे खरीदना चाहिए?

अगर आपका पसंद FHD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, डाइमेंशन 7100 और 8GB RAM है तो ₹19,999 में यह अच्छा विकल्प हो सकता है

किसे नहीं खरीदना चाहिए?

अगर आप फोन को कई वर्षों तक इस्तेमाल करना चाहते हैं और लम्बे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं तो इसे खरीदने से पहले सैमसंग जैसे लंबे अपडेट फ़ोन को ज़रूर देखना चाहिए।

कौन-सा फोन किसके लिए सबसे अच्छा है?

Phone Analysis
Samsung Galaxy M17 5GBest Overall
Moto g37 Power 5GBest Battery
iQOO Z11 Lite 5GBest Battery + Charging
Ai+ Nova 2 Pro 5G / realme P4 Lite 5GBest High-Refresh-Rate Display
Samsung Galaxy M17e 5G / M17 5G / F70e 5GBest Long-Term Software Support
iQOO Z10 Lite 5GBest Lower-Budget Option

₹20,000 के अंदर फोन खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • केवल RAM देखकर फोन न खरीदें, उसके साथ प्रोसेसर, स्टोरेज टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर अपडेट भी देखें
  • डिस्प्ले रेजोल्यूशन जरूर देखें, जैसे इस लिस्ट में Galaxy M17 और Ai+ Nova 2 Pro 5G FHD+ डिस्प्ले देते हैं।
  • बैटरी बड़ी होने के साथ-साथ चार्जिंग को जरूर देखें
  • कैमरा में सिर्फ मेगापिक्सल ना देखे उसके साथ OIS सपोर्ट मिला है या नहीं जैसे Galaxy M17 5G में 50MP OIS कैमरा और 5MP अल्ट्रावाइड मिलता है
  • अगर आप फोन को 3-5 साल तक इस्तेमाल करना चाहते हैं तो सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट जरूर देखे
  • फोन में स्टोरेज के साथ स्टोरेज टेक्नोलॉजी भी देखना जरूरी है

अंतिम सलाह:

आज के समय में ₹20,000 के अंदर सबसे अच्छा फोन हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं होता है अगर आपको कैमरा और डिस्प्ले चाहिए तो Galaxy M17 5G, बड़ी बैटरी चाहिए तो Moto g37 Power 5G, बैटरी के साथ तेज चार्जिंग चाहिए तो iQOO Z11 Lite 5G, और अधिक स्पेसिफिकेशन पैकेज चाहिए तो Ai+ Nova 2 Pro 5G को भी देख सकते हैं फ़ोन की कीमत ऑफर और स्टॉक के अनुसार बदल सकती हैं, इसलिए खरीदने से पहले ऑफर, कीमत एंड RAM जरूर चेक करे ।

Don’t miss these tips!

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

Leave a Comment